विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kamada Ekadashi 2026: कर्ज से हैं परेशान? कामदा एकादशी पर इस उपाय से समस्या होगी दूर, चमक जाएगी किस्मत

Published: Sun, 22 Mar 2026 10:13 AM (IST)

वैदिक पंचांग के अनुसार, कामदा एकादशी 29 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की ...और पढ़ें

Kamada Ekadashi 2026: तुलसी के उपाय (AI Generated Image)

Kamada Ekadashi 2026: तुलसी के उपाय (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi 2025) व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही जीवन में खुशियों के आगमन के लिए व्रत भी किया जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इस अवसर पर तुलसी से जुड़े उपाय करने से साधक की किस्मत चमक सकती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं तुलसी के उपाय के बारे में।

Kamada Ekadashi 2026

कामदा एकादशी 2026 डेट और टाइम (Kamada Ekadashi 2026 Date and Time)

वैदिक पंचांग की गणना अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 28 मार्च को सुबह 08 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 29 मार्च को सुबह 07 बजकर 46 मिनट पर होगा। ऐसे में 29 मार्च को कामदा एकादशी व्रत किया जाएगा।

आर्थिक तंगी होगी दूर

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए कामदा एकादशी के दिन तुलसी की पूजा-अर्चना करें। देसी घी का दीपक जलाकर पौधे की 5 या 7 बार परिक्रमा लगाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी की समस्या दूर होती है और धन से तिजोरी भरी रहती है।

वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल

अगर आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बना रहता है, तो ऐसे में कामदा एकादशी के दिन 'तुलसी नामाष्टक' का पाठ करें। इस उपाय को करने से पति-पत्नी के रिश्ते में खुशहाली आती है और वैवाहिक जीवन सदैव खुशहाल रहता है।

सभी मुरादें होंगी पूरी

भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए कामदा एकादशी के दिन पूजा के दौरान तुलसी की माला से श्रीहरि के मंत्रों का जप करें। प्रभु से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के प्रार्थना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और साधक की सभी मुरादें पूरी होती हैं।

कर्ज होगा दूर

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए एकादशी की सुबह स्नान के बाद तुलसी की पूजा-अर्चना करें। तुलसी की जड़ से मिट्टी लेकर अपने माथे पर तिलक लगाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को सच्चे मन से करने से कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी पर शिवलिंग में चढ़ाएं ये चीजें, दूर होंगी जीवन की सभी तकलीफें

यह भी पढ़ें- Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी पर करें ये काम, मिलेगा सुख-शांति का आशीर्वाद

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'