विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूर्य नक्षत्र गोचर 2026: तुला से मीन राशि तक के सभी संकट होंगे कोसों दूर, शुरू होगा गोल्डन टाइम

Published: Sun, 07 Jun 2026 01:00 PM (IST)

जून 2026 में सूर्य का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर तुला से मीन राशि तक के जातकों के लिए शुभ समय ...और पढ़ें

किस्मत चमकाएंगे ये आसान उपाय (Picture Credit AI- Generated Image)

किस्मत चमकाएंगे ये आसान उपाय (Picture Credit AI- Generated Image) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। यह पूरा महीना मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से उत्तम रहेगा। सूर्यदेव का यह गोचर दो प्रमुख चरणों में होगा। प्रथम चरण 8 से 15 जून तक है। इस दौरान सूर्य वृषभ राशि में रहेंगे। दूसरा चरण 15 जून 2026 से प्रारंभ होगा।
इस दौरान सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मृगशिरा नक्षत्र में होने की वजह से जूना का महीना नई खोज के लिए समर्पित रहेगा। इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। घर की सुख-सुविधाओं को लेकर चर्चा हो सकती है। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं किस सूर्य के इस गोचर का प्रभाव राशियों पर क्या पड़ेगा।

Surya nakshatra gochar 2026 (3)

(Picture Credit AI- Generated Image) 

1. तुला राशि: सूर्यदेव का गोचर अष्टम भाव से शुरू होकर नवम भाव की ओर होगा। पहले चरण में आपको जीवन के गहरे रहस्यों को समझने का अवसर मिलेगा। 15 जून के बाद, नवम भाव में सूर्यदेव का प्रवेश आपके लिए भाग्यवर्धक सिद्ध होगा।

उपाय: जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। रविवार को मंदिर में दीपक जलाएं।

2. वृश्चिक राशि: सूर्यदेव का गोचर सप्तम भाव से अष्टम भाव की ओर होगा। पहले चरण में साझेदारी के कार्यों और रिश्तों पर विशेष ध्यान रहेगा। 15 जून के बाद, सूर्यदेव अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आपका ध्यान वित्तीय नियोजन की ओर अधिक होगा।
उपाय: रिश्तों में स्पष्टता रखें। रविवार के दिन गाय को गुड़ खिलाएं।

3. धनु राशि: सूर्यदेव छठे भाव से शुरू होकर सप्तम भाव में गोचर करेंगे। पहले चरण में आपको अपने कार्यभार को अनुशासित रहकर पूरा करना होगा। 15 जून के बाद, जब सूर्यदेव सप्तम भाव में आएंगे, तब सहयोगियों के साथ काम करने के नए अवसर मिलेंगे।
उपाय: अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

4. मकर राशि: सूर्यदेव पंचम भाव से छठे भाव में प्रवेश करेंगे। पहले चरण में शिक्षा और रचनात्मक कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। 15 जून के बाद, सूर्यदेव छठे भाव में आएंगे, जिससे कार्यस्थल पर आपको अपनी मेहनत और अनुशासन पर अधिक ध्यान देना होगा।
उपाय: अपने प्रयासों में निरंतरता बनाए रखें। रविवार को पक्षियों को दाना डालें।

5. कुंभ राशि: सूर्यदेव चतुर्थ भाव से शुरू होकर पंचम भाव की ओर बढ़ेंगे। पहले चरण में घर और परिवार से जुड़ी गतिविधियों पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। 15 जून के बाद, सूर्यदेव पंचम भाव में आएंगे, जिससे रचनात्मकता और शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।
उपाय: घर में शांति बनाए रखें। रविवार को लाल वस्त्र का दान करें।

6. मीन राशि: सूर्यदेव तृतीय भाव से शुरू होकर चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। पहले चरण में आपके संचार में एक नई ऊर्जा आएगी। 15 जून के बाद, सूर्यदेव चतुर्थ भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे घर की सुख-सुविधाओं और संपत्ति से संबंधित चर्चाएं महत्वपूर्ण हो सकती हैं।
उपाय: अपनी बात स्पष्ट रखें। रविवार के दिन जरूरतमंदों को फल का दान करें।

 

यह भी पढ़ें- 12 साल बाद गुरु का कर्क में गोचर: तुला से मीन राशि वालों पर क्या होगा असर? जानिए उपाय

यह भी पढ़ें- शुक्र का बड़ा राशि परिवर्तन: 31 मई से पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कर इन राशियों को करेंगे मालामाल

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com