कैलाश मानसरोवर यात्रियों का भव्य स्वागत
कैलाश मानसरोवर यात्रियों के कौसानी पहुंचने पर कुमंविनि द्वारा उन्हें पहाड़ी भोजन परोसा गया।
बागेश्वर। कैलाश मानसरोवर यात्रियों के कौसानी पहुंचने पर कुमंविनि द्वारा उन्हें पहाड़ी भोजन परोसा गया। टीआरसी कौसानी में उन्हें बुरांश का जूस पिलाने के बाद गहत की दाल, पहाड़ी फलों का रायता, झुंगर की खीर, कड़ी-चावल आदि परोसा गया। जिसकी कैलाश यात्रियों ने जमकर तारीफ की।
उद्योग विभाग ने लगाया यात्रियों के लिए स्टाल-
कैलाश मानसरोवर यात्रियों को यहां के उद्योग की जानकारी देने के लिए यहां स्टाल लगाया गया है। स्टालों में ताम्र बर्तन आदि, कौसानी शाल, रिंगाल से बनी वस्तुओं की उचित कीमतों में बिक्री करवाई जा रही है। साथ ही उद्योग विभाग के महाप्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने यात्रियों को इसकी उपयोगिता की जानकारी दी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर