विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandra Gochar 2025: 10 सितंबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

Published: Tue, 09 Sep 2025 08:31 PM (IST)

हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि के अगले दिन विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। यह ...और पढ़ें

Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

HighLights

  1. वर्तमान समय में पितृ पक्ष चल रहा है।
  2. 22 सितंबर से नवरात्र की शुरुआत होगी।
  3. नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा की जाती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 10 सितंबर को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी है। यह पर्व हर साल आश्विन महीने में मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। साथ ही चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। वहीं, संध्याकाल में चंद्र दर्शन के बाद फलाहार किया जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक को मनचाहा वरदान मिलता है।

ज्योतिषियों की मानें तो विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर भाव और ग्रहों की स्थिति के अनुसार प्रभाव पड़ेगा। आइए, इन राशियों को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं-

चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो 10 सितंबर को चंद्र देव शाम में 04 बजकर 31 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव सवा दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 12 सितंबर को शाम में 05 बजकर 30 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से दो राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातकों पर चंद्र देव की विशेष कृपा बरसती है। इस राशि में चंद्र देव उच्च के होते हैं। राशि परिवर्तन के दौरान चंद्र देव आपके व्यय भाव में रहेंगे। इससे आप में एकाग्रता आएगी।

आप एकांत प्रिय हो सकते हैं। धन प्राप्ति होगी, लेकिन धन का व्यय अधिक कर सकते हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं। धार्मिक संस्थान से आपको लाभ मिल सकता है। आने वाले समय में चंद्र देव आपके लग्न भाव में विराजमान होंगे। इस दौरान आप पर चंद्र देव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

मीन राशि

वर्तमान समय में मीन राशि के जातक साढ़ेसाती के दूसरे चरण से गुजर रहे हैं। चंद्र देव के मेष राशि में गोचर करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय में बढ़ोतरी होगी।

ऐसा भी हो सकता है कि आय के नवीन साधन बनेंगे। इसके साथ ही आप खुद या परिवार के लिए धन की बचत करेंगे। हालांकि, आपको धन का व्यय सोच समझकर करना होगा। आप लोगों को काम देने में सफल हो सकते हैं। पार्टनर से आपको विशेष लाभ होगा। हर सोमवार और शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करें।

यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र में इन राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, पैसों की किल्लत होगी दूर

यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025 Date: शारदीय नवरात्र में कब है महाष्टमी और महानवमी? यहां पढ़ें सही तिथि

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।