Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lal Kitab: लाल किताब में मिलता है हर समस्या का हल, बस करने होंगे ये आसान उपाय

    Updated: Tue, 05 Nov 2024 07:53 PM (IST)

    लाल किताब में व्यक्ति की हर समस्या के लिए अचूक उपाय बताए गए हैं जिन्हें नियमों के अनुसार करने से व्यक्ति की समस्या का हल हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको लाल किताब (Lal Kitab Upay) में वर्णित ऐसे ही कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से आपको कई स्थितियों में लाभ देखने को मिल सकता है।

    Hero Image
    Lal Kitab: लाल किताब के असरदार उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मौलिक सिद्धांतो पर आधारित लाल किताब में व्यक्ति की हर समस्या के लिए अचूक उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से साधक को धन से लेकर कारोबार तक की स्थिति में लाभ देखने को मिलता है। ऐसे में चलिए जानते हैं आपकी हर समस्या के लिए लाल किताब के कुछ आसान उपाय।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूर होगी आर्थिक तंगी

    अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो लाल किताब का यह टोटका आपके काम आ सकता है। इसके लिए 21 शुक्रवार तक पांच कन्याओं को खीर और मिश्री खिलाएं। ऐसा करने से साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन की समस्या से छुटकारा मिलता है।

    रोजाना करें ये काम

    लाल किताब में कुछ ऐसे भी उपाय बताए गए हैं, जिन्हें रोजाना करने से आपको लाभ देखने को मिल सकता है। इसके लिए रोजाना सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दें और इस दौरान “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जप करते रहें। ऐसा करने से साधक को अपने कारोबार में वृद्धि देखने को मिलती है।

    यह भी पढ़ें - Lal Kitab ke Upay: गुरुवार के दिन करें लाल किताब के अचूक उपाय, कई समस्याएं हो जाएंगी हल

    दूर होंगी समस्याएं

    यदि आपके जीवन में कोई-न-कोई समस्या बनी रहती है, तो इसके लिए एक तांबे का लोटा लेकर उसमें जल भरें और इसमें लाल चंदन मिला दें। रात में इस तांबे के लोटे को अपने सिरहाने रखकर सोएं और सुबह उठकर तुलसी के पौधे में यह जल अर्पित कर दें। इस उपाय को रोजाना करने से आपको समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

    गुरुवार के उपाय

    गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु के लिए समर्पित माना जाता है। इस दिन घर या मंदिर जाकर केले के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए और इसके नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही इस दिन आटे की लोई में चने की दाल और हल्दी मिलाकर गाय को खिलानी चाहिए, इससे भी साधक को अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं।

    यह भी पढ़ें - Lal Kitab ke Upay: बेहद चमत्कारी हैं लाल किताब के ये टोटके, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता, मुरादें होंगी पूरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।