Move to Jagran APP

2016 उम्मीदों भरा नया साल

मकर राशि के जातक कारोबारी जीवन में लक्ष्यों को हासिल करने के लिए परिपक्व, समर्पित और परफेक्शनिस्ट रवैया अपनाते हैं। इन्हें अपने कार्य के बल पर पहचान और सफलता मिलती है। ऐसे मुश्किल कार्यों को भी ये आसानी से कर पाने में सक्षम होते हैं, जिनमें अत्यधिक मेहनत और दिमाग़्ा

By Edited By: Published: Mon, 28 Dec 2015 04:23 PM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2015 04:23 PM (IST)
2016 उम्मीदों भरा नया साल

काम में डूबे रहते हैं मकर राशि के लोग

loksabha election banner

मकर राशि के जातक कारोबारी जीवन में लक्ष्यों को हासिल करने के लिए परिपक्व, समर्पित और परफेक्शनिस्ट रवैया अपनाते हैं। इन्हें अपने कार्य के बल पर पहचान और सफलता मिलती है। ऐसे मुश्किल कार्यों को भी ये आसानी से कर पाने में सक्षम होते हैं, जिनमें अत्यधिक मेहनत और दिमाग्ा ख्ार्च होता हो और जिन्हें अन्य लोग न कर पाते हों। इंजीनियरिंग, मैथ्स, एडमिनिस्ट्रेशन, लैंडस्केपिंग एवं फार्मिंग जैसे फील्ड इनके लिए बेहतर हैं। ये बहुत बडा जोख्िाम उठाना पसंद नहीं करते, इसलिए किसी भी क्षेत्र में लंबी छलांग लगाने से बचते हैं। जीवन, रिश्तों और करियर को लेकर कई बार ये ज्य़ादा संजीदा हो जाते हैं। ये अकसर ख्ाुद में डूबे नज्ार आते हैं और ख्ाुद को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहते हैं। यह गुण इस राशि में औरों से अधिक दिखता है। ये अपने काम से प्यार करना जानते हैं। काम ही इनका मनोरंजन है और यही इनकी पूजा, जिसे ये सहजता से करते हैं। इन्हें सलाह है कि गंभीरता ओढऩे के बजाय जीवन को सहजता से जिएं और इसका आनंद उठाएं।

कहते हैं, भाग्य कर्म से बनता है। इसके बावजूद भविष्य के बारे में जानने की जिज्ञासा सबको होती है। जब कुछ ख्ात्म होता है, तभी कुछ नया शुरू होता है। वर्ष 2015 भी बीत गया है और वर्ष 2016 आ गया है। जो भी होगा-अच्छा होगा, यह आशा कठिन स्थितियों में आगे बढते रहने को प्रेरित करती है। भरोसे को मज्ाबूत बनाए रखें और जानें इस साल टैरो काड्र्स के अनुसार कैसे रहेंगे आपकी िकस्मत के सितारे।

मेष

(मार्च 21-20 अप्रैल)

सेहत

इस वर्ष सेहत अच्छी रहेगी और ऊर्जावान बने रहेंगे। खानपान और फिटनेस संबंधी नियमों का पालन करने से व्यस्त दिनचर्या के बीच भी हेल्थ को ठीक रखने में कामयाब रहेंगे। संगीत-नृत्य से लाभ होगा।

रिश्ते

आत्मविश्वास और भरोसे के साथ अपने विचार करीबियों के सामने रखेंगे। रिश्तों में कमिटमेंट बढेगा। साहस के साथ चुनौतियां स्वीकार करेंगे। नकारात्मक भावनाओं को भुलाते हुए अतीत से आगे बढेंगे। दोस्त व परिजन आपका सम्मान करेंगे।

करियर

कार्यक्षेत्र में जीत और स्थायित्व हासिल करेंगे। करियर में सफलता मिलेगी। नेतृत्व की भूमिका मिल सकती है। प्राथमिकताओं और विचारों में सकारात्मक बदलाव आने से निजी व व्यावसायिक स्थितियां बेहतर होंगी। सत्ता, सरकार और उच्च पदों पर बैठे लोगों से मेलजोल होगा। सफलता को बनाए रखने के लिए रचनात्मक ऊर्जा को बनाए रखें।

संदेश

झेन गुरु ओशो कहते हैं, जिस पल चीजों पर निर्भर होने लगेंगे, लक्ष्य से चूक जाएंगे। गहन समझ, आध्यात्मिक विकास और अंदरूनी रूपांतरण से जिंदगी में भारी बदलाव आएंगे। हर स्तर पर संतुलन ही आपकी सबसे बडी ताकत और सीख है।

महत्वपूर्ण महीने : मार्च, अप्रैल, अक्टूबर महत्वपूर्ण अंक : 4, 13

महत्वपूर्ण रंग : गोल्डन येलो, रेड महत्वपूर्ण रत्न : डायमंड

वृष

(अप्रैल 21-21 मई)

सेहत

दृढ इच्छाशक्ति और ऊर्जा से नकारात्मक विचारों को ख्ात्म करने में मदद मिलेगी। डाइट, दिनचर्या और व्यक्तित्व में बदलाव से सकारात्मकता का संचार होगा। समय व्यर्थ गंवाए बिना सफलता की ओर कदम बढाएंगे। खानपान, काम और नींद में अति से बचें। धूम्रपान या नशे की लत छोड सकेंगे।

रिश्ते

अभिभावक, दोस्त एवं सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। धैर्य और बुद्घि से परिवार में शांति व प्रेम बनाए रखेंगे। रिश्तों में संवेदनशील रहेंगे। महत्वपूर्ण पारिवारिक विवाद सुलझाएंगे। निजी रिश्तों में नकारात्मक सोच व व्यवहार को दूर रखें। स्थितियां सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर हैं।

करियर

योजनाबद्घ तरीकों से लक्ष्य प्राप्त करेंगे। आपकी संवाद शैली और रचनात्मक कौशल को कार्यक्षेत्र में प्रोत्साहित किया जाएगा। सही प्रबंधन व संतुलन से बाधाओं को शिकस्त देंगे। वित्तीय, व्यावसायिक व कानूनी मसले सुलझ जाएंगे। काड्र्स में अप्रत्याशित घटनाएं नजर आ रही हैं। वर्ष 2016 में अपने कामों की जिम्मेदारी लेंगे।

संदेश

झेन गुरु ओशो कहते हैं, जिंदगी को समझने की कोशिश न करें, बस जीते रहें। प्रेम को समझने की कोशिश न करें, बस उसमें डूब जाएं।

महत्वपूर्ण महीने : अप्रैल, मई, नवंबर महत्वपूर्ण अंक : 5, 14

महत्वपूर्ण रंग : ब्राउन, ग्रीन और ब्लू महत्वपूर्ण रत्न : एमरेल्ड

मिथुन

(मई 22-21 जून)

सेहत

कडी मेहनत के साथ मस्ती भी होगी इस साल। घर-बाहर काफी व्यस्त रहेंगे। सेहत को ठीक रखने के लिए सेंस ऑफ ह्यूमर बनाए रखें। व्यर्थ के कार्यों में ऊर्जा खपाने के बजाय प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। डाइट व फिटनेस रुटीन बदलेंगे।

रिश्ते

नकारात्मक तौर-तरीकों को छोड कर सकारात्मक माहौल तैयार करेंगे। काड्र्स में इस वर्ष प्रेम और यात्राएं नज्ार आ रही हैं। मई-जून में रिश्तों के स्तर पर कोई नई शुरुआत हो सकती है। स्पेशल व्यक्ति के साथ यादगार समय गुज्ाारने का मौका मिलेगा। दिल की सुनें और सही दिशा में कदम आगे बढाएं। दोस्ती से जीवन में ख्ाुशियां आएंगी।

करियर

वर्ष 2016 में हर स्तर पर स्वस्थ रहेंगे। दो या अधिक कार्यों में लगे रह सकते हैं। कठिन हालातों में भी अपनी मंज्िाल की ओर कदम बढा सकेंगे। संवाद क्षमता के बलबूते लक्ष्य हासिल करेंगे। वित्तीय स्थिति नियंत्रित रहेगी। सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। काड्र्स चल-अचल संपत्ति ख्ारीदने या आवासीय बदलाव करने की ओर इंगित कर रहे हैं।

संदेश

झेन गुरु ओशो कहते हैं, टालने की आदत से बचें। जो भी है-आज है। कल कुछ नहीं होता, न हो सकता है। इस शब्द को अपनी डिक्शनरी से हटा दें। साहस और बुद्धि से महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।

महत्वपूर्ण महीने : मई, जून, दिसंबर महत्वपूर्ण अंक : 6, 15

महत्वपूर्ण रंग : स्काई ब्लू, अर्थी ब्राउन महत्वपूर्ण रत्न : मूनस्टोन

कर्क

(जून 22-21 जुलाई)

सेहत

वर्ष 2016 में धूम्रपान या नशे जैसी लत छोड देंगे। व्यवस्थित दिनचर्या अपनाएंगे। खानपान, काम एवं नींद की अति से बचेंगे। इच्छाशक्ति से पुराने तौर-तरीकों को छोडेंगे। डाइट, रुटीन व व्यवहार में बदलाव लाएंगे। अपनी स्टाइल व पहनावे में प्रयोग करेंगे।

रिश्ते

ख्ाुशहाल रिश्तों और रचनात्मक अवसरों की ओर बढेंगे। रिश्तों में आए अस्थायी तनावों से निपटेंगे। कभी-कभी विवाद मानसिक द्वंद्व को ख्ात्म करके समझदारी देता है। रोमैंस प्रेम में बदलेगा, साथ ही आजादी व स्पेस भी महसूस होगा। बच्चे बडे व आजाद हो रहे हैं, उनसे रिश्ते बदलेंगे।

करियर

नए अवसरों को ध्यान में रखते हुए लक्ष्य निर्धारित करेंगे। पुराने प्रोजेक्ट्स बदल सकते हैं या ख्ात्म हो सकते हैं। बदलावों से न घबराएं। सकारात्मक परिवर्तनों और नए तरीकों से करियर में विकास होगा। नया अवसर किसी दूसरे शहर में बेहतर जॉब दिलवा सकता है। वित्तीय लाभ होगा।

संदेश

झेन गुरु ओशो कहते हैं, जो भी आपके पास हो, उसे दूसरों में बांटने से विकास होगा। कुछ बांटने से, दोस्ती या प्रेम से घबराएंगे तो उसके ख्ात्म होने का अंदेशा रहेगा। अतीत को भुला कर नई प्राथमिकताएं व नए तौर-तरीके अपनाएंगे।

महत्वपूर्ण महीने : जून, जुलाई, अक्टूबर महत्वपूर्ण अंक : 7, 16

महत्वपूर्ण रंग : रॉयल ब्लू, रेड महत्वपूर्ण रत्न : रूबी

सिंह

(जुलाई 23-23 अगस्त)

सेहत

वर्ष 2016 में परेशानियों के समक्ष ख्ाुद को संतुलित और केंद्रित रखने की ज्ारूरत होगी। अत्यधिक तनाव से सेहत ख्ाराब हो सकती है। इस वर्ष किसी अच्छे व रोचक व्यक्ति से मिलेंगे, जिसकी ख्ाूबियां आपके जीवन को सकारात्मक उर्जा से भर देंगी।

रिश्ते

काड्र्स इस वर्ष आपके जीवन में प्यार व सच्चे रिश्तों की ओर इशारा कर रहे हैं। करीबी आपकी आज्ाादी और स्वतंत्र व्यक्तित्व की कद्र करते हैं। आप क्रिएटिव हैं और आपकी ख्ाूबी यह है कि ज्ारूरत पडऩे पर लोगों, स्थितियों और आसपास के माहौल को बदल सकते हैं। संवाद शैली के बल पर लोकप्रियता हासिल करते हैं।

करियर

कार्यक्षेत्र में सलाहकार की भूमिका निभाते हुए तालमेल और सहयोग हासिल करेंगे। व्यावसायिक अस्थिरता और आर्थिक असुरक्षा ख्ात्म होगी। कुछ बेहतरीन मौके मिलेंगे। पार्टनरशिप में उतार-चढाव आएगा लेकिन अंत में सब ठीक हो जाएगा। किसी प्रतिष्ठित सेमिनार में भाग लेने पर आपको मीडिया में एक्सपोज्ार मिलने की संभावना है।

संदेश

झेन गुरु ओशो कहते हैं, साहसी बने, मूल्यों के लिए खडे हों। व्यक्तित्व की विशेषता को भीड में खोने न दें। जब पूरी कायनात ने आपको स्वीकारा है तो और क्या चाहिए! आनंद से रहें और खुश रहें।

महत्वपूर्ण महीने : फरवरी, अगस्त, सितंबर महत्वपूर्ण अंक: 8, 17

महत्वपूर्ण रंग: सी ब्लू, रेनबो पेस्टल महत्वपूर्ण रत्न: पेरिडाट

कन्या

(अगस्त 24-23 सितंबर)

सेहत

इस साल खानपान, निद्रा, भावनाओं सहित हर स्तर पर अति से बचने और संतुलन रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य समस्या होने पर होम्योपैथी और आयुर्वेद का सहारा लें। ज्ारूरत हो तो विशेषज्ञ से सलाह लेने में हिचकिचाएं नहीं। घर-बाहर अधिक ज्िाम्मेदारी से दबाव होगा। बेहतर होगा कि अपनी क्षमता के अनुसार ही काम करें।

रिश्ते

इस वर्ष आप हर दिल अज्ाीज्ा रहेंगे। परिवार, दोस्तों और दिलचस्प लोगों से घिरे रहेंगे। आपका अच्छा व्यवहार लोगों को आपकी ओर खींचेगा। पूरे उत्साह से आयोजनों में हिस्सा लेंगे। दोस्तों के प्रति उदार रहेंगे। समझदारी से पुराने विवाद सुलझाएंगे। परिवार की जडों की ओर लौटेंगे।

करियर

इस वर्ष कार्यक्षेत्र में पहचान मिलेगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में स्वागत होगा और आपके रचनात्मक विचारों को वाहवाही मिलेगी। सही तालमेल से सिस्टम में बदलाव लाएंगे। खेल, डांस, मीडिया क्षेत्र में ख्ाुद को साबित करेंगे।

संदेश

झेन गुरु ओशो कहते हैं, जानकार व्यक्ति सेंस ऑफ ह्यूमर के साथ ही आगे बढता है। हर व्यक्ति के लिए यह सहजता-बोध ज्ारूरी है। अपने निराले गुणों के साथ आगे बढो और ध्यान-आध्यात्मिकता के साथ अपने भीतर की सच्चाई तक पहुंचो।

महत्वपूर्ण महीने : जनवरी, फरवरी, सितंबर, अक्टूबर महत्वपूर्ण अंक: 9, 18

महत्वपूर्ण रंग: स्काई ब्लू, वाइन रेड महत्वपूर्ण रत्न: लैपिस-लज्ाूली (लाजवर्त)

तुला

(सितंबर 24-23 अक्टूबर)

सेहत

इस साल भाग्य आपके साथ है। ख्ाुद में कई बदलाव कर सकेेंगे। बुरी लतों, आदतों और सनक से बाहर निकलेंगे। ख्ाासा व्यस्त रहेगा यह साल। हेल्थ और फिटनेस प्राथमिकता होगी। एक ओर नए मौके हासिल होंगे, दूसरी ओर नए विचारों के साथ प्रयोग करेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ होगी और आप पहले से ज्य़ादा हेल्दी लाइफस्टाइल बिता सकेेंगे।

रिश्ते

2016 में जीवनसाथी के साथ यादगार समय गुज्ाारने का मौका मिलेगा। दोस्तों-करीबियों के साथ मज्ोदार ट्रिप पर जाने का मौका मिलेगा। रिश्तों में भावनाएं जताएंगे और ख्ाास व्यक्ति के साथ रोमैंटिक वक्त बिताएंगे। किसी दोस्त से प्रतिबद्धता की उम्मीद कर सकते हैं।

करियर

कार्यक्षेत्र में क्रिएटिव फैसले लेने की आज्ाादी मिलेगी। पार्टनरशिप में सहयोग मिलेगा। लक्ष्य व प्राथमिकता को समझ पाएंगे। प्रतियोगिता में जीत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मानवीय तरीका समस्याओं को दूर करने में मददगार होगा। सकारात्मक-कलात्मक सोच सेलक्ष्य हासिल करेंगे।

संदेश

झेन गुरु ओशो कहते हैं, दिमाग्ा की अपनी उपयोगिता है। यह व्यावहारिक है, सब जानता है। यहां तक कि ध्यान करते हुए भी इसकी ज्ारूरत पडती है। इसके बावजूद यह रहेगा नौकर ही, वह मालिक नहीं हो सकता।

महत्वपूर्ण महीने - सितंबर-अक्टूबर महत्वपूर्ण अंक- 8,10,19

महत्वपूर्ण रंग- सन येलो, रेनबो पेस्टल महत्वपूर्ण रत्न- ओपल

वृश्चिक

(अक्टूबर 24-22 नवंबर)

सेहत

इस वर्ष हर स्तर पर ऊर्जा, ताकत और हिम्मत बनी रहेगी। निजी व व्यावसायिक स्तर पर मिलने वाली सफलता से मन ख्ाुश रहेगा। शारीरिक रूप से चुस्ती भी रहेगी। भागदौड से बचते हुए स्थिरचित्त होकर धैर्य के साथ काम कर सकेंगे।

रिश्ते

सामाजिक जीवन व्यस्त और मस्त रहेगा। दोस्तों-संबंधियों के बीच आपको सराहना मिलेगी। कोई व्यक्ति आपके प्रति आकर्षित होगा और आपके समक्ष प्रेम का प्रस्ताव रख सकता है। दोस्तों से ग्ालतफहमियां दूर होंगी। अंतत: किसी ख्ाास व्यक्ति के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकेेंगे। काड्र्स में शादी या सगाई जैसी संभावनाएं भी नज्ार आ रही हैं।

करियर

2016 में करियर को मनचाही दिशा में मोडऩे का साहस बना रहेगा। संतुलन, कुशल प्रबंधन और जागरूकता से बिगडे हुए काम भी बना सकेेंगे। बिज्ानेस और प्रोफेशनल स्तर पर सफलता मिलेगी, साथ ही सराहना और आर्थिक लाभ होगा। मीटिंग्स और सेमिनार में आपको नोटिस किया जाएगा। बिज्ानेस डील्स में मतभेदों को दूर कर सकेेंगे।

संदेश

झेन गुरु ओशो कहते हैं, आपके जीवन की ख्ाुशियां आप तक ही सीमित न हों, वे दूसरों तक भी पहुंचें। आपका आनंद बीज बन कर ही न रहे, बल्कि फूलों की तरह हर ओर अपनी ख्ाुशबू बिखेरे।

महत्वपूर्ण महीने-अगस्त,सितंबर,अक्टूबर महत्वपूर्ण अंक-11,13,20

महत्वपूर्ण रंग-गोल्डन येलो, वाइन रेड महत्वपूर्ण रत्न- टोपाज्ा

धनु

(नवंबर 23-23 दिसंबर)

सेहत

शानदार लोगों के साथ ख्ाुशी और उमंग के साथ समय गुजारने का अवसर मिलेगा लेकिन ध्यान रखें कि खानपान या व्यवहार में अति न हो। अधिक दबाव या तनाव से सेहत को नुकसान हो सकता है। लिहाज्ाा जीवन में हर स्तर पर संतुलन बना कर चलें। सिगरेट या शराब जैसी लत छोडऩे में सफल रहेंगे। इस साल अधिक स्वस्थ, एक्टिव और संयमित रहेंगे।

रिश्ते

हालांकि आप पूरी तरह परिवार को समर्पित इंसान हैं लेकिन आपको खुद के लिए भी स्पेस चाहिए। सामाजिक दायरे में भी आपको सराहना मिलती है। परिवार और दोस्तों के साथ समय गुज्ाारेंगे। इस वर्ष केवल सार्थक रिश्ते और गहरी दोस्ती ही बरकरार रहेगी, सतही संबंध टूट जाएंगे।

करियर

2016 में नए अवसर आपका इंतज्ाार कर रहे हैं। रुकावटों और चुनौतियों को भेद कर अपने लिए जगह बना सकेंगे। करियर में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। कानूनी मसला आपसी बातचीत और समझौते से निपटेगा। कुछ हासिल करने के लिए कुछ छोडऩा भी होगा।

संदेश

झेन गुरु ओशो कहते हैं, जीवन को सुंदर बनाएं। छोटे से जीवन में यह मुर्खता ही है कि हम उदासी, ग्ाुस्से और ईष्र्या में समय गंवाते हैं। अपने समय को प्रेम, दोस्ती, ध्यान और सृजनशील कामों में व्यतीत करें।

महत्वपूर्ण महीने- अप्रैल, नवंबर, दिसंबर महत्वपूर्ण अंक- 5,12,21

महत्वपूर्ण रंग- अर्थी ब्राउन, पीकॉक ब्लू महत्वपूर्ण रत्न- टरकॉयज्ा

मकर

(दिसंबर 24-20 जनवरी)

सेहत

इस वर्ष आपके काड्र्स में यात्रा और नए अवसर नज्ार आ रहे हैं। जीवन को सकारात्मक दिशा में मोडऩे और उसे बदलने का साहस बना रहेगा। सेहत संबंधी समस्या हल होगी। देश-विदेश में शुभ यात्रा संभव है। डाइट और फिटनेस रुटीन की शुरुआत करेंगे।

रिश्ते

निजी रिश्तों में सौहार्द और ताज्ागी लाने के प्रयास सफल होंगे। अतीत से मुक्त होकर पारिवारिक स्थितियों और रिश्तों पर ध्यान दे सकेेंगे। अपनी सच्चाइयों और प्राथमिकताओं को समझ सकेेंगे। प्रेम में किए गए कमिटमेंट्स पूरे होंगे और योजनाएं कार्यान्वित होंगी।

करियर

2016 में कई महत्वपूर्ण फैसले करेंगे और नए अवसर मिलेंगे। मनपसंद दिशा में जीवन की गाडी को मोड सकेंगे। केंद्रित और सकारात्मक रहने से व्यावसायिक लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी। आकस्मिक लाभ हो सकता है। वित्तीय स्थिति मज्ाबूत बनी रहेगी।

संदेश

झेन गुरु ओशो कहते हैं, केवल एक ही पाप है और वह है बेख्ाबर होना और केवल एक ही पुण्य है और वह है जागरूकता। आप जो करना चाहें करें, लेकिन इस बात के साक्षी रहें कि आपके अच्छे या बुरे कर्म फिर आपके पास लौट कर आएंगे।

महत्वपूर्ण महीने- फरवरी,जुलाई,अक्टूबर महत्वपूर्ण अंक- 6,10

महत्वपूर्ण रंग- रेनबो पेस्टल्स, रॉयल ब्लू महत्वपूर्ण रत्न- गार्नेट

कुंभ

(जनवरी 21-19 फरवरी)

सेहत

2016 में कार्ड में अप्रत्याशित घटनाएं नज्ार आ रही हैं। घर-कार्यक्षेत्र में मिलने वाले महत्व से दिल ख्ाुश रहेगा। साल भर उत्साहित और चुस्त-दुरुस्त रहेंगे लेकिन ऊर्जा को व्यर्थ के कार्यों में न खपाएं। दूसरों की उम्मीदें पूरी करने के बजाय ख्ाुद फैसला लें कि आपके लिए क्या सही है।

रिश्ते

इस वर्ष रिश्तों में प्यार-रोमैंस बना रहेगा। अतीत में आने वाली बाधाओं को पार करते हुए दिल की बात ज्ाुबां तक ले आएंगे। काड्र्स में सगाई या शादी की संभावना दिख रही है। दोस्तों-संबंधियों के बीच लोकप्रिय रहेंगे। आप पारदर्शी हैं, लेकिन अपनी भावनाओं को िफलहाल उजागर करना ठीक नहीं होगा। थोडा संतुलन ज्ारूरी होगा।

करियर

आप रचनात्मक हैं और असंभव लगने वाले कार्यों को भी पूरा कर लेते हैं। इस वर्ष आपके काम को नोटिस किया जाएगा और मीडिया में छवि निखरेगी। प्रोफेशनल स्तर पर लाभ और सफलता प्राप्त होगी।

संदेश

झेन गुरु ओशो कहते हैं, दुनिया और आदर्श लोक को भूल जाओ, अपने भीतर बदलाव लाओ। यही सुंदर है और इसी से दुनिया को बदलने की प्रक्रिया शुरू होती है। क्योंकि जब हम ख्ाुद में बदलाव लाते हैं तो इसी से दुनिया का एक हिस्सा बदलता है।

महत्वपूर्ण महीने- फरवरी,अगस्त,अक्टूबर महत्वपूर्ण अंक- 8,11,17

महत्वपूर्ण रंग- गोल्डन येलो,सी ब्लू महत्वपूर्ण रत्न- अक्वामरीन

मीन

(फरवरी 20-20 मार्च)

सेहत

वर्ष 2016 में लाइफस्टाइल हेल्दी रहेगी और फिट रहने के लिए संतुलित खानपान और व्यायाम अपनाएंगे। योग व व्यायाम से कैलरी बर्न करने और ऊर्जा बढाने में सहयोग मिलेगा। अपनी पसंदीदा चीज्ों खाते हुए कैलरी पर ध्यान दें। वॉक और डांस आपके लिए फायदेमंद होगा।

रिश्ते

दिल, दोस्ती और प्यार से जुडे मामले इस वर्ष सुलझ जाएंगे। अतीत की तरह अब आप व्यवहार, प्राथमिकता और भावनात्मक उथल-पुथल को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हैं। अपनी ख्ाुशी और रिश्तों के लिए अतीत को अलविदा कह कर नई शुरुआत करना आपके लिए बेहतर होगा।

करियर

इस वर्ष व्यावसायिक पार्टनरशिप बेहतर रहेगी। काड्र्स में प्रोफेशनल सफलता दिख रही है। बदलाव ज्ारूरी है। नए अवसरों का स्वागत करने के लिए पुराने मौके छोड सकते हैं। ख्ाुद में बदलाव लाएंगे। दूसरों की इच्छा के बजाय अपनी प्राथमिकताओं के हिसाब से काम करें।

संदेश

झेन गुरु ओशो कहते हैं, प्रकृति के साथ चलो, धारा के विरुद्ध चलने की कोशिश न करो। जीवनधारा के साथ चलने की कोशिश करो। नदी के साथ बहो, उसे मोडऩे की कोशिश मत करो। जीत प्रकृति के विरुद्ध जाना नहीं है, जीत केवल प्रकृति के साथ रहकर ही संभव है।

महत्वपूर्ण महीने- मार्च, अगस्त, अक्टूबर महत्वपूर्ण अंक- 9,12,18

महत्वपूर्ण रंग- वाइन रेड, सी ब्लू महत्वपूर्ण रत्न- एमेथिस्ट

मां प्रेम ऋतंभरा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.