Move to Jagran APP

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा से जानिए, किन चीजों का दिखना होता है व्यक्ति के लिए शुभ संकेत?

Neem Karoli Baba नीम करोली बाबा का नाम 21वीं सदी के महान संतों में लिया जाता है। उनके द्वारा दिया गया ज्ञान आज भी कई लोगों का मार्ग दर्शन कर रही है। नीम करोली बाबा के उपासक उन्हें हनुमान जी का अवतार मानकर पूजते हैं।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Sat, 27 May 2023 07:47 PM (IST)Updated: Sat, 27 May 2023 07:47 PM (IST)
Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा से जानिए, किन चीजों का दिखना होता है व्यक्ति के लिए शुभ संकेत?
Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के इन बातों का रखें ध्यान।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Neem Karoli Baba: हिंदू धर्म में संत, महात्मा, ऋषि, मुनि एवं गुरु का गहरा महत्व है। जो व्यक्ति इन सभी के द्वारा बताए गए आध्यात्मिक मार्ग पर चलता है, उसे जीवन में कई प्रकार की सफलताएं प्राप्त होती हैं। इन्हीं में से एक विश्व प्रख्यात संत थे नीम करोली बाबा, जिनके भक्त न केवल देश में बल्कि, विदेशों में भी मौजूद है। नीम करोली बाबा की भक्तों में मार्ग जकर्बर्ग और स्टीव जॉब्स का भी नाम शामिल है। उन्होंने अपने जीवन काल में कई लोगों का मार्गदर्शन किया था और कई ऐसी बातें बताई थीं। जिनसे व्यक्ति को सफलता प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं कि नीम करोली बाबा ने किन तीन चीजों को बताया था सफलता का चिन्ह।

loksabha election banner

साधु संत का नजर आना

नीम करोली बाबा के अनुसार, जिस व्यक्ति को साधु संत नियमित रूप से नजर आते हैं। उन्हें जीवन में कई प्रकार की सफलताएं प्राप्त होती है। यह संकेत है कि उनका अच्छा समय शुरू होने वाला है। साधु संतों का नजर आना इस बात का चिन्ह है कि देवी-देवताओं की कृपा दृष्टि व्यक्ति पर बनी हुई है।

भावुक होना है अच्छे समय का चिन्ह

नीम करोली बाबा बताते हैं कि जो व्यक्ति हर समय सच्चे मन से भगवान का भजन और कीर्तन करता है। साथ ही भक्ति के समय उसके आंखों से आंसू गिरने लगते हैं तो यह चिन्ह है कि व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिलने वाला है। माना जाता है कि भक्ति के समय आंसुओं का गिरना शुभ संकेत होता है।

पशु-पक्षियों का घर पर नियमित आना

नीम करोली बाबा बताते हैं कि जिस व्यक्ति के घर पर नियमित रूप से पशु पक्षी आते हैं, उन्हें यह समझ जाना चाहिए कि उनके लिए अच्छा समय आने वाला है। साथ ही देवी-देवताओं की कृपा उन पर बरसने वाली है। पशु पक्षियों का आना सामान्य नहीं माना जाता है। यह शुभ संकेत होते हैं और इससे घर-परिवार में खुशियां आती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.