प्यार कभी बुरा नहीं होता..
अपने अभिनय के अंदाज से अलग मुकाम बनाने वाले राजीव खंडेलवाल छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर आए हैं। फिल्मों में आमिर के जरिए लोगों के दिल में बसने वाले राजीव की कुछ और फिल्में आई। फिल्म टेबल नंबर 21 से वे आजकल काफी चर्चा में है। कुछ सवाल राजीव खंडेलवाल से..
अपने अभिनय के अंदाज से अलग मुकाम बनाने वाले राजीव खंडेलवाल छोटे पर्दे से बडे पर्दे पर आए हैं। फिल्मों में आमिर के जरिए लोगों के दिल में बसने वाले राजीव की कुछ और फिल्में आई। फिल्म टेबल नंबर 21 से वे आजकल काफी चर्चा में है। कुछ सवाल राजीव खंडेलवाल से..
1. आप जहां हैं, उसे मेहनत का फल मानते हैं या किस्मत..?
अगर इसमें से कोई एक आपके साथ हो तो बात नहीं बनेगी। इंसान की जिंदगी में दोनों की बराबर अहमियत है। हां, मेहनत पहले है, फिर किस्मत की बारी आती है।
2. आपके करियर का टर्निग पॉइंट?
टीवी शो कहीं तो होगा को छोडना। तब मैंने जो सोचा वही किया, लेकिन उसके बाद पता चला कि लोगों ने मेरे किरदार को कितना प्यार दिया था। तब मेरा करियर शिखर पर था। ऐसे वक्त में इस तरह के निर्णय लेना जोखिम का काम था, लेकिन मैं आज जहां हूं, अच्छा और खुश हूं।
3. क्या आप बचपन से ही अभिनय की दुनिया में आना चाहते थे?
जी हां, जब मैं तीसरी कक्षा में था, तब यही सोचता था। कॉलेज के बाद जिंदगी आडे आई और कमाने की बात सोची, लेकिन फिर मन नहीं माना और मैं आ गया अभिनय की दुनिया में।
4. आप अभिनय की दुनिया में नहीं होते तो कहां होते?
निश्चित ही फौज में होता। मेरे भाई भी फौज में हैं। मुझे फौज की वर्दी पहने का शौकथा, जो सीरियल में काम करके पूरा हुआ।
5. आप अंधविश्वासी हैं?
नहीं, मैं इंसानियत को मानता हूं और कुछ नहीं सोचता।
6. आपको धर्म में यकीन है?
नहीं। मैं हर अच्छी बात को स्वीकारता हूं और बुरी बात को खारिज करता हूं।
7. ईश्वर को लेकर कभी मन में नेगेटिव भाव आए?
कई बार आते हैं। मैं लोगों को भगवान को पूजते हुए देखता हूं तो लगता है कि वे अपना कीमती समय बर्बाद कर रहे हैं।
7. ईश्वर को लेकर कभी मन में नेगेटिव भाव आए?
अपने मन को किसी एक चीज पर लगाना। प्राथमिकता के साथ और ईमानदारी से काम करने पर सफलता जरूर मिलती है।
9. आपकी नजर में जिंदगी क्या है?
जिंदगी बेहद खूबसूरत दिखने वाली चीज है। हमें इसे जाया नहीं करना चाहिए। कुछ ऐसा करना चाहिए, जिससे लोग हमें याद रखें।
10. आपकी नजर में प्यार क्या है?
कमाल के जज्बात हैं। यह सिर्फअच्छा करता है। प्यार कभी बुरा नहीं होता। इसी से दुनिया है।
11. आपका सपना?
यह समय के साथ बदलता रहता है। हम जैसे-जैसे ऊपर उठते हैं, हमारे सपने बदलते रहते हैं।
12. हिंदी फिल्मों के पसंदीदा हीरो-हीरोइनें?
मेरे पसंदीदा अभिनेता हैं किशोर कुमार और अभिनेत्री हैं वहीदा रहमान। नए में मैं रणबीर कपूर और काजोल को पसंद करता हूं।
रतन