तो इसलिए इस पर्वत पर जा बसे श्रीगणेश
गणेश भागते हुए पर्वत के शिखर पर पहुंच गए, आगे रास्ता न होने पर उसी स्थान पर बैठ गए। तब से भगवान गणेश उसी पर्वत की चोटी पर उच्ची पिल्लयार के रूप में स्थित हैं।
रावण वध के बाद भगवान राम ने अपने भक्त और रावण के भाई विभीषण को भगवान विष्णु के ही एक रूप रंगनाथ की मूर्ति प्रदान की थी। विभीषण वह मूर्ति लेकर लंका जाने वाले थे। वे असुर कुल के थे, इसलिए देवता नहीं चाहते थे कि मूर्ति विभीषण के साथ लंका जाए। सभी देवताओं ने भगवान गणेश से सहायता मांगी। उस मूर्ति को लेकर यह मान्यता थी कि उसे जिस जगह पर रख दिया जाएगा, वह हमेशा के लिए उसी जगह पर स्थापित हो जाएगी। जब विभीषण त्रिचि पहुंचे, तो वहां कावेरी नदी को देखकर उसमें स्नान करने का विचार उसके मन में आया। वह मूर्ति संभालने के लिए किसी व्यक्ति को खोजने लगे। भगवान गणेश एक बालक का रूप धारण कर वहां आ गए। विभीषण ने बालक को भगवान रंगनाथ की मूर्ति दे दी और उसे जमीन पर न रखने की प्रार्थना की।
विभीषण के जाने पर गणेश ने उस मूर्ति को जमीन पर रख दिया। जब विभीषण वापस आए तो उन्होंने मूर्ति
को उठाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उठा न पाए। ऐसा होने पर उन्हें बहुत क्रोध आया और उस बालक
की खोज करने लगे। भगवान गणेश भागते हुए पर्वत के शिखर पर पहुंच गए, आगे रास्ता न होने पर गणेश
उसी स्थान पर बैठ गए। जब विभीषण ने बालक को देखा तो क्रोध में सिर पर वार कर दिया। तब भगवान गणेश ने उन्हें अपने रूप के दर्शन दिए। विभीषण ने उनसे क्षमायाचना की। तब से भगवान गणेश उसी पर्वत की चोटी पर उच्ची पिल्लयार के रूप में स्थित हैं। उच्ची पिल्लयार मंदिर तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली (त्रिचि) नामक स्थान पर रॉक फोर्ट पहाड़ी की चोटी पर स्थित है।