Move to Jagran APP

कस्टमाइज़्ड लॉबी

घर की पहचान होती है वहां रहने वाले लोगों से, उसकी सुंदरता होती है वहां की सजावट से और माहौल बनता है वहां मिलने वाले सुकून से। घर में कदम रखते ही वहां के वातावरण का अंदाज़ा हो जाता है। जब घर हमारे बारे में इतना कुछ कहता है, तो

By Edited By: Published: Wed, 02 Sep 2015 11:44 AM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2015 11:44 AM (IST)
कस्टमाइज़्ड लॉबी

घर की पहचान होती है वहां रहने वाले लोगों से, उसकी सुंदरता होती है वहां की सजावट से और माहौल बनता है वहां मिलने वाले सुकून से। घर में कदम रखते ही वहां के वातावरण का अंदाजा हो जाता है। जब घर हमारे बारे में इतना कुछ कहता है, तो उसे संवारने का दायित्व भी तो हमारा ही होता है।

loksabha election banner

हर घर की िफजा कुछ कहती है और घर की लॉबी वहां रहने वालों के बारे में...लॉबी घर के उस हिस्से को कहते हैं जो घर के मध्य में स्थित होता है और जहां से किचन व बाकी कमरे पास हों। इसे घर का आईना भी कह सकते हैं। मेहमान हों या आप ख्ाुद, घर के बाकी हिस्सों में जाने के लिए लॉबी से ही निकलना पडता है। इसलिए लॉबी एरिया हमेशा ऐसा होना चाहिए कि वह इन्वाइटिंग लगे और किसी का भी दिल बार-बार वहां आने का करे। जानते हैं कि कैसे सजाएं हम अपने घर के इस ख्ाास कोने को।

1. लॉबी को कंफर्ट जोन भी कहते हैं। इसलिए इसका इंटीरियर रिलैक्सिंग होना चाहिए।

2.लॉबी में लाइट अथवा न्यूट्रल कलर्स का पेंट अच्छा लगता है। दीवार पर पैचवर्क करवा कर भी डिफरेंट लुक दिया जा सकता है।

3.आजकल टेक्सचर पेंटिंग भी काफी चलन में है। अगर आप कोई थीम फॉलो कर रहे हैं तो उसके अनुसार वॉल पेपर लगवा सकते हैं। कोई थीम न होने पर भी अपनी पसंद से सुंदर सा वॉल पेपर लगवा सकते हैं।

4.लॉबी की फ्लोरिंग का चयन भी सोच-समझ कर करें। दिन भर यहीं रहेंगे तो गंदगी होना स्वाभाविक है, इसलिए ऐसा चुनें, जिसे जल्दी साफ किया जा सके। वुडेन फ्लोरिंग भी लगवा सकते हैं।

5. लिविंग एरिया होने की वजह से यहां का माहौल बेहद कैजुअल होता है। कई घरों व फ्लैट्स में टी.वी. भी यहीं रखी जाती है।

6. अगर आपके यहां वॉल फिटेड टी.वी. न हो तो अपनी टी.वी. के लिए शानदार कैबिनेट लें, क्योंकि हर किसी की नजर वहां जरूर जाती है।

7. कैबिनेट में डीवीडी, रिमोट, सीडी, स्पीकर्स, आदि रख सकते हैं।

8. यहां रखे जाने वाले सोफे बडे और कंफर्टेबल होने चाहिए।

9. सॉफ्ट कोजी कुर्सियां भी बेहतर ऑप्शन हो सकती हैं। जगह ज्य़ादा होने पर दीवान भी रखा जा सकता है।

10. सोफा कवर व गद्दियां डार्क शेड्स की रखें। इससे जल्दी-जल्दी धोना नहीं पडेगा।

11.ढेर सारे कुशंस जरूर रखें। उनसे सजावट बेहतरीन होती है और रिलैक्स करने में भी अच्छा लगता है।

12.थीम के अनुसार भी कवर्स व कुशंस लिए जा सकते हैं। घर की सजावट में आपकी रचनात्मकता झलकती है।

13.ऐसे फैब्रिक का चयन करें जो कि मेंटेनेंस फ्री हो। सिंथेटिक या कॉटन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

14. लॉबी में रखी जाने वाली टेबल के साथ भी प्रयोग किया जा सकता है। विभिन्न आकारों में उपलब्ध मेजों से भी लुक में बदलाव किया जा सकता है।

15. टेबल टॉप पर ग्लास भी रखवा सकते हैं। पर ऐसा तभी करें जब घर में छोटे बच्चे न हों।

16. टेबल के लिए भी थीम के अनुरूप अच्छा सा कवर लें। इससे सजावट भी हो जाएगी और टेबल जल्दी गंदी भी नहीं होगी। वैसे पारदर्शी कवर भी अच्छे लगते हैं।

17. टेबल को बहुत भर कर न रखें। उसे खाली रखने की कोशिश करें। इससे रूम भी व्यवस्थित लगता है।

18. दो या तीन पार्टीशन वाली साइड टेबल जरूर रखें। उसमें नमकीन, ड्राइफ्रूट्स, आदि के डिब्बे रख सकते हैं। टीवी देखने के बहाने सब बीच-बीच में कुछ खाते भी रहेंगे।

19. टेबल के नीचेकारपेट रखें। उसे

समय-समय पर साफ भी करते रहें, वर्ना वहां बैक्टीरिया होने की आशंका बनी रहेगी।

20. लॉबी में डिम लाइटिंग के साथ भी प्रयोग किया जा सकता है। डिजाइनर वॉल लाइट्स भी अच्छी लगती हैं। आप चाहें तो साइड टेबल पावर लैंप भी लगा सकते हैं। इससे भी लुक बदल जाता है।

21. लॉबी को स्टाइलिश शो पीसेज से भी सजा सकते हैं। मार्बल से बने शो पीसेज लगाने से लॉबी में चार चांद लग जाएंगे।

22. सोफे के बगल में कुछ फीट की साइड टेबल रख कर आप उस पर फूल सजा सकते हैं। आर्टिफिशियल फूलों की अपेक्षा ताजे फूलों को ही प्राथमिकता दें। इससे फ्रेशनेस के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा भी आएगी।

23. त्योहारों या विशेष अवसरों पर अरोमा कैंडल्स सजा लें। चाहें तो कुछ दिनों के अंतराल पर भी लगा सकते हैं। इनसे रोजमर्रा के माहौल व मूड में थोडा बदलाव हो जाता है।

24. लॉबी को बहुत ज्य़ादा भरा हुआ न रखें। छोटी-छोटी चीजों से ही उसका स्पेशल डेकोरेशन करें।

25. वहां नॉवेल्स या लाइट रीडिंग के लिए बुक शेल्फ रख सकते हैं। बहुत बडी शेल्फ लाने की जरूरत नहीं है। जगह और कमरे की बनावट के अनुसार वॉल फिटेड शेल्व्स भी बनवा सकते हैं।

26. मार्केट में लॉबी के लिए तरह-तरह के मैगजीन होल्डर्स भी मिल जाते हैं। उनमें आप अपनी रुचि की मैगजीन जरूर रखें। इससे फ्री टाइम में कुछ पढऩे की आदत बनी रहेगी। बच्चों के लिए कॉमिक्स जरूर रखें। वर्ना वे टी.वी. ही देखते रह जाएंगे।

27.एक दीवार पर फ्रेम्ड फेमिली फोटोज सजाने से लॉबी की रौनक बढ जाएगी। सारे सदस्यों की पुरानी तसवीरों का कोलाज बनवा कर भी लगा सकते हैं।

28.कई लोगों को पुरानी या पुश्तैनी चीजें सहेजने का शौक होता है। अगर आपको भी ऐसा शौक है तो आर्काइव्स बनवा सकते हैं। दादी-नानी की दी हुई शॉल या कोई विशिष्ट यादगार चीज फ्रेम करवा कर वहां लगा सकते हैं।

29.ख्ाुद की बनाई हुई या किसी पेंटर की पेंटिंग भी वॉल पर लगा सकते हैं, पर पेंटिंग का चयन लॉबी की लाइटिंग व पेंट कलर के आधार पर ही करें। ऐसा न लगे कि जो मिल गया, बस वही सजा लिया।

30.एस्थेटिक लुक के लिए इनडोर प्लांट्स जरूर लगाएं। इन्हें डिजाइनर गमलों में भी लगा सकते हैं। उन गमलों को भी आप किसी थीम में डेकोरेट कर सकते हैं।

31.पॉजिटिव एनर्जी के लिए आप फ्लोटिंग कैंडल्स व फेंगशुइ से जुडी चीजें सजा सकते हैं। लाफिंग बुद्घा को भी साइड टेबल पर सजाया जा सकता है।

32.लॉबी को स्पेशियस दिखाने के लिए फुल लेंथ डिजाइनर मिरर भी लगा सकते हैं।

सेंटर ऑफ द हाउस होने की वजह से यहां प्रॉपर कूलिंग व वॉम्र्थ होनी चाहिए।

लॉबी का इंटीरियर डिजाइन करते वक्त बहुत एहतियात बरतना चाहिए क्योंकि लिविंग एरिया होने के साथ ही वह मेहमानों के निकलने की जगह भी है। अगर आप कुशन वगैरह सजा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि वे फैले न रहें। हर चीज यथास्थान रखें क्योंकि व्यवस्थित लॉबी से ही आपके व्यक्तित्व का अंदाजा भी लगेगा।

दीपाली पोरवाल

(निधि वी.भसीन, एचओडी, इंटीरियर डिजाइनिंग, आइएमएस से बातचीत के आधार पर)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.