Move to Jagran APP

Aaj ka rashifal 27 june 2022: कर्क राशि के जातकों का आएगा विवाह प्रस्ताव, इन लोगों को होगा धन लाभ

Aaj ka rashifal 27th June 2022 आज 27 जून का दिन आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए शुभ है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 06:00 AM (IST)
Aaj ka rashifal 27 june 2022: कर्क राशि के जातकों का आएगा विवाह प्रस्ताव, इन लोगों को होगा धन लाभ
Aaj ka rashifal 27 June 2022: कर्क राशि के जातकों का आएगा विवाह प्रस्ताव

नई दिल्ली, Aaj ka rashifal 27th june 2022: आज 27 जून का दिन, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्यों, सभी महत्वपूर्ण व्यवसाय के लिए, एवं नवीन कार्य आरंभ करने के लिए शुभ है। आज वचनों की पूर्ति एवं अपनी दिनचर्या का पालन करे और शास्त्रों का अध्ययन करना चाहिए।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य साबित होगा। आज के दिन सारे परिणाम आपके पक्ष में होंगे। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव लगा रह सकता है।दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता व समय पर पूरा करने की चुनौती भी रहेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा। व्यापारिक क्षेत्र में कोई नया अनुबंध हाथ लग सकता है जो काफी फायदेमंद साबित होगा। पैसे से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे मान सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रों को सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन में हर्षोउल्लास रहेगा।जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्षेत्र में स्वयं को आज बेहतर स्थिति में पाएंगे वरिष्ठजनों के सहयोग से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारिक क्षेत्र में कोई बड़ा काम बन सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कला व संगीत से जुड़े लोगों को आज कोई बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में छोटे मोटे मतभेद हो सकते हैं वाणी पर संयम रखें ।प्रेम संबंधों के लिए भी दिन कुछ खास नहीं है प्रयोजन से तकरार हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों की अधिकता रहेंगी। कार्य में चल रही रुकावटें,व आर्थिक परेशानियां ज्यो की त्यों बनी रहेंगी। बेहतर होगा इन हालातों में आप शांति बनाए रखें बेवजह किसी से न उलझें। साझेदारी में व्यापार करने वालों को कुछ राहत रहेंगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें पेट संबंधित परेशानियां उभर सकती है। खान पान पर विशेष ध्यान दें। परिवार के बीच मतभेद रह सकता है पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा धैर्य से काम लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन बेहतर रहेगा। पूर्व में चली आ रही आर्थिक परेशानिया दूर होंगी धन लाभ से बेहतर अवसर प्राप्त होगा किंतु जल्दबाज़ी में निवेश न करें वह कोई बड़ा निर्णय न लें अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। साझेदारी के व्यापार में लाभ हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव आने की संभावना है। दांपत्य जीवन से तनाव दूर होगा आपसी सहयोग पड़ेगा।। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आप काफी सकारात्मक रहेंगे और आप के इसी रुख की वजह से कार्यक्षेत्र में चल रही सभी चुनौतियों एवं बाधाओं को पार कर पाएंगे।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेंगी।भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र से जुड़ें लोगों को लाभ मिलेगा। रिएटिव फेल से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन बढ़िया है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन नई उम्मीदें लेकर आ रहा है। पूर्व में चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे सभी काम सुचारु रूप से चल पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी पूर्व में किए गए पूंजी निवेश का फायदा प्राप्त होगा। साझेदारी के व्यापार में सफलता प्राप्त होगी धनलाभ होगा। बिज़नेस में सफलता प्राप्त होगी। छात्रों को नए कार्यों के बेहतर विकल्प प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा घर पर रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं। अनावश्यक खर्चों की बढ़ोतरी होगी जिसके चलते आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है वरीष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बन सकते हैं, वाद विवाद से बचें। स्टॉक मार्केट व म्यूचुअल फंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रह सकता है। घर का वातावरण भी कलह पूर्ण रहेगा बेकार के वाद विवाद से स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। संयम से काम करें। संतान पक्ष से मन चिंतित रहेगा। जीवन साथी से हर प्रकार का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। अच्छी स्थिति में मजबूती आएगी। धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगतिशील और बड़े बदलाव करेंगे अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारिक क्षेत्र में कड़ी मेहनत के चलते बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। भूमि, भवन आदि खरीदने पर विचार कर सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है समाज में नाम सम्मान बढ़ सकता है। परिवार में हर्षोल्लास रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है साथ में समय बिता सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिनआर्थिक दृष्टि से आज के दिन उतार चढ़ाव बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेंगी। मन परेशान रह सकता है। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें बिना सोचे समझे पैसा उधार देने से बचें । पूँजी निवेश करते समय जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों के लिए समय उपयुक्त है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय बढ़िया है किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके जीवन में प्रेम लेकर आएगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा आपके सभी सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। कार्यालय में अपने बाद चातुर्य से सबका मन मोह लेंगे मान सम्मान में वृद्धि होगी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धनलाभ की स्थिति बन रही है। व्यापार का विस्तार होगा कोई बड़ी डील साइन कर सकते हैं। दिन का अधिकतर समय मित्रों के साथ मौज मस्ती में बीतेगा। परिवार में हर्ष उल्लास बना रहेगा। जीवनसाथी से रिश्तों में मिठास आएगी। प्रेम संबंधों के लिए में अच्छा है बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपका ठीक ठाक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वरीष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह किसी बहस में न पड़े वाणी पर संयम रखें। व्यापारी जन कोई बड़ा पूंजी निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है मान प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। वाहन खरीदने का योग बन रहा है।परिवार में सुख शांति रहेंगी बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा रिश्ते में मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है धैर्य से सामना करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। आर्थिक परेशानियां तनाव का कारण बनेगी । तनाव कम करने के लिए किसी धार्मिक या आध्यात्मिक कार्य में शिरकत कर सकते हैं। खर्चों की अधिकता व आय की कमी रहेंगी। धैर्य से समय बिताए सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ सकती है। दिनभर दौड़ धूप बनी रहेंगी जिसके चलते आप थकान व दुविधा महसूस करेंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा बच्चों संग समय बिताएंगे। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। प्रेम संबंधों में नीरसता रहेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.