03 फरवरी 2020 का अंक फल: मूलांक 2 वालों को सुखद समाचार मिलेगा, बेटी नाम रोशन करेगी
Numerology Horoscope 03 Feb 2020 आइए जानते हैं अंक गुरु प्रो. अशोक भाटिया से 03 फरवरी 2020 का अंक फल।
Numerology Horoscope 03 Feb 2020: राशियों की तरह अंक ज्योतिष के आधार पर भी आपके जीवन से जुड़े घटनाक्रम का सटीक भविष्यफल प्राप्त होता है। आपके जन्मदिन की तारीख के आधार पर मूलांक दिया गया है, उससे आप अपना अंकफल जान सकते हैं। आइए जानते हैं 03 फरवरी 2020 का अंकफल। आज का विशेष अंक 9 है और इसके आधार पर सभी मूलांकों का फल इस प्रकार है।
मूलांक 1 (1,10,19 और 28 तारीख)
आज आपको उच्च स्तरीय लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। शेयर और बिजनेस में मनचाहा लाभ प्राप्त नहीं होगा। आज आपको अपने मन को वश में करना होगा।
मूलांक 2 (2,11,20 और 29 तारीख)
मूलांक 2 वालों का आज का दिन मेहमानों के स्वागत में व्यतीत होगा। आपकी बेटी से सुखद समाचार मिलेगा, वह आपका नाम रोशन करेगी। आपको दांत और कान संबंधित रोग से बचकर रहना होगा।
मूलांक 3 (3, 12, 21 और 30 तारीख)
मूलांक 3 वालों को धन लाभ होगा, लेकिन शेयर बाजार में पैसों का निवेश न करें। शुभ कार्यों पर खर्च बढ़ेगा। आप पहले से ज्यादा संवेदनशील बनेंगे।
मूलांक 4 (4, 13, 22 और 31 तारीख)
आज का दिन मूलांक 4 वालों के लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि वाला होगा। अचानक धन लाभ का योग बना हुआ है। विदेश यात्रा की तैयारी में हैं, तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
मूलांक 5 (5,14 और 23 तारीख)
मूलांक 5 वाले लोगों को बिजनेस में लाभ होगा। जन संपर्क के कार्यों में मान-सम्मान प्राप्त होगा। पत्नी पक्ष से अशांति हो सकती है।
मूलांक 6 (6,15 और 24 तारीख)
यदि आप किसी पार्टनर के साथ बिजनेस करते हैं तो आज का दिन लाभ वाला होगा। नए मकान के लिए प्रयास करें। सोने का कारोबार करते हैं तो हानि हो सकती है। पत्नी की सेहत का ख्याल रखें।
मूलांक 7 (7, 16 और 25 तारीख)
आज का दिन आपके लिए उपब्धियों से भरा रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पहले से बनाई गई यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है। अपने से उम्रदराज लोगों से न उलझें।
मूलांक 8 (8, 17 और 26 तारीख)
मूलांक 8 वालों को आज वाहन का उत्तम सुख प्राप्त होगा। कर्मचारियों से अच्छे तरीके से काम लें। धर्म कर्म के कार्यों में वृद्धि होगी। आज थोड़ा सतर्क रहें, चोट लगने की आशंका है।
मूलांक 9 (9, 18 और 27 तारीख)
मूलांक 9 वाले लोगों को परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन होने की संभावना है। शेयर मार्केट में पैसा लगा रहे हैं तो धन हानि हो सकती है। आपको किसी वस्तु के चोरी होने का डर सताएगा।
- अंक गुरु प्रो. अशोक भाटिया
ankguru@gmail.com