Career Horoscope 12 Feb 2020: मीन राशि वाले शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं, बिजनेस की अच्छी योजनाएं मिलेंगी
Career Horoscope 12 Feb 2020 ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् डॉ. अंजना जोशी से जानें आज का करियर राशिफल।
Career Horoscope 12 Feb 2020: राशिफल की मदद से आप जान सकते हैं कि आज का दिन आपके करियर, बिजनेस या शिक्षा के क्षेत्र में कैसा रहेगा। करियर, बिजनेस और शिक्षा से जुड़े इस विशेष राशिफल में दिए गए सुझावों की मदद से आप अपने दिन को और बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं 12 फरवरी 2020 का करियर राशिफल।
मेष: भूमि पर किए गए निवेश से लाभ होगा। नौकरी पेशा लोगों को लाभ के अवसर हैं।यदि आप कार्य के लिए ऋण देने वाले थे, तो यह कार्य आज सिद्ध हो सकता है। माता लक्ष्मी का पूजन करें। शंकर भगवान का जलाभिषेक करें।
वृष: कारोबार में पैसा मांगने वाले लोगों से सावधान रहें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। नवीन क्षेत्रों में सीखने के लिए आप तत्पर रहेंगे। नौकरी में सभी पेंडिंग कार्य पूरे होंगे।सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं।
मिथुन: विदेशी कंपनियों से जुड़े व्यवसयी वर्ग को लाभ होगा। कारोबार में आज धन की स्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरीपेशा लोगों का उत्साह बढ़ा हुआ होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का अच्छा उपयोग कर पाएंगे। गाय को गुड़ खिलाएं।
कर्क: कार्य क्षेत्र में चल रहे मानसिक असंतोष का कारण आप जान पाएंगे। आज के दिन व्यवसाय में यदि आप अतिरिक्त निवेश करने का निर्णय लेते हैं, तो यह उत्तम निर्णय होगा। बचत करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। विष्णु और लक्ष्मी मां को पीले पुष्प चढ़ाएं।
सिंह: चंद्रमा आज आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। कारोबार में धन खर्च करने से पहले सोच—विचार कर लें। धन कहीं गलत दिशा में खर्च हो सकता है। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छे से पढ़ लें। सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं और गाय को गुड़ खिलाएं।
कन्या: कारोबार में मित्रों के सहयोग से अच्छा लाभ होगा। आप का उत्साह बढ़ा हुआ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इस संबंध में बड़ों से सलाह अवश्य लें। समय उत्तम है, इसका लाभ अवश्य उठाएं। भगवान गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।
तुला: विद्यार्थी वर्ग अपने समय पर ध्यान दें। अनावश्यक चर्चाओं में समय बर्बाद ना करें। कार्य क्षेत्र में कुछ उलझन के चलते आप परेशान हो सकते हैं। मानसिक संतुलन बनाकर कार्य करेंगे, तो आप सभी चीजों को सुलझा लेंगे। हरे रंग की बोतल में पानी पिएं।
वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में मन लगाकर कार्य करें। यदि पदोन्नति से संबंधित चर्चा चल रही है, तो यह आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। आपको उच्च अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में विदेश में अध्ययन करने के इच्छुक विद्यार्थियों को यह अवसर मिल सकता है। हनुमान जी की आराधना करें।
धनु: कारोबार में रुका हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। नवीन दिशाओं में व्यय की योजना बना सकते हैं। कारोबार-व्यवसाय अथवा कार्य क्षेत्र में कार्य संबंधी हस्ताक्षर सोच-समझकर करें। गाय को गुड़ खिलाएं और पक्षियों को बाजरा डालें।
मकर: विदेशी कंपनियों में कार्य करने वाले लोगों को लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थी अध्ययन के लिए आवेदन कर सकते हैं। गरीब व्यक्ति को भोजन दें।
कुंभ: कार्यक्षेत्र में आज आपकी सराहना होगी। सहकर्मी भी आपके कार्य की प्रशंसा किए बिना नहीं रह पाएंगे। पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यवसायियों के लिए लाभ के अच्छे अवसर बने हैं। सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं।
मीन: कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर बने हैं। भवन में निवेश की बात हो सकती है। शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थी इस दिशा में प्रयास करेंगे, अनुकूल रहेगा। धन की बचत करें। व्यापार में अच्छी योजनाएं सामने आ सकती हैं। भगवान विष्णु के मंदिर में दीपक जलाएं।
- डॉ. अंजना जोशी, ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद्
awasanjana@gmail.com