विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chandra Gochar 2026: इन राशियों के जीवन से दूर होगा तनाव, खुशियों की दस्तक से बदल जाएगी तकदीर

Published: Thu, 05 Feb 2026 08:00 PM (GMT+05:30)

सनातन धर्म में फाल्गुन मास भगवान शिव को समर्पित है, जिसमें महाशिवरात्रि मनाई जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस महीने ...और पढ़ें

Chandra Gochar 2026: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

Chandra Gochar 2026: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

HighLights

  1. 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। 

  2. इस दिन शिवजी की विशेष पूजा की जाती है। 

  3. शिवजी की पूजा से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं। 

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में फाल्गुन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में महाशिवरात्रि मनाई जाती है। यह पर्व हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और जगत जननी मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।

ज्योतिषियों की मानें तो फाल्गुन महीने में कई राशि के जातकों को जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इससे सभी राशियों पर भाव और ग्रह स्थिति अनुसार प्रभाव पड़ेगा। आइए, चंद्र राशि परिवर्तन से दो राशियों को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं-

चंद्र गोचर 2026

वर्तमान समय में चंद्र देव कन्या राशि में विराजमान हैं। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद राशि परिवर्तन कर तुला राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव एक राशि में दो या सवा दो दिनों तक रहते हैं। कन्या राशि में चंद्र देव के रहने से दो राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।


सिंह राशि

5

चंद्र देव के कन्या राशि में गोचर करने से सिंह राशि के जातकों को आने वाले दिनों में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इससे मानसिक तनाव भी कम होगा। साथ ही मन प्रसन्न रहेगा। सुख, सौभाग्य और आय में वृद्धि होगी। मनचाही मुराद पूरी होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। भक्ति और धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। फ्यूचर का मार्ग प्रशस्त होगा। किसी अपने से प्यार और स्नेह मिलेगा। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए पूजा के समय काले तिल मिश्रित गंगाजल से अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि

8

चंद्र देव की स्थिति बदलने से वृश्चिक राशि के जातक भी लाभान्वित हो सकते हैं। इस राशि के जातकों के आत्म विश्वास में बढ़ोतरी होगी। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। कारोबार में दोगुनी कमाई होगी। पड़ोसियों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक संकट काफी हद तक सुदृढ़ होगी। कोई बड़ा काम या प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। सोमवार के दिन दूध, दही, जल आदि चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही सफेद चीजों का दान करें।

यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं 5 चीजें, महादेव की कृपा से चमकेगी किस्मत

यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2025: बाधाओं से मुक्ति के लिए प्रदोष व्रत पर करें रावण रचित शिव तांडव स्तोत्र का पाठ

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।