विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्र से चमक उठेगा इन लकी राशियों का सितारा, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Published: Mon, 19 Jan 2026 10:30 PM (IST)

माघ गुप्त नवरात्र 19 जनवरी से शुरू हुए हैं। इस दौरान लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है, जो 6 फरवरी ...और पढ़ें

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्र पर क्या करें और क्या न करें?

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्र पर क्या करें और क्या न करें?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 19 जनवरी से माघ माह में पड़ने वाले गुप्त नवरात्र की शुरुआत हुई है। यह पर्व माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इस साल 27 जनवरी तक गुप्त नवरात्र है।

devi maa durga

सनातन शास्त्रों में गुप्त नवरात्र की महिमा का वर्णन विस्तारपूर्वक किया गया है। गुप्त नवरात्र के दौरान दस महाविद्याओं की देवी की पूजा और उपासना करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

ज्योतिषियों की मानें तो गुप्त नवरात्र के दौरान लक्ष्मी नारायण योग से कई राशि के जातकों का सितारा (Magh Gupt Navratri Financial Benefits) चमक उठेगा। इन राशियों के सभी बिगड़े काम बनेंगे। आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

लक्ष्मी नारायण योग 2026

वर्तमान समय में ग्रहों के राजकुमार बुध देव और सुखों के कारक शुक्र देव के मकर राशि में विराजमान रहने के चलते लक्ष्मी नारायण योग का संयोग बन रहा है। लक्ष्मी नारायण योग का संयोग 5 फरवरी तक है। इस योग के निर्माण होने से कई राशि के जातकों को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। साथ ही मनचाही मुराद पूरी होगी।

इन राशियों को मिलेगा लाभ (Gupt Navratri 2026 Lucky Zodiacs)

ज्योतिषियों की मानें तो लक्ष्मी नारायण योग बनने से गुप्त नवरात्र के दौरान (Maa Lakshmi Grace on Zodiac Signs) मिथुन, धनु और मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। देवी मां की कृपा से जीवन में सुख और मंगल का आगमन होगा। गुप्त नवरात्र के दौरान रुके और अधूरे काम पूरे होंगे। मानसिक तनाव की समस्या दूर होगी। कोई बड़ी विश पूरी होगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा। घर पर मांगलिक कार्य होंगे।

यह भी पढ़ें- Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्र में रोजाना करें सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ, आर्थिक तंगी होगी कोसों दूर

यह भी पढ़ें- Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्र की रात करें ये गुप्त उपाय, कटेंगे सभी कष्ट

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।