विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shukra Gochar 2026: कुंभ राशि में आते ही शुक्रदेव बदल देंगे इन 4 राशियों का भाग्य, क्या आपका भी चमकने वाला है सितारा?

Published: Thu, 05 Feb 2026 10:00 AM (IST)Updated: Thu, 05 Feb 2026 12:33 PM (IST)

6 फरवरी 2026 को शुक्र का कुंभ राशि में प्रवेश हो रहा है। जानें कैसे यह गोचर आपके प्रेम जीवन, ...और पढ़ें

शुक्र गोचर से किन राशियों को मिलेगा लाभ?

शुक्र गोचर से किन राशियों को मिलेगा लाभ?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। वैदिक ज्योतिष में शुक्रदेव को सुख, समृद्धि, प्रेम और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका सीधा असर हमारे रिश्तों, आर्थिक स्थिति और सुख-सुविधाओं पर पड़ता है। हाल ही में शुक्र का गोचर आपकी राशि (Shukra Gochar Horoscope) के अलग-अलग भावों को सक्रिय कर रहा है, जो किसी के लिए करियर में तरक्की के द्वार खोलेगा, तो किसी के निजी जीवन में खुशियों की दस्तक देगा।

सिंह राशि

Singh-(

शुक्रदेव आपके सातवें भाव (साझेदारी और विवाह का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। यह समय पार्टनरशिप और पब्लिक डीलिंग में बराबरी और आपसी सम्मान बढ़ाने का है। रिश्तों में एक-दूसरे को स्पेस देना इस वक्त बहुत जरूरी होगा।

शुक्रदेव की पहले भाव पर दृष्टि आपके आकर्षण और सोशल कॉन्फिडेंस को बढ़ाएगी। इस दौरान आप ऐसे लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं जो थोड़े अलग और आजाद ख्याल हों। रिश्तों में शांति के लिए ईगो या अहंकार से बचना ही समझदारी है।

उपाय: दूसरों की बातों को ध्यान से सुनें और पार्टनर पर हावी होने की कोशिश न करें।

कन्या राशि

Kanya

शुक्रदेव आपके छठे भाव (कार्य और सेवा का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। ऑफिस में सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाने से आपके काम आसान हो जाएंगे। शुक्रदेव की बारहवें भाव पर दृष्टि सुख-सुविधाओं या यात्राओं पर आपका खर्च बढ़ा सकती है।

दूसरों की मदद करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी, लेकिन अपनी लिमिट का ध्यान रखें। भावनाओं या पैसों के मामले में खुद को जरूरत से ज्यादा न थकाएं। अपनी डेली रूटीन को व्यवस्थित रखना आपके लिए इस गोचर में काफी फायदेमंद रहेगा।

उपाय: अपनी दिनचर्या को बैलेंस रखें और सेवा करते समय अपनी सीमाएं तय करें।

तुला राशि

Libra zodiac

शुक्रदेव आपके पांचवें भाव (संतान, प्रेम और रचनात्मकता का क्षेत्र) को सक्रिय कर रहे हैं। इस दौरान आपका प्यार और कला के प्रति नजरिया बहुत ही प्रोग्रेसिव और खुशमिजाज रहेगा। रिश्तों में नयापन और बौद्धिक बातचीत आपको काफी पसंद आएगी।

शुक्रदेव की ग्यारहवें भाव पर दृष्टि दोस्तों और सोशल नेटवर्क से बड़ा लाभ दिला सकती है। तुला राशि वालों के लिए यह गोचर रोमांस और सोशल सक्सेस के लिहाज से बेस्ट फेज है। अपनी क्रिएटिविटी को सही दिशा देकर आप काफी आगे बढ़ सकते हैं।

उपाय: अपनी क्रिएटिविटी का सही इस्तेमाल करें और भावनाओं में कन्फ्यूजन से बचें।

वृश्चिक राशि

Scorpio rashi

शुक्रदेव आपके चौथे भाव (सुख और माता का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। घर की सुख-शांति और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अब आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। परिवार में तालमेल बनाए रखने के लिए आपको स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना होगा।
दसवें भाव पर शुक्रदेव की दृष्टि आपके करियर और प्रोफेशनल इमेज को बेहतर बनाएगी। इस गोचर के दौरान घर की जरूरतों और काम की जिम्मेदारियों के बीच बैलेंस बनाना जरूरी है। अपनों के साथ भावनात्मक संवेदनशीलता बनाए रखें, जिससे घर का माहौल बढ़िया रहे।

उपाय: घर में शांत रहकर बातचीत करें और करियर के साथ भावनाओं का भी ख्याल रखें।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक (Astropatri.com) फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com