Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lal Kitab ke Upay: धन संबंधी समस्याओं से चाहते हैं मुक्ति, तो अपनाएं लाल किताब के ये चमत्कारी उपाय

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 03:59 PM (IST)

    लाल किताब में इंसान के जीवन से जुड़ी सभी परेशानियों के बारे में बताया गया है। कई लोग धन प्राप्ति के लिए अनेक तरह के उपायों को करते हैं लेकिन उनको शुभ परिणाम प्राप्त नहीं होता है। अगर आप भी धन की प्राप्ति चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए लाल किताब के उपाय बेहद फलदायी साबित होंगे। साथ ही धन संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी।

    Hero Image
    Lal Kitab ke Upay: धन संबंधी समस्याओं से चाहते हैं मुक्ति, तो अपनाएं लाल किताब के ये चमत्कारी उपाय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lal Kitab ke Upay: लाल किताब एक धार्मिक ग्रंथ है। इस किताब में इंसान के जीवन से जुड़ी सभी परेशानियों के बारे में बताया गया है। कई लोग धन प्राप्ति के लिए अनेक तरह के उपायों को करते हैं, लेकिन उनको शुभ परिणाम प्राप्त नहीं होता है। अगर आप भी धन की प्राप्ति चाहते हैं, तो ऐसे में आपके लिए लाल किताब के उपाय बेहद फलदायी साबित होंगे। साथ ही धन संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। आइए जानते हैं लाल किताब के इन चमत्कारी उपायों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Holi 2024: होली पर इन चीजों का दान आपकी तिजोरी को कर सकता है खाली, भूलकर भी न करें अनदेखा

    करें ये अचूक उपाय

    • सनातन धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है। इस दिन पूर्व दिशा में मुंह करके गणेश जी की पूजा-अर्चना करें। माना जाता है कि ऐसा करने से इंसान के जीवन में धन का आगमन होता है।  
    • ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन जूते का दान करने से भगवान शनि देव प्रसन्न होते हैं और इंसान को आर्थिक परेशानियों से निजात मिलती है।  
    • अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इसके लिए विधिपूर्वक महालक्ष्मी यंत्र की स्थापना करें।  
    • शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा-व्रत करने का विधान है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें और उन्हें खीर, फल का भोग लगाएं। इसके पश्चात कन्याओं में प्रसाद का वितरण करें और खुद भी ग्रहण करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन की प्राप्ति होती है और धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।  
    •  शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए चींटियों को चीनी के दाने डालें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से धन में वृद्धि होती है।  
    • घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा करें। साथ ही प्रतिदिन उनके चरण स्पर्श करें। ऐसा करने से करियर और कार्यक्षेत्र में लाभ देखने को मिलेगा और ईश्वर की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी।

    यह भी पढ़ें: Rangbhari Ekadashi 2024: रंगभरी एकादशी पर करें श्री हरि स्तोत्र का पाठ, जीवन की परेशानियों का होगा अंत

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'