December Weekly Numerology Predictions: 4 और 5 अंक वालों के लिए ऐसा है ये सप्ताह, 6 अंक वाले रिश्तों की मधुरता से रहेंगे प्रसन्न
December Weekly Numerology Predictions साल का आखिरी महीना चल रहा है। 14 दिसम्बर से 20 तारीख तक का सप्ताह में 4 से 6 अंक वालों के लिए ये सप्ताह क्या कुछ लेकर आया है जानते हैं अंक ज्योतिषी से।
December Weekly Numerology Predictions: 4 से 6 अंक वालों के लिए ये सप्ताह क्या कुछ लेकर आया है, जानते हैं अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी से।
अंक: 4 (जिनका जन्म 4, 13, 22, 31 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: D, M तथा T
स्वामी ग्रह: राहु
स्वभाव: व्यवहार कुशल, रहस्यमयी व्यक्तित्व, चकित करने वाले
अंक फल: कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुरूप सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। ऐसी परिस्थिति में अपनी योग्यता पर विश्वास रखे और काम के प्रति लापरवाही न बरते। पैतृक व्यवसाय से जुड़े है तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। बड़े भाई-बहन के साथ अगर कोई पुराना विवाद है तो वह समाप्त हो सकता है। शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे लेकिन मानसिक थकावट हो सकती है।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग: नीला
शुभ दिन: बुधवार
4 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: बराक ओबामा, एस. रामानुजन, सरदार पटेल, अमित शाह, श्रीदेवी
अंक: 5 (जिनका जन्म 5, 14, 23 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: E, H, N तथा X
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, कर्मशील, चतुर, तार्किक
अंक फल: यह समय आपके लिए उतार-चढाव भरा रहेगा। इस सप्ताह आपका अपने काम में मन नहीं लगेगा और आप इसमें कम दिलचस्पी लेंगे। अंक 5 वाले लोग वैसे भी एक ही कार्य लम्बे समय तक करने के बजाय परिवर्तन अधिक पसंद करते है। पत्रकारिता और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को उन्नति के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य से जुडी किसी पुरानी समस्या में सुधार हो सकता है। अच्छी सेहत के लिए अनुशासित दिनचर्या का पालन करें।
शुभ अंक: 14
शुभ रंग: हरा
शुभ दिन: शनिवार
5 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: अल्बर्ट आइंस्टीन, विलियम शेक्सपियर, विराट कोहली, आमिर खान
अंक: 6 (जिनका जन्म 6, 15, 24 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: U, V तथा W
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: आकर्षक, कलाप्रेमी, मित्र बनाने में माहिर, शांतिप्रिय
अंक फल: घरेलू कार्यों में अधिक व्यस्तता रहेगी। इस कारण से आप अपने कार्यक्षेत्र की ओर ज्यादा ध्यान नहीं दे पायेंगे। व्यवसाय के लिए पूर्व निर्धारित महत्वपूर्ण यात्रा को कुछ समय के लिए टालना पड़ सकता है। युवाओं को नौकरी के लिए इंटरव्यू की कॉल आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। संतान के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।
शुभ अंक: 24
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ दिन: शुक्रवार
6 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: रविन्द्रनाथ टैगोर, भगत सिंह, रोनाल्ड रीगन, संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '