विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Surya Gochar 2025: सूर्य गोचर से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sun, 16 Mar 2025 06:40 PM (IST)

वर्तमान समय में सूर्य देव (Sun Nakshatra Transit 2025) मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में सूर्य देव 13 ...और पढ़ें

Shani Gochar 2025: शनिदेव 29 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे
Shani Gochar 2025: शनिदेव 29 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे

HighLights

  1. शुक्र देव मीन राशि को शुभ फल देते हैं।
  2. शनिदेव तुला राशि को शुभ फल देते हैं।
  3. सूर्य ग्रहण के दिन शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को आत्मा का कारक कहा जाता है। सूर्य देव की पूजा करने से साधक को मनचाहा वरदान मिलता है। साथ ही करियर को नया आयाम मिलता है। कुंडली में सूर्य कमजोर होने पर जातक को करियर में नाना प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए ज्योतिष रोजाना सूर्य देव की पूजा करने की सलाह देते हैं।

ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य देव जल्द ही नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इन राशियों के जीवन में नया सवेरा होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन की परेशानी होगी दूर

मेष राशि

सूर्य देव मेष राशि के जातकों को शुभ फल देते हैं। इस राशि के जातक करियर या कारोबार में बेहतर करते हैं। मेष राशि के जातकों में लीडरशिप के गुण होते हैं। इस राशि के स्वामी ऊर्जा के कारक मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। इसके लिए मेष राशि के जातक हमेशा ऊर्जावान रहते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहते हैं। सूर्य देव की कृपा से करियर में सफलता मिलेगी। रुके काम पूरे होंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी व्यक्ति के माध्यम से काम पूरा होगा। घर पर खुशियों का माहौल रहेगा। घर की पूर्व दिशा में सूर्य देव की तस्वीर लगाएं। वास्तु दोष दूर होगा।

वृषभ राशि

सूर्य देव की कृपा से वृषभ राशि (Taurus Luck 2025) के जातकों को करियर में लाभ मिल सकता है। आने वाले समय में करियर संबंधी परेशानी दूर होगी। आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी। देवगुरु बृहस्पति और सूर्य देव की कृपा वृषभ राशि वालों पर बरसेगी। उनकी कृपा से घर में व्याप्त हर कठिनाई समाप्त होगा। भाई और बहन से प्यार मिलेगा। जॉब में प्रमोशन मिलेगा। सरकारी नौकरी में सफलता मिल सकती है। सही समय और सही जगह पर निवेश करने से लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने से लाभ मिलेगा। सारे बिगड़े काम बनेंगे। घर पर खुशियों जैसा माहौल रहेगा।

मीन राशि

वर्तमान समय में ग्रहों के राजकुमार बुध देव, आत्मा के कारक सूर्य देव और सुखों के कारक शुक्र देव मीन राशि में विराजमान हैं। बुध और शुक्र की युति से मीन राशि के जातकों को सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा। हालांकि, निवेश करने से पहले घर के बड़े-वृद्ध से अवश्य सलाह लें। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। सम्मान में वृद्धि होगी। पिता जी की सेवा करें। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। सरकारी काम से सुख मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए करें इन मंत्रों का जप, दर हो जाएंगे सभी संकट

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।