Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kamika Ekadashi 2024: कामिका एकादशी पर शुक्र देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन चीजों के दान से व्यापार में होगी वृद्धि

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 03:22 PM (IST)

    सनातन शास्त्रों में कामिका एकादशी का बेहद खास महत्व बताया गया है। इस दिन सच्चे मन से व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से अनजाने में किए हुए सारे पाप कट जाते हैं। साथ ही जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन शुक्र देव राशि (Venus Transit 2024 Zodiac Signs) परिवर्तन करेंगे।

    Hero Image
    Lord Vishnu: कामिका एकादशी पर करें पीली और सफेद चीजों का दान

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kamika Ekadashi 2024: हर साल सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को कामिका एकादशी व्रत किया जाता है। तदनुसार, इस साल 31 जुलाई को कामिका एकादशी है। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। ज्योतिषियों के अनुसार, 31 जुलाई (Kamika Ekadashi 2024 Date) का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। इस दिन देवगुरु बृहस्पति रोहिणी नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर करेंगे। वहीं, शुक्र देव (Venus Transit 2024) कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में विराजमान होंगे। इसी दिन कामिका एकादशी व्रत भी किया जाएगा। ऐसे में जातक सफेद और पीली रंग की चीजों को दान कर पुण्य की प्राप्ति कर सकते हैं, क्योंकि शुक्र देव का प्रिय रंग सफेद है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कामिका एकादशी पर किन चीजों का दान करना जातक के लिए कल्याणकारी होगा।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Kamika Ekadashi Vrat के फलाहार में इन चीजों के सेवन से श्रीहरि होंगे प्रसन्न, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति

    इन चीजों का करें दान (Kamika Ekadashi Daan)

    भगवान विष्णु और शुक्र देव को पीला रंग प्रिय है। ऐसे में कामिका एकादशी पर केले, पीले वस्त्र, पीले फूल समेत आदि चीजों का दान करें। मान्यता है कि इन चीजों के दान से जातक (Zodiac Signs Benefit) को सुख-समृद्धि, वैभव और यश की प्राप्ति होती है और जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। अगर आपकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर है, तो कामिका एकादशी पर गुड़ का दान करें।  

    इसके अलावा शुक्र देव को सफेद रंग भी प्रिय है। ऐसे में आप कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। इसके बाद श्रद्धा अनुसार सफेद रंग की चीजों का दान करें। जैसे- चीनी, दही, दूध और सफेद वस्त्र समेत आदि। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा और धन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा व्यापार में वृद्धि में होती है।  

    कामिका एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त (Kamika Ekadashi 2024 Shubh Muhurat)  

    पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 30 जुलाई 2024, को शाम 04 बजकर 44 मिनट परहोगी। वहीं, इसका समापन 31 जुलाई 2024 को दोपहर 03 बजकर 55 मिनट पर होगा। ऐसे में कामिका एकादशी व्रत 31 जुलाई को रखा जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Kamika Ekadashi 2024: कामिका एकादशी पर इन 7 कार्यों से दूरी है जरूरी, वरना हो सकते हैं कंगाल!


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।