विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Surya Grahan 2024: इस दिन लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए किन राशियों की खुलने वाली है किस्मत

Published: Tue, 06 Feb 2024 12:05 PM (IST)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण को एक शुभ घटना के रूप में नहीं देखा जाता है। साल 2024 में ...और पढ़ें

Surya Grahan 2024 साल के पहले सूर्य ग्रहण पर इन राशियों को मिलेगा लाभ।
Surya Grahan 2024 साल के पहले सूर्य ग्रहण पर इन राशियों को मिलेगा लाभ।

HighLights

  1. 08 अप्रैल को लगेगा साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण।
  2. हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है सूर्य ग्रहण।
  3. सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ राशियों को मिलेगा लाभ।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Solar eclipse 2024: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को एक अशुभ घटना के रूप में देखा जाता है, क्योंकि इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। इस नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव सभी जीवों पर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान किन राशियों को इसका विशेष लाभ मिलने वाला है।

भारत में दिखेगा या नहीं

08 अप्रैल को लगने जा रहे सूर्य ग्रहण की शुरुआत रात 09 बजकर 12 मिनट से होगी, जो मध्य रात्रि 01 बजकर 25 मिनट तक रहने वाला है। यह सबसे लंबा सूर्य ग्रहण भी होगा, जिसकी कुछ अवधि 4 घंटे 25 मिनट की होगी। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर कुछ सावधानियां बरती जा सकती हैं।

मेष राशि

सूर्य ग्रहण के दौरान मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ देखने को मिलेगा। न केवल आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा है, बल्कि वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आएंगी। नौकरी आदि में तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। आप वाहन आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी सूर्य ग्रहण का समय अच्छा रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और करियर में तरक्की मिल सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की बात करें, तो सूर्य ग्रहण उनके लिए शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। आय में बढ़ोतरी के साथ-साथ आपको पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम को सराहा जाएगा। साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

कन्या राशि

सूर्य ग्रहण, कन्या राशि वालों के लिए बहुत-सी खुशियां लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की तारीफ की जाएगी। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। साथ ही आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। आप किसी नए कार्य की भी शुरुआत कर सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को अप्रैल माह में पद-प्रतिष्ठा के साथ-साथ मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी। वहीं, आपके लिए धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में भी आपको अपने पार्टनर का पूर्ण सहयोग और प्यार मिलेगा।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'