Move to Jagran APP

Aaj ka rashifal 14th August 2022: मकर राशि वाले जातकों का बढ़ सकता है बैंक बैलेंस, जानें-अन्य राशियों का हाल

Aaj ka rashifal 14th August 2022 आज 14 अगस्त का दिन भाद्रपद मास रविवार का दिन है। तृतीया तिथि 10.27 PM तक रहेगी। उसके बाद चतुर्थी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्यों एवं नवीन कार्य आरंभ करने के लिए शुभ है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 08:24 AM (IST)
Aaj ka rashifal 14th August 2022: मकर राशि वाले जातकों का बढ़ सकता है बैंक बैलेंस, जानें-अन्य राशियों का हाल
Aaj ka rashifal 14th August 2022: मकर राशि वाले जातकों का बढ़ सकता है बैंक बैलेंस, जानें-अन्य राशियों का हाल

नई दिल्ली, Aaj ka rashifal 14th August 2022: आज 14 अगस्त का दिन, भाद्रपद मास, रविवार का दिन है। तृतीया तिथि 10.27 PM तक रहेगी। उसके बाद चतुर्थी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्यों, सभी महत्वपूर्ण व्यवसाय के लिए, एवं नवीन कार्य आरंभ करने के लिए शुभ है। आज शिशु के अन्नप्राशन के लिए अति शुभ दिन है।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज  का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता व समय पर पूरा करने की चुनौती भी रहेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा। व्यापारिक क्षेत्र में कोई नया अनुबंध हाथ लग सकता है जो काफी फायदेमंद साबित होगा। पैसे से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे मान सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रों को सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में रुकते हुए खास काम पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी किंतु पूंजी निवेश से जुड़ी योजनाओं पर सोच विचारकर ही धन लगाएं जल्दबाजी में लिए निर्णय नुकसानदायक हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी आपके मीठे बोल व हंसी मजाक की आदत से सहकर्मी प्रभावित होंगे। व्यापारिक उलझनें दूर होंगी धन की स्थिति बेहतर होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धनलाभ के योग बन रहे हैं जिससे सारा दिन आज आपका मूड बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ ज़रूरी योजनाएं पूरी होंगी, जिससे आर्थिक फायदा पहुंच सकता है। व्यापारी वर्ग को साझेदारी के व्यापार में सफलता प्राप्त होगी आय के साधन विकसित हो सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा थका देने वाली रहेगी। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज ज का दिन सुखद रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा जिसके चलते स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक उन्नति होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में दिन बेहतर गुजरेगा किसी बड़ी उलझन से सामना नहीं होगा। तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। दूर स्थान की यात्रा फायदेमंद साबित होगी। 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज ज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।कार्यक्षेत्र में काम करने की शैली में छोटे मोटे बदलाव करके लाभ प्राप्त करेंगे। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है बेवजह किसी से न उलझें क्रोध पर नियंत्रण रखें। यदि किसी नए व्यापार का शुभारंभ करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा।कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों की अधिकता रहेंगी। कार्य में चल रही रुकावटें,व आर्थिक परेशानियां ज्यो की त्यों बनी रहेंगी। बेहतर होगा इन हालातों में आप शांति बनाए रखें बेवजह किसी से न उलझें। साझेदारी में व्यापार करने वालों को कुछ राहत रहेंगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें पेट संबंधित परेशानियां उभर सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर रहेगा किंतु व्यक्तिगत जीवन में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी । व्यापारिक मामले सुलझेंगे पूर्व में अटके कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सुचारू रूप से चलेंगे धन का लाभ होगा। किंतु क्रोध की अधिकता रहेंगी जिसकी वजह से बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं क्रोध पर नियंत्रण रखें। अध्यात्म में रुचि जगेगी। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आलस्य से भरा रहेगा जिसकी वजह से समय पर कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। आर्थिक निवेश से जुड़े फैसले किसी और दिन पर छोड़ दे। सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी किंतु आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन परिवार के साथ बिताएंगे। घर में रिश्तेदारों का आवागमन लगा रहेगा। 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। व्यापारिक मामलों में गतिरोध पैदा हो सकता है। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। आर्ट और कला से जुड़े लोगों के लिये समय अच्छा है। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बेहतर साबित होगा। बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। पूर्व में आर्थिक योजनाओं पर किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई से भटककर मौज मस्ती में लगेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज ज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आर्थिक योजनाएं अटक सकती है। कार्यस्थल पर विरोध का सामना करना पड़ सकता है बेवजह किसी बहस में न पड़े। व्यापार के लिए दिन मध्यम है किसी बड़े पूंजी निवेश से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें चोट चपेट का योग बन रहा है। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा, माता पिता की सेहत का ध्यान रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज ज आप आर्थिक रूप से परेशान रह सकते हैं। मन में बेचैनी का अनुभव करेंगे। आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश सोच समझकर करें,अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापारिक गतिविधियों में आखिरी समय में फेरबदल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेंगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.