Move to Jagran APP

Weekly Tarot Card horoscope 7 To 13 August: टैरो कार्ड्स के जरिए जानिए कैसा बीतेगा आपका आने वाला सप्ताह

Weekly Tarot Card horoscope 7 To 13 August 2022 ओशो कहते हैं ‘धार्मिकता और नैतिकता जो भय पर आधारित है वह सत्य नहीं अपितु मिथ्या है। वह आरोपण है ना कि आत्मशक्ति का आरोहण। ’ जानिए टैरो कार्ड्स के हिसाब से साप्ताहिक राशिफल...

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Sat, 06 Aug 2022 03:37 PM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2022 03:37 PM (IST)
Weekly Tarot Card horoscope 7 To 13 August: टैरो कार्ड्स के जरिए जानिए कैसा बीतेगा आपका आने वाला सप्ताह
Weekly Tarot Card horoscope 7 To 13 August 2022

नई दिल्ली, Weekly Tarot Card horoscope 7 To 13 August 2022: ओशो कहते हैं, ‘सुख और आनंद में फर्क है। सुख सिर्फ दुःख को भूल जाना है, विस्मरण है और आनंद आत्मा का स्मरण है। ‘ जानिए साप्ताहिक टैरो भविष्यफल मां प्रेम ऋतंभरा से..

loksabha election banner

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल)

अतीत को भूलाकर आत्मविश्वास व साहस के साथ अज्ञात की ओर कदम बढ़ाएंगे। बहुत अधिक योजनाएं न बनाएं। संभावित लाभ-हानि के विश्लेषण में उलझने के बजाय व्यावसायिक जीवन में अपने विचारों से अन्य लोगों व स्वयं को चकित करने का समय है। प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी व मित्रों का सहयोग मिलेगा। वयोवृद्ध स्वजन से स्नेह मिलेगा। परिवार संग सळ्खद समय बिताएंगे। जीवन में प्रेम की दस्तक हो सकती है।

शुभ अंक: 8 शुभ रंग: सॉफ्ट पिंक

वृष (21 अप्रैल-21 मई)

सहज रूप में जीवन की चुनौतियों को स्वीकार करें। बिना किसी पूर्व तैयारी व योजना के अज्ञात मार्ग पर कदम बढ़ाने में भय लगेगा, किंतळ् विचलित न हों। परिस्थितियां सकारात्मक रूप में परिवर्तित होती प्रतीत होंगी। निजी संबंधों के प्रति भावुक व पेशेवर अवसरों के प्रति उत्साहित रहेंगे। बातों को हृदय पर न लें। नियमों तौर-तरीकों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें। विषाद व खानपान के अतिरेक से बचें। ध्यान व योग करें।

शुभ अंक: 14 शुभ रंग: स्काई ब्लू

मिथुन (22 मई-21 जून)

कार्यस्थल पर जटिल परिस्थितियों व निजी संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। अत्यधिक संवेदनशील रहेंगे। अंतर्मन को स्थिर करने पर ही बाह्य जीवन में संतुलन स्थापित होगा। पेशेवर मामलों में रचनात्मक व निजी संबंधों के प्रति स्नेहिल रहेंगे। मार्ग में बाधाओं से सीधे टकराने के बजाय बचकर निकलने का प्रयास करें। सत्यता को स्वीकार करते हुए साहसपूर्वक आगे बढ़ने पर व्यक्तित्व परिष्कृत होगा।

शुभ अंक: 8 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल्स

कर्क (22 जून-22 जुलाई)

निजी व पेशेवर जीवन में अतीत के मोह से मुक्त होकर नई शुरुआतें करने का समय है। विरक्त होने की इस प्रक्रिया दुःख का अनुभव होगा, किंतु पीछे मोड़कर देखने का कोई औचित्य नहीं है। नए अनुभव व बड़ी उपलब्धियां आपकी प्रतीक्षा कर रही हैं। व्यावसायिक व वित्तीय मामलों में कुछ विलंब होने से तनाव उत्पन्न हो सकता है, किंतु उससे एक अहम सीख भी मिलेगी। निजी संबंधों में स्वातंत्र्य व स्नेह का अनुभव करेंगे।

अंक: 8 शुभ रंग: सी ग्रीन

सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त)

अंतर्मन में विचार करने पर निजी व पेशेवर जीवन की प्राथमिकताएं स्पष्ट होंगी। प्रशंसा के मोह में पड़ने के बजाय दो टूक प्रतिक्रियाओं को महत्व दें। स्वास्थ्य समस्या के संदर्भ में विशेषज्ञ से परामर्श करें। विचार करने पर न सिर्फ अपने प्रश्नों का उत्तर पाएंगे, बल्कि दूसरों को भी परामर्श देंगे। स्वतंत्र रूप में कार्य करना आपकी शैली है, पर संबंधों व मित्रता का मूल्य समझते हैं। प्रियजनों संग सळ्खद समय बिताना न भूलें।

शुभ अंक: 9 शुभ रंग: वाइन रेड

कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर)

घर व कार्यस्थल पर परिस्थितियों को नियंत्रण में रखेंगे। यद्यपि मन में एक प्रकार का भय भी रहेगा कि कहीं यह नियंत्रण खो न जाए। यही मनोभाव आपकी सीमा है, जो खुलकर जीने से रोकता है। जीवन के प्रत्येक उपहार का सहज भाव से स्वागत करें। भूल होने पर भी व्यथित न हों, वह विकास की प्रक्रिया का ही एक भाग है। पेशेवर जीवन में विचार व योजनाएं प्रकट करेंगे। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। संतान से सळ्ख मिलेगा।

शुभ अंक: 6 शुभ रंग: टरक्वायज

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर)

पेशेवर मामलों को लेकर द्वंद्व रहेगा। अंतत: समझौता करना उचित प्रतीत होगा। अंतर्मन में संघर्ष व बाह्य परिस्थितियों में विरोधाभास रहेगा। साथी से वैचारिक असहमति रखेंगे, पर परस्पर प्रेम से शांति व स्वीकार्यता के भाव पनपेंगे। मन को स्थिर रखते हुए घर व कार्यस्थल पर सौहार्द स्थापित करेंगे। रचनात्मक कार्यों में भागीदारी सफलता दिलाएगी। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक: 2 शुभ रंग: टरक्वायज

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर)

परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। व्यावसायिक कार्य पूरे होंगे। अप्रत्याशित रूप से मनवांछित नए अवसर बनेंगे। पुराने व्यसनों से दूरी बना सकते हैं। प्रियजनों संग सुखद समय व्यतीत करेंगे। निजी व पेशेवर मामलों में नवीन दृष्टिकोण के साथ भविष्य की ओर कदम बढ़ाने का समय है। संबंधों में प्रेम की ऊर्जा प्रवाहित होगी। किसी प्रियजन के अचानक आगमन से सुखद अनुभूति होगी।

शुभ अंक: 4 शुभ रंग: रेड एंड ब्लैक

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर)

निजी संबंधों में भावनाएं प्रतिध्वनित होंगी। जीवन में प्रेम व संतुष्टि के भाव रहेंगे। नए कार्यों की शुरुआत को लेकर आलस्य महसूस सकते हैं। यद्यपि सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे। नए परिधानों से छवि में परिवर्तन लाएंगे। घर व कार्यस्थल की साजसज्जा में परिवर्तन से ऊर्जा का संचार करेंगे। पुराने मित्रों संग यादें ताजा करेंगे। कुछ परिस्थितियों को लेकर दुविधा हो सकती है। दिल व दिमाग दोनों की सुनें।

शुभ अंक: 6 शुभ रंग: रेड

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी)

अधूरे सिरो को जोड़ते हळ्ए लक्ष्य पूर्ण करेंगे। निजी व पेशेवर संबंधों में निज स्वातंत्र्य को महत्व देते हुए नई शुरुआतें करेंगे। इस बात का अनुभव करेंगे कि सिर्फ अंतिम लक्ष्य अहम नहीं है, बल्कि उस तक पहुंचने की संपूर्ण यात्रा महत्वपूर्ण है। प्रेम व स्वीकार्यता का भाव रखते हुए इस यात्रा पथ पर कदम बढ़ाएं। नए मित्रों, संस्कृतियों व अनळ्भवों से साक्षात्कार होगा। सळ्खद समाचार की प्राप्ति संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

शुभ अंक: 8 शुभ रंग: रेड

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी)

निजी जीवन में नए अनुभवों व रोमांचक कार्यों के लिए आप तैयार हैं। अवसरों का सहज भाव से स्वागत करेंगे। निजी संबंधों में स्नेह से नई जान फूंकेंगे जबकि व्यावसायिक कार्यों में उत्साह व रचनात्मकता प्रकट करेंगे। आत्मविश्वास व साहस से परिपूर्ण होकर चळ्नौतियों को स्वीकार करेंगे साथ ही ऐसे निर्णय सुनिश्चित करेंगे जिससे आपके जीवन की दिशा बदल जाएगी। हठी युवती या पत्नी ध्यानाकर्षण की मांग करेगी।

शुभ अंक: 5 शुभ रंग: फायरी रेड

मीन (20फरवरी-20मार्च)

व्यावसायिक मामलों में रचनात्मकता के साथ योजनाओं पर अमल करेंगे, जिनमें सफलता प्राप्त होगी। दूसरों से तळ्लना को भूलकर क्षमताओं को निखारने पर ध्यान देंगे। जिससे न सिर्फ आपका, बल्कि दूसरों का जीवन भी समृद्ध होगा। यळ्वाओं व बच्चों के साथ खेलों व अन्य उत्साही गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। आपका सकारात्मक व विनोदप्रिय रवैया जटिल परिस्थितियों से निकलने में मदद करेगा।

शुभ अंक: 6 शुभ रंग: ब्लू एंड पिंक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.