विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mangal Gochar 2026: मंगल गोचर से इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, सफलता चूमेगी कदम

Published: Wed, 11 Feb 2026 07:00 PM (IST)

23 फरवरी को फाल्गुन माह की कार्तिगाई दीपम है, जिस दिन भगवान शिव और कार्तिकेय की पूजा की जाती है। ...और पढ़ें

Mangal Gochar 2026: मंगल देव कब करेंगे राशि परिवर्तन?

Mangal Gochar 2026: मंगल देव कब करेंगे राशि परिवर्तन?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 23 फरवरी को फाल्गुन माह की कार्तिगाई दीपम है। यह पर्व हर महीने कृत्तिका नक्षत्र पड़ने वाली तिथि पर मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और उनके ज्येष्ठ पुत्र देवताओं के सेनापति भगवान कार्तिकेय की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।

ज्योतिषियों की मानें तो मासिक कार्तिगाई के दिन ऊर्जा के कारक मंगल देव राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल देव की चाल बदलने से कई राशि (Auspicious Zodiac Signs) के जातकों को जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

मंगल गोचर (Mars Transit 2026 Effects)

ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के सेनापति मंगल देव 23 फरवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन मंगल देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर (Mangal Gochar in Aquarius) करेंगे। इस राशि में मंगल देव 01 अप्रैल तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 02 अप्रैल को मंगल देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे।

वृषभ राशि

2

मंगल देव के कुंभ राशि में गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। आप अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। इससे आपकी प्रसिद्धि होगी। अगर आप ज्येष्ठ संतान हैं, तो परिवार की जिम्मेवारी को आप बखूबी निभाएंगे। मान-समान में वृद्धि होगी। पद-प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। रोजगार से जुड़े लोगों के समय अच्छा रहेगा। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी समय खास रहने वाला है। विशेष उपलब्धि हासिल करने में आप कामयाब होंगे। हर मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें।

मीन राशि

12

कुंभ राशि में मंगल गोचर से मीन राशि के जातकों को करियर और कारोबार में सफलता मिल सकती है। घूमने का भी मौका मिल सकता है। हालांकि, आपको अपनी वाणी और क्रोध पर कंट्रोल रखना होगा। मित्रों से आपको सहयोग मिल सकता है। आपके मित्रों की संख्या कम होगी लेकिन सभी वफादार और मददगार होंगे। आप बड़ों की सेवा और सम्मान करेंगे। आपमें राजसी गुण आएंगे। आसान शब्दों में कहें तो आप हमेशा खुद को सफल मानेंगे और राजाओं की तरह जीवन जीने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026: मंगल बदलेंगे अपनी चाल, इन चार राशियों के लिए 'वरदान' साबित होगा यह गोचर या बढ़ेंगी मुश्किलें?

यह भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026: मकर राशि में गोचर करेंगे मंगल देव, सिंह से वृश्चिक राशि वालों पर क्या पड़ेगा असर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।