रोशनी से भरा-भरा
दीवाली की रंगत पारंपरिक कंदील के बिना अधूरी है। हालांकि अब मार्केट में रेडीमेड कंदील मिल जाते हैं लेकिन अपने हाथों से बने कंदील की बात ही कुछ और होती है।
By Edited By: Published: Fri, 07 Oct 2016 01:45 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2016 01:45 PM (IST)
दीपावली पर मन में घर सजाने की बडी ललक रहती है और जब घर अपने हाथ से बने सामान से सजाया जाता है तो आनंद दोगुना हो जाता है। दीवाली की अंधेरी रात को जगमगाने के लिए सखी सिखा रही है कंदील बनाना। 1.कंदील बनाने के लिए बांस की पतली-पतली तीलियां, सजावटी पेपर, ग्लू और धागे की ज्ारूरत पडेगी। 2.जिस आकार का कंदील आप बनाना चाहती हैं, बांस की तीलियों को उस आकार में धागे की मदद से जोडऩा शुरू करें। वैसे पारंपरिक कंदील हैक्सागन शेप में होता है लेकिन सुविधा के हिसाब से स्क्वेयर या रेक्टेंगुलर कंदील भी बनाया जा सकता है। 3.कंदील के स्ट्रक्चर के हिसाब से कलरफुल रैपिंग पेपर्स के पीसेज काट लें और फिर उन्हें ग्लू की मदद से अच्छी तरह रैप कर दें। 4.कंदील में एक बल्ब लगाकर इसे हैंग कर दें। इससे दीपावाली की अंधेरी रात रोशनी से जगमगा जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें