Shani Gochar Uday 2025: शनि जल्द मीन राशि में होंगे उदय, इन 2 राशियों की मेहनत लाएगी रंग
सनातन धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है क्योंकि शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के अनुसार शुभ और अशुभ फल प्रदान करते हैं। गलत कामों को करने वाले व्यक्ति को शनिदेव दंडित करते हैं। वहीं अब जल्द ही शनि मीन राशि (Shani Gochar Uday 2025) में उदित होने वाले हैं जिसका प्रभाव कुछ राशि के जातकों पर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कौन-सी हैं लकी राशियां?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ग्रह गोचर की घटना के बारे में ज्योतिष शास्त्र में विस्तार से बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ढाई साल बाद अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, 29 मार्च को शनि ने अपनी चाल में बदलाव किया था। इस दिन शनि ने कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में परिवर्तन किया था। वहीं, अब शनि इसी राशि में उदित (Shani Gochar Uday 2025) होने वाले हैं, जिसका प्रभाव कुछ राशि के जातकों पर पड़ेगा।
शनि उदय (Shani Gochar in Meen Rashi 2025) होने से वृषभ और धनु राशि (Shani Gochar Lucky Zodiac Signs) जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। साथ ही कारोबार में वृद्धि देखने को मिलेगी। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि इन दोनों राशियों को कौन-से लाभ मिलेंगे?
शनि उदय 2025 डेट और टाइम (Shani Uday 2025 Date and Time)
ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि 06 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 05 मिनट पर मीन राशि में उदय होंगे।
वृषभ (Taurus)
मीन राशि में शनि के उदय होने से वृषभ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। इस राशि के जातको को आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है। लंबे समय से चली आ रही जॉब की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। किसी काम का ऑफर मिल सकता है। कारोबार को लेकर किसी यात्रा का प्लान बन सकता है। जॉब में प्रमोशन हो सकता है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा और धन लाभ के योग बनेंगे।
यह भी पढ़ें: Mangal Gochar 2025 : मंगल का कर्क राशि में गोचर, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
धनु (Sagittarius)
इसके अलावा शनि उदय होने से धनु राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। जीवन में सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही वाहन और घर खरीदने का प्लान बन सकता है। कारोबार में मेहनत रंग लाएगी और वृद्धि देखने को मिलेगी। घर और परिवार के लोगों के साथ रिश्ते अच्छे होंगे।
ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न
शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए शनिवार का दिन शुभ माना जाता है। शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद जल में काले तिल मिलाकर महादेव का सच्चे मन से अभिषेक करें और पीपल के पेड़ पास तेल का दीपक जलाएं। साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं। इसके अलावा शनिवार को काले कपड़े और काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Grah Gochar 2025: अप्रैल महीने में 3 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा फायदा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।