Move to Jagran APP

दुनिया इन दिनों

एक महिला ने एक साथ पांच स्वस्थ बच्चों को जन्म देने के कुछ वक्त बाद अनोखा फोटो शूट कराया है।

By Edited By: Published: Sun, 26 Jun 2016 01:50 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2016 01:50 PM (IST)
दुनिया इन दिनों
5 बच्चों का एक साथ जन्म एक महिला ने एक साथ पांच स्वस्थ बच्चों को जन्म देने के कुछ वक्त बाद अनोखा फोटो शूट कराया है। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ की रहने वाली किम की ये फोटो सोशल साइट्स पर वायरल हो रही हैं,जिसे लोग काफी सराह रहे हैं। बच्चों में एक लडका और 4 लडकियां हैं। हालांकि महिला इससे पहले प्रेग्नेंसी के दौरान अपने फोटो शूट से भी चर्चा में रह चुकी है लेकिन जनवरी में पांचों बच्चों को जन्म देने के बाद उन्होंने पहली बार प्रोफेशनल फोटो शूट कराया है। किम अपने पति वौघन टुक्की के साथ रहती हैं। उनकी उम्र 26 साल है और वह पहले से दो बच्चों की मां है। इतनी कम उम्र में किम को 7 बच्चों को एक साथ पालने में चुनौतियों का सामना भी करना पड रहा है। किम ने कहा कि कई बार वह मानसिक रूप से परेशान होकर खुद को बाथरूम में बंद करके रोती हैं। वह इस डिप्रेशन से उबरने की कोशिश कर रही है। हालांकि पांच बच्चों को एक साथ जन्म देकर गर्व भी अनुभव करती हैं। प्लास्टिक की बोतलों का घर अमेरिका के पनामा सिटी में दो लोगों ने प्लास्टिक बोतलों से गांव बसाने की शुरुआत की है। यहां बनने वाले घर और अन्य इमारतें बोतलों को जोडकर बनाए जाएंगे। प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को ध्यान में रखकर इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है मगर यहां घर कैसे मिल पाएंगे, इसकी जानकारी अभी नहीं है। इस अनोखे गांव को बनाने वाले जस्टिन और जैफ कैटेलानो का कहना है कि हमने काफी रिसर्च के बाद इस प्रोजेक्ट की शुरू किया है। हर सामान्य व्यक्ति अपने पूरे जीवन में लगभग 15 हजार प्लास्टिक की बोतलों का प्रयोग करता है, उसके हिसाब से ही हम अलग-अलग जगहों से इन्हें इकट्ठा कर रहे हैं। 83 एकड के क्षेत्र में इसे बनाना शुरू किया गया है,यहां लगभग 100 से 120 घर बनाए जाएंगे। इसके अलावा गार्डन,हॉल,खेल के मैदान,गैदरिंग या कम्युनिटी हॉल अलग से बनाए जाएंगे। इस पूरे गांव को बनाने में लगभग 2 करोड रुपये का खर्च आएगा। हैरी पॉटर थीम पर शादी अमेरिकी शहर ह्यूस्टन में रहने वाले स्टेफनी और सैम्यूल गोटेक ने पूरे डेढ साल तक अपनी ड्रीम वेडिंग की प्लैनिंग की और आखिरकार पिछले दिनों हैरी पॉटर थीम पर बेस्ड वेडिंग में एक-दूजे के हो गए। इस शादी में हर चीज हैरी पॉटर सीरीज के नॉवेल्स और फिल्मों से मेल खाती थी। बेल टॉवर बनाया गया। दुल्हन स्टेफनी भी हैरी पॉटर के नॉवेल्स के पन्नों से तैयार कारपेट पर चलकर सैम्यूल के पास पहुंची। जिस तरह नॉवेल में उल्लू था,इनकी शादी में भी उल्लू शामिल हुआ, जिसने सैम्यूल के बेस्ट मैन को अंगूठियां पकडाईं। स्टेफनी की अंगूठी भी नॉवेल के बीच रखी गई थी। दोनों की शादी में 65 हजार डॉलर (करीब 43 लाख रुपये)खर्च हुए। खतरनाक रास्तों का सफर दुनिया भर में कई ऐसी खतरनाक सडकें हैं,जहां गाडी चलाने का मतलब मौत से पंगा लेने जैसा है। इन सडकों पर ड्राइवर्स की जान हलक में अटकी रहती है। अपने देश में भी लेह की खारडूंगला पास के अलावा कई ऐसी खतरनाक सडकें हैं,जहां एक छोटी सी गलती से भी जान जा सकती है। कश्मीर से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल तक ऐसी कई खतरनाक सडकें हैं, जहां जरा सी चूक मौत को गले लगाने पर मजबूर कर सकती है। बावजूद इसके लोग हर साल इन सडकों से गुजरते हैं। दरअसल इनमें से कई सडकें पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशंस तक जाती हैं। ऐसे में लोग जान की परवाह किए बिना हर सीजन यहां आना पसंद करते हैं। कहीं सैकडों फीट गहरी खाई है तो कहीं 8 से 10 फीट चौडी सडकें। इस कारण यहां ओवरटेक करना भी मुश्किल होता है। फिर भी ड्राइवर्स यहां रोमांच का एहसास करते हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.