Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jaya Ekadashi 2025: जया एकादशी के दिन भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना टूट सकता है व्रत

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 09:16 AM (IST)

    पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर भक्त सच्चे मन से जया एकादशी (Jaya Ekadashi 2025) व्रत करते हैं। साथ ही पूजा करने के बाद विशेष चीजों का दान करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इन शुभ कामों को करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में हमेशा खुशियों से भरा रहता है।

    Hero Image
    Jaya Ekadashi 2025: इस मुहूर्त में करें विष्णु जी की पूजा

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Jaya Ekadashi 2025 Vrat: भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए एकादशी तिथि को शुभ माना गया है। जया एकादशी के दिन श्रीहरि के संग मां लक्ष्मी की विशेष उपासना की जाती है। पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर जया एकादशी व्रत किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विष्णु जी की उपासना करने से जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। व्रत के समय खानपान से जुड़े नियम का पालन करना अधिक आवश्यक होता है। माना जाता है कि नियम का पालन न करने से पूजा सफल नहीं होती है। साथ ही व्रत टूट सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि जया एकदशी व्रत (Jaya Ekadashi 2025 Vrat Niyam) में क्या खाएं और क्या नहीं?

    जया एकादशी व्रत में क्या खाएं (Jaya Ekadashi Vrat Me Kya Khayen)

    धार्मिक मान्यता है कि जया एकादशी व्रत में नियम का पालन करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। अगर आप जया एकादशी व्रत कर रहे हैं, तो शकरकंद, कुट्टू के आटे रोटी, दूध, दही और फल का सेवन कर सकते हैं। साथ ही भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगाकर उसका भी सेवन किया जा सकता है।

    जया एकादशी व्रत में क्या न खाएं (Jaya Ekadashi Vrat Me Kya Na Khayen)

    एकादशी व्रत में चावल को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा अन्न और नमक के सेवन से दूर रहना चाहिए। साथ ही लहसुन, प्याज, मसूर की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जया एकादशी व्रत में इन चीजों को खाने से व्रत टूट सकता है। साथ ही श्रीहरि भी नाराज हो सकते हैं। इसी वजह से एकादशी व्रत में खानपान से जुड़े नियम का पालन जरूर करना चाहिए।  

    यह भी पढ़ें: Jaya Ekadashi 2025 Date: फरवरी में कब है जया एकादशी? एक क्लिक में पढ़ें इस व्रत से जुड़ी जानकारी

    जया एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Jaya Ekadashi 2025 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी (Jaya Ekadashi 2025 Puja Time) तिथि की शुरुआत 07 फरवरी को रात 09 बजकर 26 मिनट पर हो गई है और आज यानी 08 फरवरी को रात 08 बजकर 15 मिनट पर होगा। ऐसे में आज जया एकादशी व्रत (08 फरवरी) किया जा रहा है।

     यह भी पढ़ें: Jaya Ekadashi 2025: जया एकादशी पर करें मां तुलसी के इन मंत्रों का जाप, भगवान विष्णु की बनी रहेगी कृपा