निगेटिविटी पर रखें 8 अंक वाले काबू, 7 और 9 अंक वालों के लिए ऐसा रहेगा ये सप्ताह
नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में अंक 7 से 9 वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह बता रहे हैं अंक ज्योतिषी। इससे पहले हम आपको 1 से लेकर 6 नंबरों तक का अंकफल बता चुके हैं...
नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में अंक 7 से 9 वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह, बता रहे हैं अंक ज्योतिषी संजय कुड़ी।
अंक: 7 (जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: O तथा Z
स्वामी ग्रह: केतु
स्वभाव: आत्मविश्वास, निडर, कल्पनाशील
अंक फल: छोटे बच्चों से सम्बंधित उत्पादों का व्यापार करने वालों के लिए शुभ समय है। घर पर भी काम के सम्बन्ध में कुछ समय निकालना पड़ेगा। पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध सामान्य बने रहेंगे। हालांकि, संतान के व्यवहार से आप चिंतित हो सकते है। अपनी संतान के जीवन में जबरदस्ती हस्तक्षेप करने की जगह उनसे प्रेमपूर्वक बात करना ज्यादा लाभकारी परिणाम देगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
शुभ दिन: सोमवार
7 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: एम एस धोनी, कटरीना, सर आइज़क न्यूटन, पिकासो, करण जौहर
अंक: 8 (जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: F तथा P
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: गंभीर, मेहनती, शांत प्रवृति, एकांतप्रिय
अंक फल: अपने ही किसी कर्मचारी की वजह से आपको कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है| ऐसे में अपने कर्मचारियों पर नजर जरुर बनाये रखें लेकिन क्रोध और नकारात्मक व्यव्हार करने से बचें। आर्थिक लेनदेन करते वक्त किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह से पढ़ लें। अस्थमा के मरीजों को इस समय अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: काला
शुभ दिन: सोमवार
8 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: नरेंद्र मोदी, मनमोहन सिंह, बेंजामिन फ्रेंकलिन, सौरव गांगुली
अंक: 9 (जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ हो)
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: उर्जावान, उत्साही प्रवृति, सिद्धांतवादी, आक्रामक
अंक फल: इस सप्ताह आप और आपका जीवनसाथी काम में अधिक व्यस्त रहेंगे| निजी जीवन के लिए समय निकालने में कुछ बाधाएं आ सकती है| सप्ताह के अंत में परिवार के लोगों के साथ घूमने की योजना बन सकती है| उच्च रक्तचाप से प्रभावित व्यक्ति सेहत के प्रति थोडा सतर्क रहे| बाहर का खाना खाने से बचें|
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ दिन: रविवार
9 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: सलमान खान, गैलिलियो, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, सुरेश रैना
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '