Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 13 August 2022: इन 4 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जानिए अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 13 August 2022 भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ शनिवार का दिन है। आज के दिन काफी शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

By Shivani SinghEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 07:00 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 08:01 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 13 August 2022: इन 4 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जानिए अन्य राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 13 August 2022: जानिए शनिवार का राशिफल

नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 13 August 2022: आज 13 अगस्त शनिवार का दिन के साथ भाद्र मास मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 3:48 AM तक रहेगी उसके बाद तृतीया तिथि लग रही है l आज का दिन सभी प्रकार के व्रत पूजन, आध्यात्मिक साधनाओं, तीर्थ यात्रा, उत्सव के लिए व अन्य शुभ काम करने के लिए, सभी महत्वपूर्ण व्यवसाय के लिए, भूमि भवन वाहन आदि खरीदने के लिए, विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि करने के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक जीवन और व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बनाकर चलें। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी काम सफलतापूर्वक। पूर्ण होंगे। आज आपकी क्षमताएं बेहतर तरीके से सामने आएंगी व्यापारिक क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होगा धन लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनशैली में सुधार होगा। छात्रों के लिए आज का दिन मौज मस्ती भरा रह सकता है पढ़ाई लिखाई से मन भटका रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज ज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेंगी व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में कई काम उलझ सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। छात्रों के लिए पढ़ाई में बाधाएं आ सकती है छोटे भाई बहनों से मतभेद हो सकता है। शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सबका मन अपनी वाणी से जीत लेंगे। कार्यक्षेत्र में सारे कार्य पूर्ण होंगे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धन लाभ के मौके मिलेंगे। खर्चों में अधिकता रहेंगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कला के क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। कोई नया मौका मिल सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। व्यापारिक उन्नति करेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी ।खेलकूद से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा करियर में एक नई उछाल आ सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर परिवार में कोई आयोजन रख सकते हैं जिसमें रिश्तेदारों का आना जाना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराने उलझे कार्य बनते हुए नजर आएँगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा काम बन सकता है। धनलाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारिक क्षेत्र में किसी की सहायता से बिगड़ा काम काम बन सकता है। सेहत में सुधार होगा। शत्रु पक्ष परास्त होगा। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज ज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना होगा वरीष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें बेवजह बहस में न पड़े। व्यापारी जन पूँजी निवेश करते समय सावधानी बरतें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। धन संबंधी मामले उलझ सकते हैं जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है लेकिन घरेलू जीवन में विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी। आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा, कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। सहकर्मियों के सहयोग का अभाव रहेगा। लंबे समय से चल रही अदालती मुकदमे आपके पक्ष में रहेंगे। छात्रों के लिए समय कठिन रह सकता है इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आज के दिन आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में बहुत समय से अटका कोई जरूरी काम अवश्य पूरा होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे। वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन भावनात्मक रूप से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। कार्यक्षेत्र में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है बेवजह किसी बहस में न पड़े क्रोध पर नियंत्रण रखें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है जो थकाने वाली रहेगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है, बेहतर समय की प्रतीक्षा करें। छात्रों के लिए समय बेहतर है आप को मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। थोड़ी सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिल सकता है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं, इस यात्रा का आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। बेरोजगार लोगों के लिए नए ऑफर आने की संभावना है। व्यापारी को किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात की संभावना है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपका मन अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। किसी रचनात्मक काम से धन लाभ की संभावना है। काम का दबाव बना रहेगा, किंतु आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी। आज के दिन किया गया निवेश आने वाले समय में लाभदायक सिद्ध होगा। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करेंगे तो किस्मत का साथ मिलेगा। असमंजस के कारण कोई गलत निर्णय ना लें। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जो भी काम करना चाहेंगे उसी समय से पहले पूरा कर लेंगे। किसी मनोरंजन के कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। अधिकारियों से किसी खास मामले में मदद मिलेगी। आर्थिक मामले सामान्य रहेंगे। खर्चों पर लगाम लगाएं। माता पिता और भाई बहनों का सहयोग भी प्राप्त होगा। छात्रों को आज सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.