Move to Jagran APP

Career Horoscope 09 Feb 2020: तुला राशि वालों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Career Horoscope 09 Feb 2020 करियर बिजनेस और शिक्षा के लिए कैसा रहेगा दिन। ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् डॉ. अंजना जोशी से जानें आज का करियर राशिफल।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 10:17 AM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 10:17 AM (IST)
Career Horoscope 09 Feb 2020: तुला राशि वालों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
Career Horoscope 09 Feb 2020: तुला राशि वालों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Career Horoscope 09 Feb 2020: राशिफल की मदद से आप जान सकते हैं कि आज का दिन आपके करियर, बिजनेस या ​शिक्षा के क्षेत्र में कैसा रहेगा। करियर, बिजनेस और शिक्षा से जुड़े इस विशेष राशिफल में दिए गए सुझावों की मदद से आप अपने दिन को और बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं 09 फरवरी 2020 का करियर राशिफल।

loksabha election banner

मेष राशि: धन के नए स्रोत सामने आएंगे। छोटी यात्राओं से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। विद्यार्थी ऊर्जावान रहेंगे। 

समय का सदुपयोग करेंगे तो बहुत लक्ष्य प्राप्त कर पाएंगे। आप स्वयं अपने भाग्य के सूत्र याद बनकर अपने करियर में बढ़ोतरी के लिए प्रयास करेंगे। सूर्य शनि का संबंध व्यवसाय में उन्नति के नए स्रोत बनाएगा।

वृष राशि: कार्यक्षेत्र में आशावादी बने रहें। व्यापार में लाभ के कई अवसर बनेंगे। वाणी का संतुलित प्रयोग करें तो लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे। अन्यथा कार्य क्षेत्र में व्यर्थ चर्चा में समय जाएगा। 

मिथुन राशि: नये प्रयास आगे बढ़ने में सहयोग करेंगे। साझेदारी करने में बहुत सोच समझ कर निर्णय लें। भाग्य से विद्यार्थी और व्यवसायी दोनों के लिए उन्नति के अवसर बने हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में सहकर्मियों और कर्मचारियों से व्यवहार में नियंत्रण रखें। शमी और पीपल के पेड़ के नीचे जल चढ़ाएं। 

कर्क राशि: कार्यक्षेत्र में आपकी अधिकारी वर्ग द्वारा प्रशंसा होगी। सहकर्मियों से सावधान रहें। अपनी वस्तुओं का ध्यान रखें। विरोधी पक्ष आप से पराजित होगा। आज के लिए प्रमुख सूत्र यही है कार्य में मन लगाए। आलस्य बिल्कुल त्याग दें। सूर्य को अर्घ्य दें। नृत्य, कला, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रिंट मीडिया और टीवी स्क्रीन से जुड़े लोगों को भाग्य से उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। 

सिंह राशि: कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। आपके प्रतियोगी इस समय पर आप से जीतने की कोशिश करेंगे। लेकिन वाणी से आप सफलता प्राप्त करेंगे। भूमि, सिविल, बैंकिंग, से संबंधित व्यवसायियों विद्यार्थियों को विशेष सफलता मिलेगी। सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं। 

कन्या राशि: आपकी कार्य की प्रशंसा होगी। साझेदारी से लाभ होगा। पार्टनर के साथ आपको कार्य का उत्तम अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी शोध से जुड़े हैं अवश्य कुछ खोज निकालने में सक्षम होंगे। विशेष तौर से अध्यात्म के क्षेत्र से जुड़े व विद्यार्थी निश्चय ही उन्नति प्राप्त करेंगे। व्यवसाय हो अथवा ऑफिस सतर्क रहकर कार्य करें। शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

तुला राशि: हर क्षेत्र में आप के प्रभाव में वृद्धि होगी। किंतु आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा। पराक्रम में उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा। छोटी यात्राएं अवश्य हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक व्यवधान महसूस होंगे। छोटी कन्याओं में मिष्ठान में बांटे और मां लक्ष्मी की आराधना करें।

वृश्चिक राशि: पराक्रम उत्साह बढ़ा हुआ होगा। वाणी से कार्य करने वाले लोगों को लाभ के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। आपकी सलाह का लोग लोहा मानेंगे। विद्यार्थी वर्ग उत्साह से कार्य करके अपने अध्ययन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। किंतु उन्हें चित में स्थिरता रखनी होगी। तभी यह संभव होगा कबूतर को मूंग खिलाए।

धनु राशि: उच्च पद लाभ के अवसर बने है। कम्युनिकेशन से जुड़े व्यवसाय के लोग अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। कला, रचनात्मकता, डिज़ाइनिंग के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के अवसर मिलेंगे। भाग्य से थोड़े प्रयास से अनुकूलता के अवसर प्राप्त होंगे। पंछियों को बाजरा खिलाएं। धूम्रवर्ण के वस्त्रों का दान करें।

मकर राशि: व्यवसाय में समय की अनुकूलता का लाभ उठाएं। कार्य कल के लिए ना टाले। कल संभवत इतनी अनुकूलता ना मिल पाए। विद्यार्थियों को दूर स्थान से अध्ययन का बुलावा आ सकता है। आज अपने वाक चातुर्य से अपने अनुकूल परिस्थितियों बना लेंगे। आज आपके साझीदार भी अच्छा सहयोग करेंगे। यदि आप उनसे तालमेल बना लेते हैं। सूर्य को अर्घ्य दें। बुजुर्गों से आशीर्वाद ले।

कुंभ राशि: यदि आप मन व्यवस्थित रखेंगे तो वाकपटुता चातुर्य और व्यक्तित्व कार्यक्षेत्र में आपकी विशेष पहचान बनायेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने आप में पूर्ण स्पष्ट हो जाएं। व्यर्थ यात्राएं ना करें। पीपल के वृक्ष पर दीपक जलाएं। 

मीन राशि: लाभ के अवसर बनने है। विद्यार्थियों को दूर स्थान से किसी कॉन्फ्रेंस के लिए निमंत्रण मिल सकता है। इसे स्वीकार करना लाभकारी रहेगा शोध के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थी वर्ग को कुछ अच्छे सूत्र प्राप्त होंगे। भूमि संपत्ति के व्यवसायियों के लिए अच्छा समय है, किंतु कोई भी निर्णय देखभाल और सोच विचार कर लें। दुर्गा की पूजा करें। 

डॉ अंजना जोशी 

ज्योतिषाचार्य वास्तविद्

Mail. awasanjana@gmail.com


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.