गर्म, नर्म बनी रहे रजाई
अकसर लोग सीज़न बीत जाने के बाद रजाई को सहेज कर रख देते हैं और कई महीनों के बाद निकालते हैं। ऐसा करने से कीमती रजाई को नुकसान पहुंच सकता है। इसके रखरखाव और देखभाल से संबंधित उपयोगी जानकारियां लेकर आई है सखी।
अकसर लोग सीजन बीत जाने के बाद रजाई को सहेज कर रख देते हैं और कई महीनों के बाद निकालते हैं। ऐसा करने से कीमती रजाई को नुकसान पहुंच सकता है। इसके रखरखाव और देखभाल से संबंधित उपयोगी जानकारियां लेकर आई है सखी।
सर्द मौसम जब अलविदा कहने लगता है तो घरों में रजाई को सहेज कर रखने की कवायद शुरू हो जाती है। जिन्हें ज्य़ादा ठंड नहीं लगती वे थोडी सी सर्दी कम होते ही इसका पैकअप कर देते हैं। वहीं जिन्हें ज्य़ादा ठंड लगती है, वे कुछ दिन और इसमें दुबके रहना पसंद करते हैं। कुछ समय बाद वे भी इसे सहेज के अंदर रखने लगते हैं। आजकल जयपुरी रजाई, फाइबर रजाई, सिल्क रजाई और वेल्वेट रजाई आदि का चलन है। इनकी गर्माहट और चमक लंबे समय तक बनी रहे, इसके लिए जरूरी है इनका सही रखरखाव और देखभाल। आइए इस बारे में जानते हैं।
- कीमती रजार्ई ओढ कर बैठते समय नुकीली ज्यूलरी न पहनें। इससे उसे नुकसान पहुंच
सकता है।
- रजाई के पास खाने, पीने और धूम्रपान करने से बचें।
- बिस्तर में बैठकर लिखते समय यह ध्यान रखें कि पेन या पेंसिल के निशान रजाई पर न लगें।
- यह ध्यान रखें कि जहां रजाई रखी हो वहां धूप व नमी न हो क्योंकि ऐसा होने पर उसके रेशे कमजोर हो
सकते हैं।
- इसे ऐसी जगह रखें जहां चूहे न पहुंच सकें और इसमें कीडे न लगें।
- अगर आपके घर में पर्याप्त जगह हो तो कीमती रजाइयों को आम रजाइयों से अलग रखें। तीन से छह माह के अंतराल पर उन्हें पलटती भी रहें। इससे उनमें सिलवटें नहीं पडेंगी और उनके एंबेलिशमेंट्स ख्ाराब नहीं होंगे।
- रजाई में हमेशा कवर चढा कर रखें ताकि वह गंदी न हो। इसके कवर को भी समय-समय पर धोती रहें।
- पालतू जानवरों को कीमती रजाई के पास न आने दें।
- अगर आपके पास वॉशेबल रजार्ई है तो भी साल में एक बार से ज्य़ादा उसे न धोएं। उसे धोने के लिए माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें।
- इसे हमेशा बडे आकार के बाथटब में धोएं और हलके हाथों से रगड कर साफ करें।
- इसे निचोडऩे की गलती न करें। न ही इसे किसी रस्सी पर टांगकर सुखाएं। इसे किसी समतल सतह पर फैला दें और पंखे की हवा में सूखने के लिए डाल दें।
- सर्दी का मौसम बीत जाने पर रजाई रखने से पहले उसे ठीक तरह से साफ करें और सुखाने के बाद ही वापस रखें।