Move to Jagran APP

बुरी शक्तियों से बचाने के लिए बैंकाक में बना ब्रह्मा का ये मंदिर

बैंकाक का ब्रह्मा मंदिर पूरी दुन‍िया में प्रस‍िद्ध है। मान्‍यता है क‍ि बुरी शक्तियों से बचाने के लिए बैंकाक में इसका न‍िर्माण हुआ था। आइए जानें इस धार्मिक स्‍थान के बारे में...

By shweta.mishraEdited By: Published: Wed, 31 May 2017 12:57 PM (IST)Updated: Wed, 31 May 2017 03:01 PM (IST)
बुरी शक्तियों से बचाने के लिए बैंकाक में बना ब्रह्मा का ये मंदिर
बुरी शक्तियों से बचाने के लिए बैंकाक में बना ब्रह्मा का ये मंदिर

न‍िर्माण की कहानी रोचक: 

loksabha election banner

बैंकाक में बना ब्रह्मा मंदिर दुन‍िया के मुख्‍य धार्मिक स्‍थानों में गि‍ना जाता है। इसके अलावा इसे पर्यटन के ह‍िसाब से भी पूरी दुन‍िया में सराहा जाता है। ईरावन तीर्थ के नाम से जाने वाले इस मंद‍िर का न‍िर्माण 1956 में हुआ था। मंद‍िर के अंदर ब्रह्मा की एक चार मुंह वाली सोने की मूर्ति है। जो देखने में बहुत खूबसूरत है। इसके न‍िर्माण के पीछे की कहानी बहुत रोचक है। कहा जाता है कि‍ इसका न‍िर्माण बुरी शक्‍त‍ियों को रोकने के लि‍ए हुआ था। 


 

होटल का नि‍र्माण बंद हुआ: 

मान्‍यता है क‍ि ज‍िस स्‍थान पर यह मंद‍िर बना उस स्‍थान पर पहले 1950 में एक ईरावन नाम का होटल बनाने का काम शुरू किया गया था। इस दौरान बड़ी अजीब घटनाएं होने लगी। क‍िसी न क‍िसी तरह से होटल का न‍िर्माण कार्य हर द‍िन रुक जाता था। इस दौरान इसके बनाने में लगे क‍ई मजदूरों की मौत भी हो गई। इस जगह पर बुरी शक्‍त‍ियों का वास होने वाली बात लोगों के मन में घर कर गई और होटल का नि‍र्माण कार्य बंद हो गया। 


ब्रह्मा जी का मंदिर बनवाया: 

इस जगह पर लोग जाने को भी तैयार नहीं थे। ज‍िसके बाद होटल का न‍िर्माण कराने वाले लोगों ने इस पूरे मामले में ज्‍योति‍ष ताओ महाप्रोम से व‍िचार-वि‍मर्श क‍िया। इसके बाद यहां पर सबसे पहले ब्रह्मा जी का मंदिर बनवाने का फैसला क‍िया। ऐसे में जब यहां पर ब्रह्मा जी का मंद‍िर बन गया। उसके बाद ईरावन होटल का न‍िर्माण कार्य दोबारा शुरू हुआ। इस बार होटल आराम से बन गया। मंद‍िर न‍िर्माण में क‍िसी तरह की कोई भी बाधा नही आई। 



ताओ महाप्रोम के नाम से भी: 

सबसे खास बात तो यह है क‍ि यहां पर ब्रह्मा जी को ताओ महाप्रोम के नाम से भी जाना जाता है। इसके पीछे का कारण है क‍ि ताओ महाप्रोम ने ही यहां भगवान ब्रह्मा की स्थापना करने की सलाह दी थी। ईरावन होटल से महज कुछ दूरी पर बने इस मंद‍िर में आज भी लोग अपनी परेशानियों और बुरी शक्तियों से बचने के ल‍िए दर्शन व पूजन हेतु आते हैं। यहां बैकांक के अलावा दूसरे देशों में भी बड़ी संख्‍या में लोग दर्शन करने आते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.