विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shani Uday 2024: एक महीने बाद कुंभ राशि में उदय होंगे शनि, इन तीन राशियों की खुलेगी किस्मत

Published: Sat, 17 Feb 2024 01:57 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक ...और पढ़ें

Shani Ka Uday एक महीने बाद शनि होंगे उदय।
Shani Ka Uday एक महीने बाद शनि होंगे उदय।

HighLights

  1. ग्रहों के परिवर्तन से राशियों पर पड़ता है प्रभाव।
  2. मार्च में कुंभ राशि में उदय होने जा रहे हैं शनि।
  3. शनि उदय से तीन राशियों को मिलेगा लाभ।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shani Ka Uday: ग्रहों की स्थिति का मनुष्य के जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। 11 फरवरी 2024 को शनि ग्रह, कुंभ राशि में अस्त हुए थे। शनि 36 दिनों तक इस राशि में अस्त रहने वाले हैं और 18 मार्च को कुंभ राशि में ही उदित होंगे। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शनि का उदित होना एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। इससे कुछ राशियों को जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि वह भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं।  

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को शनि उदय से काफी लाभ मिलने वाला है। जो लोग नौकरी आदि से जुड़े हुए हैं, उन्हें अपनी मेहनत का फल मिलेगा। साथ ही आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। आपके कार्य से आपके सहभागी प्रभावित होंगे। आपके लिए धन लाभ के योग भी बना रहे हैं। इसके साथ ही आपको कोई पुराना रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है।

तुला राशि

तुला राशि पर भी शनि की विशेष कृपा रहने वाली है। मार्च के महीने में हो रहे शनि उदय से तुला राशि के जातकों को धन-संपदा में वृद्धि देखने को मिलेगी। इसके साथ ही आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। करियर में भी आपको लाभ देखने को मिलेगा। यदि नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Chandra Grahan 2024: इन दिन लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए किन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी?

धनु राशि

शनि देव के उदय होने से धनु राशि वालों को भी जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके लिए करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में भी आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'