Move to Jagran APP

Aaj ka rashifal 26 june 2022: मकर राशि के जातक पैसों के लेनदेन में बरतें सावधानी, इन लोगों के घर आ सकते हैं रिश्तेदार

Aaj ka rashifal 26th june 2022 आज 26 जून रविवार का दिन आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि प्रात 3.27 AM तक रहेंगी उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिये गृहप्रवेश गृह निर्माण के लिए अत्यंत शुभ रहेगा।

By Pravin KumarEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 08:50 AM (IST)
Aaj ka rashifal 26 june 2022: मकर राशि के जातक पैसों के लेनदेन में बरतें सावधानी, इन लोगों के घर आ सकते हैं रिश्तेदार
Aaj ka rashifal 26 june 2022: मकर राशि के जातक पैसों के लेनदेन में बरतें सावधानी

नई दिल्ली, Aaj ka rashifal 26th june 2022: आज 26 जून रविवार का दिन, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि प्रात: 3.27 AM तक रहेंगी उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिये, गृहप्रवेश, गृह निर्माण, किसी वस्तु की खरीद बिक्री, वाहन खरीदना, सोना चांदी आदि खरीदना, किसी महत्वपूर्ण व्यवसाय का शुभारम्भ आदि करने के लिए अत्यंत शुभ रहेगा।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व स्थापित होगा वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी तरह का पूंजी निवेश करते समय भली प्रकार जांच पड़ताल कर लें, जल्दबाजी में फैसला करने से बचें। व्यापारिक गतिविधियों में सफलता प्राप्त होगी धनलाभ के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी से रिश्तों में मजबूती बढ़ेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है । मन में दुविधा रहेंगी । कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच समझकर विचार करें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी। व्यापारिक मामले अटक सकते हैं अच्छा होगा अपना काम किसी को न सौंपे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है, खानपान पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। परिवार में आपकी वजह से छिटपुट मतभेद रह सकता है वाणी पर संयम रखें। दाम्पत्य जीवन में मतभेद रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं। शरीर में आलस्य बना रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ महसूस करेंगे। फिर भी निरंतर प्रयास करने पर सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी। बेरोज़गारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक मामलों में खींचकर पूंजी निवेश करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में सुख शांति रहेंगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कौशल से कोई बड़ा काम सफलतापूर्वक पूरा होगा उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में होंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उस समय बेहद सफलतादायक रहेगा कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। घर में सुख शांति बनी रहे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक तौर पर सुधार अवश्य होगा। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंग कोई बड़ी उपलब्धि है प्राप्त हो सकती है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा धनलाभ के योग बनेंगे। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद साबित होंगी। रुकते हुए व्यापारिक मामले फिर से शुरू होंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे। छात्रों को शिक्षा मैं इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। क्रोध की अधिकता के चलते परिवार में मतभेद रह सकता है वाणी पर संयम रखें। दाम्पत्य जीवन में छिटपुट तनाव रह सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आजका दिन चुनौती भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी परिवर्तन के योग चल रहे हैं।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापारिक गतिविधियों में सोच समझकर निर्णय लें। अंजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सफलता का समय है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे में सुख शांति। दाम्पत्य जीवन में मतभेद रह सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा कार्यक्षेत्र में नई आर्थिक योजनाएं बेहतर आमदनी का जरिया साबित होंगी। आपकी बेहतर कोशिशे से सभी कार्य आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। व्यापारी वर्ग के नए लोगों से मुलाकात होगी जिससे उनके काम में सुधार आएगा धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। पैसों के लेन देन, उधार संबंधी मामलों पर सतर्कता बरते । परिवार के सहयोग से आर्थिक मामलों से उबर सकते हैं।मित्रों के साथ समय बिताएंगे। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी घर में सुख शांति रहेंगी। सत्य जीवन सुखद रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है आर्थिक जीवन व घरेलू जीवन में तालमेल बनाकर चलें। आर्थिक परेशानियों के हल मिलेंगे किंतु जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। लेन देन से जुड़ें इस मामले में सावधानी बरतें। व्यापारिक योजनाओं में फेरबदल कर आर्थिक नुकसान से बचाव संभव है। नए व्यापार की शुरुआत के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिसर्च क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। बेरोज़गारों को पार्ट टाइम नौकरी मिल सकती है। घर परिवार में सुख शांति रहेगी। माता की सेहत का ख्याल रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आप शारीरिक थकान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते तनाव रह सकता है, आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चों की अधिकता के चलते मासिक बजट डांवाडोल रहेगा। खर्चों पर कंट्रोल करें। व्यापारिक मामले उलझ सकते हैं सोच समझकर पूंजी निवेश करें। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रमोशन प्राप्त होगा। कामकाज के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत का ख्याल रखें पेट से संबंधित रोग बढ़ सकती है खान पान पर सावधानी बरतें। शाम का समय मित्रों के संग बिताएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज केदिन की शुरुआत परेशानी भरी रह सकती है किंतु जैसे जैसे दिन बीतेगा हालात बेहतर होते जाएंगे। कार्य क्षेत्र में घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है किंतु सहकर्मियों के सहयोग से समय पर काम बन जाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से सामना हो सकता है खान पान पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। घर में रिश्तेदारों का आना जाना हो सकता है। दांपत्य जीवन में छिटपुट तनाव रहेगा। वाणी पर संयम बरतें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन मन में थोड़ी निराशा रह सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं जिसके चलते मन परेशान रहेगा। किसी नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहतर है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। छात्रों को कठिन परिश्रम करने के बाद भी औसत परिणाम प्राप्त होंगे निराश होने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। माता की सेहत का ख्याल रखें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन भाग्य का पूरा पूरा साथ मिलेगा। आज पूरा दिन सकारात्मक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में चली आ रही परेशानियां दूर होगी शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा आय वृद्धि के योग बनेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव कम होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.