यहां है विश्व में भगवान शिव का सबसे ऊंचाई पर स्थित मंदिर
क्या आप को दुनिया के सबसे बड़े शिवालय के बारे में पता है अगर नहीं तो कोई बात नहीं हम आप को बतायेंगे। दुनिया के कई देशों में शिवालय हैं पर दुनिया का सबसे ऊंचा शिवालय भारत में स्थित है।
उत्तराखंड में बना है सबसे ऊंचा शिवालय
विश्व का सबसे ऊंचा यह शिव मंदिर उत्तराखंड में स्थित है। इस मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि इसका निर्माण पांडवों ने ही किया था। इस मंदिर का नाम तुंगनाथ मंदिर है। यह उत्तराखंड के रूद्र प्रयाग जिले में तुंगनाथ नामक एक पहाड़ पर ही बना हुआ है। पुराणों की माने तो ये मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है। इस मंदिर को बहुत प्राचीन माना जाता है। इसके विषय में कई मान्यताएं भी आम लोगों के बीच फैली हुई हैं। 3,680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह शिवालय विश्व का सबसे ऊंचा शिवालय माना जाता है।
पांच केदारों में गिना जाता है तुंगनाथ मंदिर
यह उत्तराखंड के पंच केदारों में भी गिना जाता है। इस मंदिर के निर्माण के बारे में ऐसा कहा जाता है कि महाभारत के युद्ध में हुए विशाल नरसंहार के बाद में भगवान शिव पांडवो से रूष्ट हो गए थे और उनको प्रसन्न करने के लिए पांडवो ने इस मंदिर का निर्माण कर उनकी उपासना की थी। नवंबर और मार्च के बीच के समय में यह मंदिर बर्फबारी के कारण बंद रहता है। इस मंदिर को लेकर एक मान्यता यह भी है कि रावण को मारने के बाद में भगवान श्री राम यहां आये थे और उन्होंने इस स्थान पर आकर भगवान शिव की तपस्या की थी।