विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Budh Gochar 2023: 28 दिसंबर को राशि परिवर्तन करेंगे ग्रहों के राजकुमार बुध देव, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sun, 24 Dec 2023 02:29 PM (IST)Updated: Sun, 24 Dec 2023 02:45 PM (IST)

Budh Gochar 2023 ग्रहों के राजकुमार बुध देव 28 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर वक्री चाल चलकर ...और पढ़ें

Budh Gochar 2023: 28 दिसंबर को राशि परिवर्तन करेंगे ग्रहों के राजकुमार बुध देव, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
Budh Gochar 2023: 28 दिसंबर को राशि परिवर्तन करेंगे ग्रहों के राजकुमार बुध देव, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

HighLights

  1. बुध के कमजोर होने से जातक को कारोबार में ढेर सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
  2. बुध देव 28 दिसंबर को वक्री चाल चलकर धनु राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
  3. वर्तमान समय में मकर राशि पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budh Gochar 2023 in  Scorpio Rashi: बुध देव वाणी और बुद्धि के कारक हैं। कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होने से जातक बुद्धिमान और मधुरभाषी होता है। वहीं, बुध के कमजोर होने से जातक को कारोबार में ढेर सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही फैसले लेने में भी कठिनाई होती है। बुध के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ता है। वर्तमान समय में बुध देव धनु राशि में विराजमान हैं और जल्द धनु राशि से निकलकर वृश्चिक राशि से में प्रवेश करेंगे। इससे 3 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: वृषभ राशि के जातक जरूर करें ये उपाय, साल 2024 में नहीं होगी धन की कमी

बुध ग्रह गोचर

ग्रहों के राजकुमार बुध देव 28 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर वक्री चाल चलकर धनु राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध देव कुल मिलाकर 10 दिनों तक रहेंगे। इसके पश्चात, वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इससे पहले 2 जनवरी, 2024 को बुध देव मार्गी होंगे।  

मकर राशि

वर्तमान समय में मकर राशि पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। अतः शनि देव की विशेष कृपा मकर राशि के जातकों पर पड़ रही है। बुध के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों को लाभ होगा। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। 10 दिनों में मकर राशि के कारोबार में तेजी आएगी। साथ ही धन लाभ के योग हैं।

कुंभ राशि

बुध के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। इस राशि के जातकों को बुध के राशि परिवर्तन से करियर और कारोबार में लाभ होगा। अगर नौकरी की तलाश में है, तो इस दौरान नौकरी मिल सकती है। साथ ही कारोबार में भी वृद्धि होगी।

मीन राशि

बुध राशि परिवर्तन के दौरान मीन राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए सारे काम बन जाएंगे। करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है। प्रमोशन के भी योग हैं।

यह भी पढ़ें: साल 2024 में वृषभ राशि में गोचर करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 5 राशि के लोग बनेंगे धनवान

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।