Budh Gochar 2025: 24 जनवरी से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, कारोबार में लग जाएंगे चार चांद
ज्योतिषियों की मानें तो माघ महीने में बुध देव दो बार (Budh Gochar 2025) राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातक अपने कारोबार में सफल होंगे। कई राशि के जातकों को करियर में भी मनमुताबिक सफलता मिलेगी। कन्या राशि के जातक व्यापार में बेहतर करते हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से बुध देव प्रसन्न होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budh Gochar 2025 In Capricorn: ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को व्यापार और बुद्धि का दाता कहा जाता है। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं। उनकी कृपा इन दोनों राशियों पर बरसती है। भगवान गणेश की पूजा करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है। बुध देव की कृपा से जातक को कारोबार में उम्मीद से अधिक सफलता मिलती है।
ज्योतिषियों की मानें तो माघ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इससे कई राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट
बुध गोचर 2025
ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के राजकुमार 24 जनवरी को शाम 05 बजकर 45 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। इस राशि में बुध देव 10 फरवरी तक रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन से धनु और मकर समेत कई अन्य राशियों को लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन सफलता के द्वार खोलने जैसा साबित होगा। आपकी आमदनी बढ़ेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। रिश्ता तय हो सकता है। शादी के भी योग बन रहे हैं। गुरु और बुध दोनों की कृपा बरसेगी। इससे करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। क्रय और विक्रय यानी खरीदने और बेचने से संबंधित काम से आपको विशेष धन लाभ होगा। हालांकि, पार्टनरशिप में काम बिल्कुल न करें।
कन्या राशि
बुध देव की कृपा कन्या राशि के जातकों पर भी बरसेगी। 11 फरवरी तक आपको धन लाभ होगा। आप धन अर्जन करने में सफल होंगे। कारोबार में कई ऐसे फैसले लेंगे, जिससे आपको विशेष लाभ मिलेगा। आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। इससे आप अपना काम पूरा कराने में सफल होंगे। भगवान गणेश की वंदना करने से विशेष लाभ होगा।
तुला राशि
बुध का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। इस राशि के जातकों को वाहन सुख मिल सकता है। आसान शब्दों में कहें तो गाड़ी खरीद सकते हैं। नए काम में सफलता मिलेगी। माता-पिता की सेवा करेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आलस से बचना होगा। जीवन में सुखों का आगमन होगा। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। गन्ने के रस से भगवान गणेश का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होगी।
यह भी पढ़ें: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।