विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandra Gochar 2025: चांदी की तरह चमकेगी इन राशियों की तकदीर, कर्ज की समस्या से भी मिलेगी मुक्ति

Published: Thu, 06 Nov 2025 07:12 PM (IST)

8 नवंबर को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी है, जिस पर भगवान गणेश की पूजा की जाएगी। ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्र देव ...और पढ़ें

Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

HighLights

  1. शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है।

  2. इस दिन शनिदेव की पूजा और भक्ति की जाती है।

  3. शनिदेव की पूजा से दुख और संकट दूर हो जाते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 08 नवंबर को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी है। इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा की जाएगी। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाएगा। इस व्रत को करने से साधक पर भगवान गणेश की कृपा बरसती है।

ज्योतिषियों की मानें तो गणाधिप संकष्टी चतुर्थी तक दो राशि के जातकों की तकदीर चांदी की तरह चमकेगी। ऐसा चंद्र देव की कृपा से हो रहा है। चंद्र देव ने राशि परिवर्तन किया है। आइए, इन दो राशियों के बारे में जानते हैं-


वृश्चिक राशि

8

वृश्चिक राशि के जातकों को कारोबार में सफलता मिलेगी। यदि आप यात्रा करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। मेहनत के अनुरूप आपको फल मिलेगा। थोड़े से प्रयास से आपके मनोरथ सिद्ध हो जाएंगे। पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जाने के योग हैं। आपके पुत्र सफल कारोबारी बन सकते हैं। हालांकि, उनके कारोबार में कई बार परिवर्तन हो सकते हैं। जीवनसाथी से आत्मीय स्नेह रहेगा। भौतिक विषयों के प्रति रूचि बढ़ेगी। लीडरशिप वाले गुण आपमें जागृत होंगे। कुल मिलाकर कहें तो चंद्र देव की कृपा आप पर बरसेगी।


कुंभ राशि

11

चंद्र देव की कृपा से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपने लोगों के मध्य प्रसिद्ध होकर उभरेंगे। माता जी से आपका बेहद लगाव रहेगा। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। स्मरण शक्ति मजबूत होगी। मानसिक तनाव या द्व्न्द से आपको मुक्ति मिलेगी। पिता जी की विरासत को आप आगे ले जाने में सफल होंगे। कई प्रकार की महंगी या अनमोल चीजें आपको आसानी से मिल जाएगी। इसके लिए आपको मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। चंद्र देव की कृपा पाने के लिए भगवान शिव की पूजा करें। उनकी कृपा से आपको जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।


अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।