Move to Jagran APP

05 फरवरी 2020 का अंक फल: मूलांक 4 वालों को अचानक हो सकता है धन लाभ, वाहन धीरे चलाएं

Numerology Horoscope 05 Feb 2020 आइए जानते हैं अंक गुरु प्रो. अशोक भाटिया से 05 फरवरी 2020 का अंक फल।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Wed, 05 Feb 2020 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2020 07:42 AM (IST)
05 फरवरी 2020 का अंक फल: मूलांक 4 वालों को अचानक हो सकता है धन लाभ, वाहन धीरे चलाएं
05 फरवरी 2020 का अंक फल: मूलांक 4 वालों को अचानक हो सकता है धन लाभ, वाहन धीरे चलाएं

Numerology Horoscope 05 Feb 2020: राशियों की तरह अंक ज्योतिष के आधार पर भी आपके जीवन से जुड़े घटनाक्रम का सटीक भविष्यफल प्राप्त होता है। आपके जन्मदिन की तारीख के आधार पर मूलांक दिया गया है, उससे आप अपना अंकफल जान सकते हैं। आइए जानते हैं 04 फरवरी 2020 का अंकफल। आज का विशेष अंक 5 है और इसके आधार पर सभी मूलांकों का फल इस प्रकार है।

loksabha election banner

मूलांक 1 (1,10,19 और 28 तारीख)

आजका दिन आर्थिक लाभ का है। आज सोना खो सकता है। पिता से मतभेद रहेंगे। अतिथि का आगमन होगा। 

मूलांक 2 (2, 11, 20 और 29 तारीख)

मूलांक 2 वालों का धार्मिक स्थान की यात्रा का विचार बनेगा। आयात-निर्यात व्यापार में लाभ होगा। स्त्री पक्ष से असंतोष रहेगा। 

मूलांक 3 (3, 12, 21 और 30 तारीख) 

मूलांक 3 वालों को अलग-अलग स्त्रोत से धन लाभ होगा। पद वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। वायु रोग से कष्ट आ सकता है। 

मूलांक 4 (4, 13, 22 और 31 तारीख)

आज के दिन अचानक धन लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। वाहन धीरे चलाएं। परीक्षा में सफलता मिलेगी।  

मूलांक 5 (5,14 और 23 तारीख)

मूलांक 5 वालों का आज जन संपर्क बढ़ेगा। अचानक कही गई बात शुभ फल देगी। स्त्री से सावधान व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। 

मूलांक 6 (6,15 और 24 तारीख) 

अतिथि सत्कार में आज का दिन अच्छा बीतेगा। पिता की सहायता व्यवसाय आदि में लें। पत्नी की सेहत का ध्यान रखें। नशे से बचें।

मूलांक 7 (7, 16 और 25 तारीख)

आज आपका मान सम्मान बढ़ेगा। सैर आदि के लिए यात्रा हो सकती है। आज व्यापार में नई पूंजी न लगाएं।

मूलांक 8 (8, 17 और 26 तारीख)

मूलांक 8 वालों की आज समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार के लिए यात्रा संभव है। चुनाव में भी विजय का योग है। तीर्थ यात्रा के लिए भी जा सकते हैं।  

मूलांक 9 (9, 18 और 27 तारीख)

मूलांक 9 वालों को आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से समर्थन मिलेगा। आज व्यय का दिन है। वाहन धीमे चलाएं। आज सभी कागज पढ़कर साइन करें।  

- अंक गुरु प्रो. अशोक भाटिया 

ankguru@gmail.com


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.