Falgun Ekadashi 2025: फाल्गुन माह में कब है विजया और आमलकी एकादशी? अभी नोट करें शुभ मुहूर्त
सनातन धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना करने का विधान है। साथ ही सच्चे मन से व्रत किया जाता है। हर महीने में 2 बार एकादशी व्रत (Falgun Ekadashi 2025) किया जाता है। अब जल्द ही फाल्गुन माह की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि फाल्गुन माह में कौन-कौन सी एकादशी है?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की शुरुआत 13 फरवरी (Falgun Month Start 2025 Date) से होगी। वहीं, इस माह का समापन अगले महीने यानी 14 मार्च को होगा। सनातन धर्म में फाल्गुन माह को विशेष महत्वपूर्ण माना गया है। इस माह में कई पर्व मनाए जाते हैं। जैसे- विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2025), द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी और महाशिवरात्रि समेत आदि। धार्मिक मान्यता है कि विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि फाल्गुन माह में पड़ने वाली एकादशी की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।
फाल्गुन माह 2025 एकादशी लिस्ट
हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर व्रत किया जाता है। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष में विजया एकादशी और शुक्ल पक्ष में आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi 2025) मनाई जाएगी।
विजया एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Vijaya Ekadashi 2025 Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 23 फरवरी को दोपहर 01 बजकर 55 मिनट पर हो रही है और तिथि का समापन 24 फरवरी को दोपहर 01 बजकर 44 मिनट पर होगा। ऐसे में विजया एकादशी व्रत 24 फरवरी को किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Ekadashi Date List 2025: साल 2025 में कब-कब है एकादशी? नोट करें सही डेट एवं पूरी लिस्ट
विजया एकादशी 2025 व्रत पारण टाइम (Vijaya Ekadashi 2025 Vrat Paran Time)
एकादशी व्रत का पारण अगले दिन यानी द्वादशी में तिथि किया जाता है। विजया एकादशी व्रत का पारण का समय 24 फरवरी को सुबह 06 बजकर 50 मिनट से लेकर 09 बजकर 08 मिनट तक किया जा सकता है।
आमलकी एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Amalaki Ekadashi 2025 Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 09 मार्च को रात 07 बजकर 45 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 10 मार्च को सुबह 07 बजकर 44 मिनट पर होगा। ऐसे में 10 मार्च (Amalaki Ekadashi Kab hai 2025) को आमलकी एकादशी व्रत किया जाएगा।
आमलकी एकादशी 2025 व्रत पारण टाइम (Amalaki Ekadashi 2025 Vrat Paran Time)
पंचांग के अनुसार, आमलकी एकादशी व्रत का पारण करने का समय 10 मार्च को सुबह 06 बजकर 35 मिनट से लेकर 08 बजकर 13 मिनट तक है।
ऐसे करें ग्रह दोष दूर
सनातन धर्म में पर्व या शुभ तिथि पर दान करने का विशेष महत्व है। शुभ कामों में हल्दी का प्रयोग किया है। एकादशी तिथि पर हल्दी का दान करने से ग्रह दोष दूर होता है। ऐसे में हल्दी का दान करने से व्यक्ति को ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025 List: साल 2025 में कब-कब है प्रदोष व्रत? यहां नोट करें सही डेट और पूरी लिस्ट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।