Move to Jagran APP

शॉपिंग के कुछ ठिकाने

घूमने के शौकीन दुनिया के हर कोने में हैं और बात घूमने के साथ ही साथ शॉपिंग की हो तो भारत के पर्यटन स्थल हर जगह मशहूर हैं। जयपुर की बांधनी साडिय़ां हों, कोलकाता के हैंडी क्राफ्ट आइटम हों या फिर हैदराबाद का ज्यूलरी मॉर्केट, भारत के हर शहर में

By Edited By: Published: Thu, 01 Oct 2015 11:43 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2015 11:43 AM (IST)
शॉपिंग के कुछ ठिकाने

घूमने के शौकीन दुनिया के हर कोने में हैं और बात घूमने के साथ ही साथ शॉपिंग की हो तो भारत के पर्यटन स्थल हर जगह मशहूर हैं। जयपुर की बांधनी साडिय़ां हों, कोलकाता के हैंडी क्राफ्ट आइटम हों या फिर हैदराबाद का ज्यूलरी मॉर्केट, भारत के हर शहर में कुछ ख्ाास है। यहां चुनिंदा पर्यटन स्थलों में घूमने और शॉपिंग करने का मजा ही अलग है।

loksabha election banner

घूमने निकले हों और उस शहर या देश की प्रसिद्घ चीजों की ख्ारीदारी न करें, ऐसा शायद हो ही नहीं सकता। शॉपिंग का उत्साह घूमने-फिरने के दौरान और भी बढ जाता है। भारत दुनिया के ऐसे ही देशों में से एक है जहां पर हर कोने के लोग घूमने ही शॉपिंग की वजह से आते हैं। अपने देश की कुछ चुनिंदा जगहें और वहां के सबसे अच्छे और मशहूर शॉपिंग एरियाज के बारे में बता रहे हैं हम। साथ ही साथ ट्रैवल डेस्टिनेशन पर जाते समय कैसे करें शॉपिंग और क्या-क्या बरतें सावधानी, आइए जानें।

दिल्ली

दिल्ली विदेशी पर्यटकों के साथ ही देशी लोगों का भी पसंदीदा पर्यटन स्थल है। यहां के ऐतिहासिक स्थलों को देखने का अपना अलग ही आकर्षण है। दिल्ली ख्ारीदारी के मामले में भी काफी मशहूर है। दिल्ली के जानेमाने शापिंग मार्केट सरोजनी नगर, लाजपत नगर, जनपथ, करोल बाग के अलावा यहां के मॉल्स भी पर्यटकों को लुभाने के लिए काफी हैं। इसके अलावा आप दिल्ली हाट में पूरे देश के रंगों से सजी चीजों को भी समेट सकते हैं। दिल्ली को कपडों, एक्सेसरीज, हैंडीक्राफ्ट्स, ऑटोमोबाइल्स और इलेक्ट्रिक आइटम्स के लिए जाना जाता है।

टिप्स : दिल्ली में आपको हर मार्केट में मोलभाव करने की जरूरत होगी। हैंडीक्राफ्ट का सामान लेने से पहले इसकी पूरी जांच पडताल कर लें। इलेक्ट्रॉनिक्स के आइटम ख्ारीदते समय किसी जानकार को साथ ले जाएं, ताकि धोखाधडी से बचे रहें। दिल्ली में समय बचाने के लिए आप मेट्रो की सवारी करें। दिल्ली का सफर आपको एक साथ कई अनुभव दे देता है, जैसे- मनी मैनेज करने से लेकर टाइम बचाने तक के तरीके।

मुंबई

सपनों की नगरी कही जाने वाली मुंबई सिटी शापिंग करने के लिए भी बेस्ट मानी जाती है। मॉल्स, स्ट्रीट मार्केट्स, डिजाइनर स्टोर्स और ढेर सारे शॉपिंग मार्केट्स से सजी मुंबई पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। फैशन स्ट्रीट और लिंकिंग रोड लेटेस्ट फैंसी कपडों, एक्सेसरीज और आर्ट-क्राफ्ट की चीजों के लिए जाना जाता है। कोलाबा और जावेरी मार्केट अपने फैशनेबल अंदाज के साथ ही स्ट्रीट फूड के लिए भी काफी चर्चित है। मुंबई शॉपिंग और घूमने दोनों लिहाज से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहती है।

टिप्स : मुंबई की मार्केट्स में मिलने वाले डिस्काउंट्स आपके चेहरे में मुस्कान लाने के अलावा आपके बजट फ्रेंड्ली भी होते हैं।

कोलकाता

कोलकाता का नाम सुनते ही बेहतरीन आर्किटेक्चर, क्लासिकल संगीत और स्वादिष्ट खाना आमंत्रण सा देने लगता है। कोलकाता देशी-विदेशी पर्यटकों की ख्ाास पसंद में शामिल है। खाने से लेकर कपडों तक यहां पर सब कुछ बहुत कम दाम पर मिलता है, जो आपको कोलकाता बार-बार आने पर मजबूर कर देगा। पार्क स्ट्रीट मार्केट से आप जूट के बने बैग्स और हैंडीक्राफ्ट्स के आइटम्स की ख्ारीदारी कर सकते हैं। रेड बॉर्डर साडी, लेदर बैग और किताबें ख्ारीदने के लिए न्यू मार्केट से अच्छी जगह कोई नहीं।

टिप्स : कोलकाता में अधिकतर सामान बनाने वाले लोग ट्राइबल एरिया के होते हैं, इसलिए हैंडीक्राफ्ट का सारा सामान बहुत कम दाम में मिल जाता है। अगर आप इस काम को और बढावा देना चाहते हैं तो वहां से इन चीजों की शॉपिंग जरूर करें।

जयपुर

यह रंगीले राजस्थान का गुलाबी शहर है, जो अपने राजसी अंदाज के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। जयपुर के बापू और जौहरी बाजार राजस्थान की रंग-बिरंगी पहचान को बयां करने के लिए काफी है। यहां पर मिलने

वाले बांधनी, लहरिया और बाटिक प्रिंट के परिधान ख्ारीदने लोग विदेशों से भी आते हैं। इसी मार्केट में मिलने वाली लाख की चूडिय़ां, चांदी से बने आकर्षक जेवर, चांदी के प्रोडक्ट्स और घर सजाने की सुंदर-सुंदर चीजें पॉकेट के हिसाब से मिल जाती हैं। राजस्थानी खाने का स्वाद जरूर चखें।

टिप्स : जयपुर में शॉपिंग करने का मजा तभी आता है, जब आप पैदल घूमें। विदेशी पर्यटकों का जमावडा यहां हमेशा रहता है, इसलिए आपको हर सामान ख्ारीदने के लिए मोलभाव करने की जरूरत होगी। बार्गेनिंग के साथ ही सही सामान की परख होना भी ज्ारूरी है। यहां का मौसम थोडा गर्म होता है, इसलिए अपने साथ पानी जरूर रखें।

हैदराबाद

हैदराबाद अपने लजीज खाने और बिरयानी के लिए लोगों के बीच जाना जाता है लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते होंगे कि यहां ज्यूलरी मार्केट भी बहुत मशहूर है। लाड बाजार में हैदराबादी मोती और कीमती ज्यूलरी ख्ारीदने वालों की भीड हमेशा रहती है। ज्यूलरी के अलावा हैदराबादी खारा दुपट्टा, एंटीक पीसेज और इलेक्ट्रॉनिक चीजों के लिए आप अबिद और बेग्ाम बाजार का रुख्ा कर सकते हैं।

टिप्स : ज्यूलरी ख्ारीदने से पहले इसकी अच्छी तरह जांच-पडताल कर लें और हर सामान की रसीद जरूर लें। भीड के इन इलाकों में अपने सामान का ध्यान रखें।

लखनऊ

लखनवी तहजीब और खाने का मसालेदार स्वाद शायद ही आने वाला कोई भी पर्यटक भूल पाता होगा। पुराने समय की दास्तान बयां करती ऐतिहासिक इमारतें जैसे जामा मसजिद, बडा इमामबाडा, रूमी दरवाजा आदि सभी यहां के शाही अंदाज से परिचित कराते हैं। यहां पर शॉपिंग करने के लिए आपको पूरा एक दिन चाहिए होगा तभी आप चुनिंदा जगहों के बारे में जान पाएंगे। हजरतगंज और अमीनाबाद की छोटी-छोटी दुकानों में आपको कपडों की न जानें कितनी िकस्में मिल जाएंगी। यहां से जडाऊ गहने और इत्र साथ ले जाना कतई न भूलें।

टिप्स : जयपुर की तरह लखनऊ में भी फेस्ट हर सीजन चलते रहते हैं। लखनऊ टूर के दौरान इन फेस्ट में जाना न भूलें यहां पर आपको वराइटी और डिस्काउंट्स की भरमार मिल सकती है। चिकन के कपडों को ख्ारीदते समय मोलभाव जरूर करें और इसे लेने से पहले पहन कर जरूर देख लें।

वाराणसी

शिव की नगरी काशी में जितना जमावडा संतों का होता है, उससे कहीं ज्य़ादा यहां आपको पर्यटक घूमते नजर आ जाएंगे। अब के जमाने की वाराणसी को लोग काशी और बनारस के नाम से भी जानते हैं। यहां के चौरासी घाटों में होने वाली संध्या आरती को कवर करने लोग विदेशों से भी आते हैं। पर्यटन के मामले में वाराणसी भी अपनी खास जगह बनाए हुए है। पूजा-पाठ के अलावा वाराणसी की सोने और चांदी के तारों से बनी बनारसी साडिय़ां पूरे देश में मशहूर हैं। शादी के सीजन में इन साडिय़ों की मांग बहुत बढ जाती है जो इस शहर

को शॉपिंग के मामले में व्यस्त रहने वाले शहरों की सूची में ले आती है। साडी के अलावा मेंस कुर्ते, सिल्क के स्कार्फ और सुंदर फैब्रिक के बने कपडे भी यहां की ख्ाासियत हैं।

टिप्स : बनारसी साडिय़ों में जरी और सोने-चांदी के तारों का काम होता है, इसलिए इनकी कीमत में ज्य़ादा मोलभाव की उम्मीद नहीं होती। कभी-कभी अपनी पसंद की चीजों को दाम के चक्कर में लेने से मना करना समझदारी का सौदा नहीं होता।

मैसूर

मैसूर का खाना, शाही महलों की छटा, ख्ाूबसूरत बगीचों का आकर्षण सब कुछ इस शहर के राजसी ठाठ की कहानी बताने के लिए काफी हैं। मैसूर अपनी पेंटिंग्स, चमकदार सिल्क साडी और चंदन के बने हैंडीक्राफ्ट आइटम्स के लिए जाना जाता है। मैसूरी हलवे का स्वाद जरूर चखें। घूमने

और शॉपिंग करने का मजा दोगुना कर

देता है यहां का सुहाना मौसम।

टिप्स : छोटी-छोटी दुकानों पर मिलने वाला हैंडीक्राफ्ट का सामान, स्ट्रीट मार्केट

की ख्ाूबसूरती और लोकल मार्केट में

मिलने वाले प्रोडक्ट्स की वराइटी आपका दिल ख्ाुश करने के लिए काफी है। यहां

जाने के बाद आप एक बार तो कहने को मजबूर हो जाएंगे कि सब कुछ इंटरनेट पर नहीं मिल सकता।

्रख्ारीदारी करें पर जरा ध्यान से

-एंटीक पीसेज ख्ारीदते समय इस बात

का ध्यान रखें कि वो सौ साल से ज्य़ादा पुराना न हो।

-'शाहतूश शॉल बेचना और ख्ारीदना दोनों क्राइम है इसलिए जानवरों की खाल या उससे बनी चीजें ख्ारीदने से बचें।

- मार्केट रिसर्च करके ख्ारीदारी करने जाएं और जानी-मानी दुकानों या स्टोर्स से ही सामान ख्ारीदें।

-आपको हर शहर और पर्यटन स्थलों पर ऐसे लोग मिल जाएंगे जो आपको सस्ते सामान दिलाने के नाम पर भ्रमित करेंगे। ऐसे लोगों के झांसे में आने से बचें।

-कई जगह पर्यटकों को देखकर चंदा मांगने या फिर गरीब बच्चों की पढाई कराने के नाम पर फंड इकट्ठा करते लोग भी मिल जाएंगे। ऐसे लोगों की बातों पर बिलकुल ध्यान न दें। ये लोग कमीशन के चक्कर में पर्यटकों को अपना टार्गेट बनाते हैं।

-हर्बल प्रोडक्ट्स की ख्ारीदारी करने से पहले इस बात को सुनिश्चित कर लें कि वो आप अपने से साथ ले जा सकते हैं या नहीं। कई हर्बल प्रोडक्ट्स दवाओं की श्रेणी में आते हैं,

जिन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के साथ ले जाना मना है।

-ज्यूलरी, महंगे कपडे और हैंडीक्राफ्ट सामान की ख्ारीद पर फैब्रिक, मटीरियल और रत्नों की जानकारी को चेक कर लें।

-इलेक्ट्रॉनिक सामान ख्ारीदने से पहले उसे अच्छी तरह चेक कर लें और उस सामान का पक्का बिल बनवा लें। दुकानदार से उस चीज की वॉरंटी का भी पता कर लें।

-टैक्सी ड्राइवर और गाइड्स को फिक्स दुकानों पर पर्यटकों को ले जाने पर कमीशन मिलता है। ऐसी जगहों पर ख्ारीदारी करते समय अच्छी तरह बार्गेन करें। आपके ऐसा करने पर उनका कमीशन कम बनेगा।

-कैमरा जैसे प्रोडक्ट्स पर्यटन स्थलों पर ख्ारीदने से बचें। ऐसे प्रोडक्ट हमेशा ब्रैंडेड स्टोर्स से ही ख्ारीदें।

-अगर आपको किसी दुकान से ली गई वस्तु में कोई ख्ाराबी या त्रुटि मिले तो संबंधित दुकानदार या संस्था से इस बारे में शिकायत करें।

भारत की मशहूर चीजें

पशमीना शॉल : पशमीना शॉल हिमालय की पशमीना भेडों के ऊन से बनता है और इसीलिए यह काफी महंगा मिलता है। अगर कभी आपको कोई पशमीना शॉल कम दाम पर देने को तैयार हो जाए तो इसका मतलब वो मिलावटी शॉल दे रहा है आपको। इनकी ख्ारीदारी हमेशा अच्छे और जानेमाने स्टोर्स से ही करें।

्रचायपत्ती : चाय भारतीय लोगों का पसंदीदा पेय पदार्थ है। दार्जिलिंग का पूरा एरिया चाय के बागानों से घिरा हुआ है और यहां की चाय की ख्ाुशबू आपको यहां बार-बार आने को मजबूर कर देगी। असम और नीलगिरी चाय को भी जरूर ट्राई करें।

किताबें : चाय के शौकीन लोग अकसर किताबों के प्रेमी भी होते हैं और भारत में हर भाषा की किताबें प्रकाशित होती हैं। कम दाम पर आप अपने साथ ज्ञान का भंडार भी यहां से समेट सकते हैं।

आयुर्वेदिक चीजें : हर्बल उत्पादों के लिए भारतीय चीजें हमेशा ही मांग में रही हैं। स्किन केयर से लेकर हेयर केयर तक के सारे प्रोडक्ट्स आपको यहां पर मिल जाएंगे। अच्छी तरह रिसर्च करके और अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही हर्बल प्रोडक्ट्स ख्ारीदें।

म्यूजिक एंड मूवीज : क्लासिकल म्यूजिक और बॉलीवुड मूवीज की सीडी ख्ारीदना आपके लिए बेस्ट आप्शंन बन सकता है।

वंदना यादव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.