Move to Jagran APP

Weekly Love Horoscope 11th June To 17th June 2023: कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए यह सप्ताह? पढ़िए राशिफल

Weekly Love Horoscope 11th June To 17th June 2023 ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। इसका आकलन ग्रह एवं नक्षत्रों के चाल पर किया जाता है। आइए ज्योतिषाचार्य पंडित हर्षित शर्मा से जानते हैं इस सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Sat, 10 Jun 2023 06:52 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2023 08:55 PM (IST)
Weekly Love Horoscope 11th June To 17th June 2023: कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए यह सप्ताह? पढ़िए राशिफल
Weekly Love Horoscope 11th June To 17th June 2023: कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए यह सप्ताह? पढ़िए सप्ताहिक राशिफल

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Weekly Love Horoscope 11th June To 17th June 2023: जून मास का शुभारंभ कुछ समय पहले ही हुआ है। बता दें कि यह सप्ताह दिनांक 11 जून से 17 जून 2023 तक रहेगा। धार्मिक और ज्योतिष दृष्टिकोण से इस सप्ताह को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस सप्ताह में योगिनी एकादशी मनाई जाएगी। ऐसे में यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आइए ज्योतिषाचार्य पंडित हर्षित शर्मा से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है और इस सप्ताह में सभी राशियों को किन-किन बातों से सतर्क रहने की आवश्यकता है?

loksabha election banner

मेष राशि

इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप परेशान या मानसिक तनाव से ग्रस्त हो सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा, व्यर्थ के वाद विवाद से इस सप्ताह आप दूरी बनाकर रखें। पारिवारिक कलह वाद-विवाद का भी इस सप्ताह आपको सामना करना पड सकता है। व्यापार के कार्य में अड़चन आएगी। व्यापारिक क्षेत्र में संबंध बिगड़ सकते हैं। आप नया कोई काम इस सप्ताह में शुरू न करें और न ही कोई व्यापार में बड़ा समझौता आदि करें। किसी कार्य विशेष के लिए आपको बाहर जाना पड सकता है। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कुछ राहत मिलेगी। आपको व्यापार आदि में कोई नया काम मिल सकता है।

वृषभ राशि

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है, आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा मन प्रसन्नता से भरा हुआ दिखाई पड़ेगा। आप ईश्वरवादी हैं। इस सप्ताह आप अपने अंदर एक आध्यात्मिक ऊर्जा महसूस करेंगे। परिवार में इस सप्ताह आपके किसी परिचित रिश्तेदार का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोई नया वाद विवाद सामने आ सकता है। व्यापार व्यवसाय में आपको नये पार्टनर मिलेंगे। आप कोई बड़े काम की शुरुआत इस सप्ताह कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। आपका कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। परिवार और समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इस सप्ताह आप कोई नया मकान वाहन आदि खरीद सकते हैं। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। न्यायालय में विजय मिलेगी।

मिथुन राशि

यह सप्ताह आपका शानदार रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्द्ध में आपका स्वास्थ्य शानदार रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। एक नई स्फूर्ति आपको अपने जीवन में महसूस होगी। आप नया कोई काम शुरू कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके व्यापार व्यवसाय में आपको कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। व्यापार में नया काम नई साझेदारी आपकी बनेगी, जिससे आपको लाभ प्राप्त होगा। आप कार्यक्षेत्र बदल भी सकते हैं। पारिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह आपका अच्छा रहने वाला है। आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जाना हो सकता है। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। इस सप्ताह परिवार के साथ समय बीतने वाला है। आप समाज और परिवार में मान सम्मान प्राप्त करेंगे। इस सप्ताह कोई नई प्रॉपर्टी में आप निवेश कर सकते हैं।

कर्क राशि

यह सप्ताह आपका उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आप स्वास्थ्य से परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस सप्ताह वाहन संभालकर चलाएं। नहीं तो, चोट लग सकती है। स्वास्थ्य पर इस सप्ताह आपको विशेष ध्यान देना होगा। व्यापार व्यवसाय में आप इस सप्ताह कोई नया परिवर्तन न करें। नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। आप इस सप्ताह व्यापार में अपने साथियो से धोखा खा सकते हैं। आपके साथी आपसे पार्टनरशिप तोड़ सकते हैं। परिवार वालों से वाद विवाद और मतभेद बढ़ सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर आपका परिवार के साथ मनमुटाव हो सकता है। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह समय संघर्ष से भरा रह सकता है। अपने अधिकारी वर्ग से आपको काम का दबाब झेलना पड़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामलो में आपको हानि उठानी पड़ सकती है।

सिंह राशि

यह सप्ताह आपका अच्छा नहीं रहेगा। आप कोई बड़ी बीमारी या कोई दुर्घटना का शिकार इस सप्ताह हो सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। आप किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं। आपके लिए यह समय परेशान करने वाला रहेगा। व्यापार व्यवसाय में आपको कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप व्यर्थ की भागदौड़ में इस सप्ताह उलझे रहेंगे। व्यापार आदि में कोई बड़ा लेन देन इस सप्ताह आप न करें और न ही कार्य क्षेत्र में कोई परिवर्तन करें। नहीं तो, आपको हानि होगी। किसी अपने से आपको धोखा उठाना पड़ सकता है। आपको अपनों से अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आपका अपनों से किसी बात को लेकर मतभेद बढ़ सकता है। परिवार में आप मतभेद दूर करने का प्रयास करें। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन संभालकर चलाएं आप नया वाहन या प्रॉपर्टी इस सप्ताह न खरीदें।

कन्या राशि

यह सप्ताह आपके लिए परिवार और व्यापार में मिश्रित फल देने वाला होगा। परिवार और व्यापार में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अपनी कार्यशैली में कुछ हद तक परिवर्तन करना होगा। नहीं तो, आपके व्यवहार के कारण आपके साथी लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे अच्छे परिणाम आगामी समय में आपके लिए लाभ देने वाले होंगे। परिवार के लोगों का आपके कार्य क्षेत्र में हस्तक्षेप करना आपकी शाख पर चोट पहुचा सकता है। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अमूमन ठीक रहेगा। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें। सामाजिक राजनीतिक व्यवस्था में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। विरोधी परास्त होंगे।

तुला राशि

यह सप्ताह आपके लिए आनंद देने वाला होगा। आप मानसिक वह शारीरिक रूप से स्वस्थ और तरोताजा रहेंगे। इस सप्ताह लोग आपकी वाणी से बहुत प्रभावित होंगे। वाणी और अपने व्यवहार से आप अपने विरोधियों को भी अपना मुरीद बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। यदि आप साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं, तो आपको आपके पार्टनर का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। वाहन आदि के उपयोग में आप सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यक्रम होगा। घर में नया मेहमान आ सकता है। लव लाईफ वालों के लिए यह समय शानदार रहेगा। आपका जीवनसाथी या पार्टनर आपके व्यवहार से संतुष्ट होगा। आपको अपने साथी का प्यार और साथ मिलेगा। आपसे अपने मन की बात बोल सकते हैं। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आप फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

यह सप्ताह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आप अपने किसी परिचित के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। आप किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, परंतु पार्टनर से आप सावधान रहें। कोई बड़ा लेन-देन आप व्यापार व्यवसाय में इस सप्ताह न करें। नहीं तो, कोई बड़ी हानि उठानी पड़ सकती है। परिवारिक जीवन में यह सप्ताह अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र इस सप्ताह आपको मिल सकता है। परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।  अधिकारी वर्ग से आपके संबंध अच्छे होंगे। आपकी पदोन्नति हो सकती है।

धनु राशि

यह सप्ताह आज आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ से आप परेशान रह सकते हैं। आपका कोई परिचित आपके साथ धोखा कर सकता है। आप मानसिक रूप से दबाव महसूस कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में आप कोई काम बहुत दिन से शुरू करने का सोच रहे हैं। वह काम आप इस सप्ताह शुरू कर सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से साझेदारी इस सप्ताह कर सकते हैं, जिसका परिणाम भविष्य में आपके लिए अच्छा साबित होगा। बड़े अधिकारियों के साथ वाद विवाद हो सकता है। आपका कार्यक्षेत्र सीमित किया जा सकता है। कोर्ट कचहरी से सम्बन्धित कार्य में इस सप्ताह आपको निराशा ही हाथ लगेगी। प्रॉपर्टी में निवेश इस सप्ताह न करें।

मकर राशि

यह सप्ताह आप के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप अपने किसी परिचित व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। काम और चिंता के कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। इस सप्ताह व्यवसाय में बडी डील या साझेदारी सोच विचार कर करें, विशेष रूप से कार्य क्षेत्र में सहयोगियों पर ध्यान रखें। इस सप्ताह काम के लिए आप बाहर जा सकते हैं। अत: अपने सामान और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने मन में चल रही कार्य योजना को हर किसी के साथ शेयर न करें। नहीं तो, आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद विवाद से दूर रहें, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, वाणी पर संयम रखें।

कुंभ राशि

यह सप्ताह आपका शानदार रहेगा। आपके सभी काम पूरे होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप आध्यात्मिक ऊर्जा से खुद को ओतप्रोत महसूस करेंगे। परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको कोई बड़ी पद प्रतिष्ठा मिलेगी। न्यायालय पक्ष में आपका चल रहा कोई प्रकरण इस सप्ताह समाप्त होगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। अधिकारी वर्ग आपके कार्य की सराहना करेंगे। आपका कार्य क्षेत्र बढ़ाया जा सकता है। कार्य क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। इस सप्ताह आप कोई प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर सकते हैं। आप जमीन खरीद सकते हैं। व्यापार में आपको इस सप्ताह लाभ प्राप्त होगा। किसी परिचित व्यक्ति के साथ आप पार्टनरशिप कर नया काम शुरू कर सकते हैं। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। व्यापार में नये ऑफर आपको मिल सकते हैं। इस सप्ताह वाद विवाद से आप दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें।

मीन राशि

यह सप्ताह आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। आपका मन काम में नही लगेगा। आप व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान हो सकते हैं। आपके कई काम में रूकावट आयेगी। सामाजिक व परिवारिक रूप से आप अपने सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। आपका कोई विरोधी आपके किसी कार्य विशेष में बाधा पहुंचा सकता है। इस सप्ताह सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। काम की अधिकता के कारण मानसिक व शारीरिक थकावट कमजोरी आप महसूस कर सकते हैं। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। व्यापार में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। व्यापार में आपको नुकसान हो सकता है। आपके हाथ से कोई बड़ी डील निकल सकती है, जिस कारण आप परेशान हो सकते हैं। व्यापार में इस समय कोई बड़ा परिवर्तन न करें। यह आपके लिए ठीक नहीं होगा। इस समय परिवार से भी वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। इस समय वाणी पर संयम रखें। पत्नी से मतभेद बढ़ सकता है। इस समय कोई बड़ा निवेश आप न करें। आपको हानि उठानी पड़ सकती है।

डिस्क्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.