Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Draupadi Temples: देश के इन मंदिरों में होती है द्रौपदी की पूजा, जानिए इनकी खासियत

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 12:13 PM (IST)

    द्रौपदी हिंदू महाकाव्य महाभारत की एक प्रमुख पात्र रही है। द्रौपदी पांचाल नरेश राजा द्रुपद की पुत्री थी जो कि एक यज्ञ से उत्पन्न हुई थी। भारत खासकर दक् ...और पढ़ें

    Famous Draupadi Temple भारत के प्रसिद्ध द्रौपदी मंदिर।
    Zodiac Wheel

    वार्षिक राशिफल 2026

    जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला नया साल।

    अभी पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। द्रौपदी की गिनती उन पांच कन्याओं में की जाती है। द्रौपदी का नाम महाभारत ग्रंथ की मुख्य पात्र होने के साथ साथ-साथ भारतीय इतिहास की सशक्त महिलाओं में भी शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कई ऐसे स्थान मौजूद हैं, जहां द्रौपदी की पूजा की जाती है। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही मंदिरों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांडवों की भी समर्पित है यह मंदिर

    बेंगलुरु में स्थित श्री धर्मराज-द्रौपदी मंदिर स्थापित है। यह मंदिर देवी द्रौपदी के साथ-साथ पांडवों की भी समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण वह्निकुल क्षत्रिय राजाओं ने करवाया था। यह मंदिर लगभग 800 साल पुराना है। इस मंदिर में देवी द्रौपदी को समर्पित करगा उत्सव भी मनाया जाता है, जो काफी प्रसिद्ध है।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    रक्षा करती हैं देवी द्रौपदी

    द्रौपदी अम्मन मंदिर जो तमिलनाडु के कोठामंगलम में स्थित है, द्रौपदी को समर्पित सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यहां देवी द्रौपदी को शक्ति, स्वाभिमान और न्याय की देवी के रूप में पूजा जाता है। हर साल मंदिर में थीमिथि नाम का एक आयोजन किया जाता है, जिसमें भक्त अग्नि पर चलते हैं।

    लोगों का यह मानना है कि यह अग्नि आपको जलाती नहीं है, बल्कि आपका शुद्धिकरण करती है। स्थानीय लोगों का मानना है कि देवी उनकी रक्षा करती हैं।

    यह भी पढ़ें - Lete Hanuman Mandir: संगम किनारे क्यों मिलती है लेटे हुए हनुमान जी की प्रतिमा? जानिए पौराणिक कथा

    विराजमान हैं द्रौपदी अम्मन

    तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में स्थित मेलपदी द्रौपदी अम्मन मंदिर एक प्रसिद्ध मंदिर है। यहां देवी द्रौपदी को एक योद्धा के रूप में नहीं, बल्कि धैर्य और पवित्रता की देवी के रूप में पूजा जाता है। यहां देवी "द्रौपदी अम्मन" के नाम से विराजमान हैं। यहां 'अम्मन' शब्द का अर्थ है 'मां'। मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण चोल काल में हुआ था। यहां द्रौपदी को समुदाय की संरक्षक देवी माना जाता है।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    मां काली का स्वरूप

    तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में स्थित जिंजी द्रौपदी मंदिर स्थापित है, जो ऐतिहासिक जिंजी किले के पास स्थित है। इस मंदिर का इतिहास 300 साल से भी ज्यादा पुराना माना जाता है। यहां देवी द्रौपदी को मां काली के स्वरूप में पूजा जाता है, जो देवी का एक उग्र, लेकिन रक्षक और न्यायप्रिय रूप भी है।

    यह भी पढ़ें - आपका नंबर बताएगा पिछले जन्म का रहस्य, अंक ज्योतिष से जानें अपने अच्छे-बुरे कर्म

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।