विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rahu Ketu Transit 2023: गुरु-चंद्रमा की युति से जल्द बनेगा राजयोग, इन 5 राशियों की होगी खूब कमाई

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Wed, 04 Oct 2023 04:55 PM (IST)

ज्योतिषियों की मानें तो लग्न भाव का स्वामी मंगल और नवम भाव का स्वामी गुरु की किसी भाव में युति ...और पढ़ें

Rahu Ketu Transit 2023: गुरु-चंद्रमा की युति से जल्द बनेगा राजयोग, इन 5 राशियों की होगी खूब कमाई
Rahu Ketu Transit 2023: गुरु-चंद्रमा की युति से जल्द बनेगा राजयोग, इन 5 राशियों की होगी खूब कमाई

HighLights

  1. वर्तमान समय में राहु मेष राशि में विराजमान हैं।
  2. 30 अक्टूबर को राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
  3. 1 नवंबर से मेष राशि पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा बरसेगी।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Gajkesari Rajyoga: ज्योतिष शास्त्र में राहु को मायावी ग्रह कहा जाता है। वर्तमान समय में राहु मेष राशि में विराजमान हैं और 30 अक्टूबर तक मेष राशि में रहेंगे। इस दिन राहु राशि परिवर्तन कर मीन राशि में गोचर करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। वहीं, मेष राशि के जातकों को गुरु चांडाल दोष से मुक्ति मिल जाएगी। इससे 5 राशियों के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। आइए, इन 5 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं-

राहु राशि परिवर्तन

पंचांग के अनुसार, 30 अक्टूबर को संध्याकाल 04 बजकर 37 मिनट पर राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में राहु 18 मई, 2025 तक रहेंगे। इसके पश्चात, राहु कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

राजयोग

ज्योतिषियों की मानें तो लग्न भाव का स्वामी मंगल और नवम भाव का स्वामी गुरु की किसी भाव में युति होती है, तो नवपंचम राजयोग बनता है। वहीं, चौथे भाव के स्वामी चंद्रमा के साथ गुरु की यति होने पर गजकेसरी राजयोग बनता है। वर्तमान समय में राहु मेष राशि के लग्न में उपस्थित है। हालांकि, 30 अक्टूबर को राहु राशि परिवर्तन कर मीन राशि में गोचर करेंगे। वहीं, चन्द्रमा भी जल्द मेष राशि में विराजमान होंगे। इस दौरान गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा।

यह भी पढ़ें- 4 नवंबर को न्याय के देवता शनि देव होंगे मार्गी, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत

मेष राशि

वर्तमान समय में गुरु और राहु दोनों मेष राशि में विराजमान हैं। राहु के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातक गुरु चांडाल दोष से मुक्त हो जाएंगे। इसके पश्चात, 1 नवंबर से मेष राशि पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा बरसेगी। वहीं, चंद्रमा के गोचर करने से राजयोग का निर्माण होगा। इससे मेष राशि के जातकों के आय और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि के करियर भाव को देख रहे हैं। इसके लिए कर्क राशि के जातक को करियर में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। साथ ही कारोबार में भी वृद्धि होगी।

सिंह राशि

वर्तमान समय में गुरु सिंह राशि के भाग्य भाव में उपस्थित हैं। अतः राहु के पलायन यानी मीन राशि में गोचर करने से सिंह राशि के जातकों के भाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही देवगुरु बृहस्पति की कृपा से सुखों में वृद्धि होगी।

तुला राशि

वर्तमान समय में केतु तुला राशि में विराजमान हैं। वहीं, 30 अक्टूबर को केतु तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान तुला राशि के जातकों को सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही धन लाभ के भी योग बनेंगे। गुरु तुला राशि के सप्तम भाव को देख रहे हैं।

मीन राशि

वर्तमान समय में गुरु और मायावी ग्रह राहु मीन राशि के धन भाव में विराजमान हैं। इसके चलते गुरु चांडाल दोष का निर्माण हो रहा है। राहु के राशि परिवर्तन के साथ ही मीन राशि के जातकों के आय में वृद्धि होगी। साथ ही राजयोग के दौरान विशेष धन लाभ के योग बनेंगे।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।