विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhan Lakshmi Yog: इन राशियों पर हमेशा बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, कभी नहीं होती है धन की कमी

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Wed, 29 Mar 2023 09:01 AM (GMT+05:30)

Dhan Lakshmi Yog ज्योतिषियों की मानें तो कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इस वजह से ...और पढ़ें

Dhan Lakshmi Yog: इन राशियों पर हमेशा बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, कभी नहीं होती है धन की कमी
Dhan Lakshmi Yog: इन राशियों पर हमेशा बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, कभी नहीं होती है धन की कमी

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Dhan Lakshmi Yog: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। कुंडली देखकर व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य की गणना की जाती है। इससे यह पता चल जाता है कि व्यक्ति के जीवन में धन योग है या नहीं। ज्योतिषियों की मानें तो कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इस वजह से उनकी कुंडली में धन लक्ष्मी योग बनता है। इन राशि के जातकों को अपार धन और वैभव की प्राप्ति होती है। आइए, उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं-

-ज्योतिषियों की मानें तो वृषभ राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। इसके चलते वृषभ राशि वाले जीवन पर्यंत सुखी जीवन व्यतीत करते हैं। इनके घर में धन का अभाव नहीं होता है। वृषभ राशि के जातक न केवल बुद्धिमान होते हैं, बल्कि मेहनती भी होते हैं। कठिन मेहनत करने के चलते इस राशि के जातकों को किस्मत का भी साथ मिलता है।

-धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा मिथुन राशि के जातकों पर भी रहती है। आसान शब्दों में कहें तो मिथुन राशि के जातक किस्मत वाले होते हैं। मां की कृपा से इन्हें अपार धन की प्राप्ति होती है। जीवन पर्यंत इन्हें धन का अभाव नहीं होता है। इस राशि के जातक भी मेहनती और प्रसन्नचित रहने वाले होते हैं। इस वजह से अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।

-इस मामले में सिंह राशि वाले भी भाग्यशाली होते हैं। इन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से सिंह राशि के जातकों को अपार धन और संपत्ति की प्राप्ति होती है। इसके लिए सिंह राशि के जातक राजाओं वाली ज़िंदगी जीते हैं। इस राशि के जातक धन दान भी करते हैं।

-मीन राशि के आराध्य भगवान श्रीहरि विष्णु हैं और राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। इसके लिए इस राशि के जातकों पर न केवल नारायण, बल्कि धन की देवी मां लक्ष्मी की भी कृपा बरसती है। इस राशि के जातक बेहद मेहनती होते हैं। अतः मीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलता है।

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '