विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rama Ekadashi 2024 Upay: दीवाली से पहले रमा एकादशी पर घर ले आएं 5 चीजें, धन से भर जाएगी तिजोरी

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sun, 27 Oct 2024 01:30 PM (IST)

सनातन धर्म में कार्तिक महीने का विशेष महत्व है। इस महीने में रमा एकादशी (Rama Ekadashi 2024 Upay) और देवउठनी ...और पढ़ें

Rama Ekadashi 2024 Upay: भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें?
Rama Ekadashi 2024 Upay: भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें?

HighLights

  1. भगवान विष्णु को तुलसी माता अति प्रिय है।
  2. तुलसी माता की पूजा करने से धन में वृद्धि होती है।
  3. एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में एकादशी पर्व का विशेष महत्व है। यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसके साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मत है कि एकादशी व्रत करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि भी होती है। ज्योतिष शास्त्र में एकादशी तिथि पर विशेष उपाय करने का विधान है। इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो दीवाली से पूर्व रमा एकादशी (Rama Ekadashi Puja Vidhi) पर ये चीजें जरूर घर ले आएं। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: 11 या 12 किस दिन रखा जाएगा देवउठनी एकादशी का व्रत? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

घर लाएं ये चीजें

  • जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी को श्रीफल अति प्रिय है। अतः रमा एकादशी के दिन श्रीफल अवश्य घर लाएं। आप चांदी से निर्मित श्रीफल भी लेकर आ सकते हैं। इसके अलावा, रमा एकादशी पर लक्ष्मी नारायण जी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। इस उपाय को करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
  • अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो रमा एकादशी पर चांदी से निर्मित कामधेनु गाय की प्रतिमा खरीदकर घर ले आएं। पूजा के समय विधि-विधान से कामधेनु गाय की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। साथ ही दुखों का नाश होता है।
  • वास्तु दोष को दूर करने के लिए दीवाली से पूर्व रमा एकादशी पर दक्षिणावर्ती शंख खरीदकर लाएं। स्नान-ध्यान के बाद दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल रख भगवान विष्णु का अभिषेक करें। आप चाहे तो गाय के कच्चे दूध से भी भगवान विष्णु का अभिषेक कर सकते हैं।
  • जीवन में व्याप्त दुखों से निजात पाना चाहते हैं, तो रमा एकादशी के दिन विधि पूर्वक लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें। इस दिन चांदी से निर्मित गजराज की प्रतिमा खरीदकर घर ले आएं। इस उपाय को करने से वास्तु दोष भी दूर होता है।
  • जीवन में तरक्की और उन्नति पाने के लिए रमा एकादशी के दिन तुलसी माता की अवश्य पूजा करें। इसके साथ ही घर पर तुलसी का पौधा लगाएं। अगर पूर्व से घर में तुलसी का पौधा लगा है, तो प्रातः काल में तुलसी जी की पूजा करें। वहीं, संध्याकाल में तुलसी माता की आरती करें।

यह भी पढ़ें: इसलिए क्षीर सागर में निवास करते हैं भगवान श्री हरि विष्णु, जानिए इसके पीछे का रहस्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।