Career Horoscope 14 Feb 2020: कुंभ राशि वालों को पार्टनरशिप से लाभ होगा, आज नई योजनाओं को करने का दिन है
Career Horoscope 14 Feb 2020 पढ़ें आज का करियर राशिफल। ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् डॉ. अंजना जोशी से जानें आज के ज्योतिष टिप्स।
Career Horoscope 14 Feb 2020: राशिफल की मदद से आप जान सकते हैं कि आज का दिन आपके करियर, बिजनेस या शिक्षा के क्षेत्र में कैसा रहेगा। करियर, बिजनेस और शिक्षा से जुड़े इस विशेष राशिफल में दिए गए सुझावों की मदद से आप अपने दिन को और बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं 14 फरवरी 2020 का करियर राशिफल।
मेष: पुराने निवेश का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके अनुकूल होंगे। कारोबारी क्षेत्र में तालमेल बनाकर चलें।
वृष: अचानक लाभ के योग बने हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के बाद भी उन्नति होगी। विद्यार्थियों को अपने विवेक और वाणी से विशेषता मिलेगी। भगवान शिव को जल चढ़ाएं।
मिथुन: कार्यक्षेत्र में आपको प्राथमिकता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में धन का आवागमन पुराने धन की वापसी अथवा ऋण रूप में हो सकता है। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं।
कर्क: कार्यक्षेत्र में नए अवसर दिखाई देंगे। कारोबार में कोई नया प्रस्ताव या योजना सामने आएगी। पुराने निवेश का लाभ आज प्राप्त होगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।
सिंह: उत्साह बढ़ा हुआ होगा। कार्य क्षेत्र में भी आप बहुत मनोयोग से कार्य करेंगे। विद्यार्थी वर्ग का झुकाव आध्यात्म की ओर होगा। वैदिक ज्ञान से संबंधित विद्यार्थी नई तकनीक का प्रयोग करेंगे। कार्य के लिए यात्रा हो सकती है। गणपति का पूजन करें और पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं।
कन्या: अध्यापक, परामर्शदाता और सलाहकार सभी के लिए लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। फोटोग्राफी या डिजाइनिंग के विद्यार्थी आज कुछ नया करेंगे, जो उनको भाएगा। दूर्वा को सीचें।
तुला: आज आपका ध्यान धन पर रहेगा। कार्य क्षेत्र में ऋण संबंधी कोई योजना सफल हो सकती है। आप अपने उत्साह से कार्य करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगीयों से अच्छा व्यवहार करें। नवीन तकनीक से या नई योजना पर कार्य करेंगे। हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं।
वृश्चिक: कारोबार में लाभ के अवसर बने हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बात को प्रभावशाली तरीके से रख सकते हैं। विद्यार्थी शोध की जानकारी के लिए यात्रा कर सकते हैं। शिव भगवान को जल चढ़ाएं।
धनु: व्यवसाय में अच्छे लाभ के अवसर बने हैं। उत्साह और उल्लास बढ़ा होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। सरकारी लोग अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। हनुमान जी का पूजन करें।
मकर: कार्यक्षेत्र में आलस्य को त्याग कर कार्य करना होगा। विद्यार्थी यदि विदेश से किसी अध्ययन संबंधी किसी उत्तर की प्रतीक्षा में हैं, तो आज मिल सकता है। अपने धन का ध्यान रखें। मां लक्ष्मी का पूजन करें।
कुंभ: साझेदारी से लाभ संभव है। नई योजनाओं की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा है। आज उत्साहित रहेंगे। वाणी से कार्य करने वालों को लाभ होगा। पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
मीन: कार्य क्षेत्र में भावुक होकर कार्य करने से बचें। पिता या गुरु तुल्य लोगों की सलाह से कार्य में सफलता मिलेगी। आज कार्य के लिए वाहवाही लूटेंगे। पदोन्नति के योग बने हैं।गाय को गुड़ खिलाएं।
- डॉ. अंजना जोशी, ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद्
awasanjana@gmail.com