मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे दूसरे जत्थे का स्वागत
अखिल भारतीय कैलाश मानसरोवर समिति द्वारा कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे दूसरे जत्थे का स्वागत किया गया।
गाजियाबाद। अखिल भारतीय कैलाश मानसरोवर समिति द्वारा कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे दूसरे जत्थे का स्वागत किया गया। जत्थे में 51 श्रद्धालु सम्मिलित हैं।
बृहस्पतिवार को समिति के अध्यक्ष महेंद्र कौशिक ने सभी श्रद्धालुओं को फूल माला पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया। दूसरे जत्थे का नेतृत्व कस्टम कमिश्नर सुशील द्वारा किया गया। जत्थे में 40 पुरूष एंव 11 महिला शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीओ प्रवीन रंजन ने सभी यात्रियों को सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राम सेवक शास्त्री ने शिव स्तुति प्रस्तुत कर माहौल को पूर्णतया भक्तिमय बना दिया।
कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले सभी यात्री काफी उत्साहित दिखाई दिए। इस अवसर पर अरविंद बंसल, देवेंद्र हितकारी,पुनीत कुमार,आरसी अग्रवाल,प्रवीण शर्मा,विनय बंसल व मदनलाल चडढा मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर