Move to Jagran APP

Career Horoscope 16 Feb 2020: मकर रा​शि वालों को मिलेगी सफलता पर छोड़ना होगा आलस्‍य

Career Horoscope 16 Feb 2020 पढ़ें आज का करियर राशिफल। ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् डॉ. अंजना जोशी से जानें आज के ज्योतिष टिप्स।

By Rizwan MohammadEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 01:06 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 01:15 PM (IST)
Career Horoscope 16 Feb 2020: मकर रा​शि वालों को मिलेगी सफलता पर छोड़ना होगा आलस्‍य
Career Horoscope 16 Feb 2020: मकर रा​शि वालों को मिलेगी सफलता पर छोड़ना होगा आलस्‍य

Career Horoscope 16 Feb 2020: आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है यह आप राशिफल की मदद से आप जान सकते हैं। वहीं, आज आपके करियर, बिजनेस या ​शिक्षा के क्षेत्र में क्‍या असर होने वाला है या कैसा रहने वला है उसके बारे में भी जाना जा सकता है। करियर, बिजनेस और शिक्षा से जुड़े इस विशेष राशिफल में दिए गए सुझावों की मदद से आप अपने दिन को और बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं 16 फरवरी 2020 का करियर राशिफल।

prime article banner

मेष राशि- व्यापार में नए निवेश के अवसर मिलेंगे योजनाओं को पहले अच्छे से जांच परख लें। साझेदारी का निर्णय सोच-समझकर लें। माता लक्ष्मी का पूजन करें। 

वृष राशि- कारोबार में आज उधार के सौदों से बचें। विद्यार्थी मनमौजी होने की जगह अपने कार्य पर ध्यान लगाएं। भोले शंकर को जल चढ़ाएं। 

मिथुन राशि- कर क्षेत्र में नए लोगों से भेंट हो सकती है जो भविष्य में लाभदायक रहेगी। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं। 

कर्क राशि- आज आलस्य को त्याग दें। पुरानी तकनीक और तरीकों से व्यवसाय करेंगे तो लाभकारी रहेगा। सूर्य भगवान को अर्घ दें। 

सिंह राशि- योजनाओं पर विचार करने में सावधानी रखें। आज के दिन कोई बड़ा निवेश फाइनल ना करें। मां लक्ष्मी का पूजन करें। 

कन्या राशि-  इलेक्ट्रॉनिक्स कपड़े और छोटी यात्राओं से जुड़े कार्य करने वाले लोगों को आज लाभ होगा। विद्यार्थी अपनी अच्छी प्रस्तुति से लोहा मनवा सकेंगे। गणपति का पूजन करें उन्हें दूर्वा चढ़ाएं। 

तुला राशि- वाणी से लाभ प्राप्त करेंगे। भूमि फाइनेंस से जुड़े लोगों को लाभ होगा। शोध के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थी अच्छा कर पाएंगे। भगवान शिव परिवार का पूजन करें।

वृश्चिक राशि- आज आप ओजस्वी प्रस्तुति से अपना विशेष स्थान बनाएंगे। यदि आप अध्यापन परामर्श आदि क्षेत्रों से जुड़े हैं तो निश्चय ही उत्तम दिन है। मां दुर्गा का पूजन करें। 

धनु राशि- वाणी पर नियंत्रण रखें। कम्युनिकेशन व्यवसाय से जुड़े लोग और लेखन, मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ होगा। योजनाओं को सफल बनाने की दिशा में प्रयास सफल होगा। पक्षियों को बाजरा और ज्वार खिलाएं।

मकर राशि- आलस को दूर रखकर कार्य करें। इलेक्ट्रॉनिक्स संगीत और रचनात्मकता से जुड़े लोगों के लिए आज उत्तम दिन है। लंबी यात्राओं से बचें। यात्रा आवश्यक हो तो गाय को गुड़ खिलाएं और हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं।

कुंभ राशि- आज आपका उत्साह बढ़ा रहेगा, लेकिन मन कार्य के अतिरिक्त दिशा में भटकता रहेगा। इसलिए कारोबारियों को यह सलाह है कि वह अपना ध्यान कार्य पर लगाएं। वाणी से योजनाओं को सफल बना सकते हैं। खेजड़ी के पेड़ पर जल चढ़ाएं और गरीब को भोजन कराएं।

मीन राशि- मन को स्थिर रखते हुए विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन क्षेत्र में ध्यान लगाएं। शोध से जुड़े विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। आप अपनी रिसर्च में कुछ नया सूत्र प्राप्त कर सकते हैं। शत्रु पक्ष व्यवसाय में बाधा पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। वैदिक ज्ञान और प्राच्य विद्या से जुड़े विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। आज अपनी दीर्घकालीन योजनाओं पर सफल विचार कर सकते हैं। सूर्य भगवान को अलविदा और भगवान गणपति का पूजन करें। 

डॉ अंजना जोशी ज्योतिषाचार्य वास्तुविद

awasanjana@gmail.com


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.